CGPSC BABAJI
8.72K subscribers
8.87K photos
28 videos
559 files
1.49K links
यह चैनल CGPSC और VYAPAM की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के लिए समर्पित है l छत्तीसगढ़ सरकारी भर्ती, विभिन्न विभागों एवं देश-विदेश से जुड़ी हर एक खबर आपके पास होगी ! यहाँ आपको Daily Current Update और उचित मार्गदर्शन दिया जायेगा ! @CGPSCBABAJI2
Download Telegram
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।

🔸 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) सम्पन्न हुआ।

🔸 स्मृति मंधाना टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।

🔸भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया।

🔸राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला केंद्रित नीतिगत मुद्दों पर युवा शोध फैलोशिप 'शक्ति स्कॉलर्स' का शुभारंभ किया।

🔸पंचायती राज और जनजातीय मामलों का मंत्रालय हर साल 23 और 24 दिसंबर को संयुक्त रूप से पेसा महोत्सव मनाता है।

🔸 नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 28वां दिव्य कला मेला संपन्न हुआ।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤6
⭕️साइबर ठगी के शिकार पंजाब के पूर्व आइजी ने खुद को मारी गोली

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
😢5
⭕️.apk File Fraud से बचने के लिए दिशा निर्देश

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👍2👌1
⭕️भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता

🔹भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) सम्पन्न हुआ।

🔹 इस समझौते के तहत भारत के सभी उत्पादों पर न्यूजीलैंड में कोई टैरिफ नहीं लगेगा और न्यूजीलैंड के लगभग 95% उत्पादों को भारत में टैरिफ से छूट मिलेगी।

🔹FTA के तहत अगले 5 वर्षों में भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

🔹 भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार बीते पांच वर्षों में 1.67 अरब डॉलर से बढ़कर वर्ष 2025 में 3.68 अरब डॉलर हो गया है।

🔹एफटीए से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे, बाजार पहुंच बढ़ेगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रणनीतिक सहयोग प्रगाढ़ होगा।

🔹 इस सहयोग से दोनों देशों के नवप्रवर्तकों, उद्यमियों, किसानों, लघु और मध्यम उद्यमों, छात्रों तथा युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर सृजित होंगे।

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤7
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸 भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है।

🔸 पंचायती राज मंत्रालय ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशाखापत्तनम में दो दिवसीय पेसा महोत्सव का शुभारंभ किया।

🔸 अधिवक्ता शुभम अवस्थी को प्रतिष्ठित '40 अंडर 40 लॉयर अवार्ड' 2025 से सम्मानित किया गया।

🔸 ओमान ने पहला पॉलिमर एक रियाल का नोट जारी किया।

🔸 रवि डीसी को प्रतिष्ठित फ्रेंच शेवेलियर डे ल' ऑड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस पुरस्कार प्राप्त हुआ।

🔸 दवा कंपनी सिप्ला ने भारत में 'अफ्रेजा' लॉन्च किया है, जो दुनिया का पहला रैपिड-एक्टिंग इनहेल्ड इंसुलिन है।

🔸 ईरान में स्थित माउंट तफ्तान ज्वालामुखी, जिसे लंबे समय तक 'मृत' माना जाता था, अब सक्रिय होने के संकेत दिखा रहा है।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤6
⭕️'दीवार में एक खिड़की रहती थी'... लिखने वाले साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे 🙏

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
🙏3❤1
Forwarded from Current Affairs (Rahul Gupta)
साहित्य जगत के एक सदी का अंत — नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 💐🙏

हिंदी साहित्य के मितभाषी, गहन और अद्वितीय रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल का जीवन शब्दों की सादगी में बसे गहरे अर्थों का संसार रहा।

🖋️ जीवन परिचय
➤ जन्म: 1 जनवरी 1937, राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़
➤ शिक्षा: जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर
➤ सेवा: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से कृषि-विस्तार के सह-प्राध्यापक पद से 1996 में सेवानिवृत्त

🎬 साहित्य से सिनेमा तक

➤ उनके उपन्यास ‘नौकर की कमीज़’ पर मणि कौल द्वारा 1999 में फ़िल्म का निर्माण हुआ।

➤ ‘आदमी की औरत’ तथा ‘पेड़ पर कमरा’ सहित कुछ कहानियों पर अमित दत्ता के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘आदमी की औरत’ को 66वें वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल (2009) में स्पेशल इवेंट अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

📚 प्रमुख कृतियाँ

कविता संग्रह
➤ लगभग जयहिंद (1971)
➤ वह आदमी चला गया नया गरम कोट पहिनकर विचार की तरह (1981)
➤ सब कुछ होना बचा रहेगा (1992)
➤ अतिरिक्त नहीं (2000)
➤ कविता से लंबी कविता (2001)
➤ आकाश धरती को खटखटाता है (2006)
➤ पचास कविताएं (2011)
➤ कभी के बाद अभी (2012)
➤ कवि ने कहा – चुनी हुई कविताएं (2012)
➤ प्रतिनिधि कविताएं (2013)

उपन्यास
➤ नौकर की कमीज़ (1979)
➤ खिलेगा तो देखेंगे (1996)
➤ दीवार में एक खिड़की रहती थी (1997)
➤ हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़ (2011)
➤ यासि रासा त (2016)
➤ एक चुप्पी जगह (2018)

कहानी संग्रह
➤ पेड़ पर कमरा (1988)
➤ महाविद्यालय (1996)
➤ एक कहानी (2021)
➤ घोड़ा और अन्य कहानियां (2021)

कहानी/कविता पर पुस्तकें
➤ गोदाम (2020)
➤ गमले में जंगल (2021)

🏆 प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान
➤ गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप (म.प्र. शासन)
➤ रज़ा पुरस्कार (मध्यप्रदेश कला परिषद)
➤ शिखर सम्मान (म.प्र. शासन)
➤ राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान (म.प्र. शासन)
➤ दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान (मोदी फाउंडेशन)
➤ साहित्य अकादमी पुरस्कार (भारत सरकार)
➤ हिंदी गौरव सम्मान (उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान)
➤ मातृभूमि पुरस्कार, 2020 (‘Blue is Like Blue’ — अंग्रेज़ी कहानी संग्रह)
➤ साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का सर्वोच्च सम्मान महत्तर सदस्य (2021)
➤ पेन अमेरिका नाबोकोव अवॉर्ड (2023) — अंतर्राष्ट्रीय साहित्य में उपलब्धि हेतु
➤ 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार (2024) — समग्र साहित्य के लिए

🕊️ निधन
➤ 23 दिसंबर 2025, रायपुर, छत्तीसगढ़
विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएँ सादगी में गहराई, मौन में अर्थ और सामान्य जीवन में असाधारण सौंदर्य खोजती हैं। हिंदी साहित्य उनके अवदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा।

शत्-शत् नमन। 💐🙏
❤18💔6
⭕️SIR: 27 लाख से ज्यादा नाम कटे 18495920 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा किया

🔹मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन... छत्तीसगढ़ में 3% की मृत्यु, 9% शिफ्ट या अब्सेंट


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👍2
⭕️स्वदेश दर्शन 2.0 में भोरमदेव शामिल

👉146 करोड़ रुपए की केंद्रीय स्वीकृति

👉संवरेगा भोरमदेव-सरोदा, कॉरिडोर बनेगा


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤11
छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता,
टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता l

~ अटल बिहारी बाजपेयी
❤10👏4
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को मनाया जाता है।

🔸 ISRO ने अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile का कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

🔸 आर प्रग्नानंद और अनीश गिरी ने ग्लोबल चेस लीग 2025 का खिताब जीता।

🔸 आईएनएस सिंधुघोष ने राष्ट्र की चार दशकों की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया।

🔸 कुवैत ने मुबारक अल-कबीर बंदरगाह के निर्माण के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

🔸 डाक विभाग ने बेंगलुरु से अयोध्या तक भगवान राम की तंजावुर पेंटिंग का परिवहन किया।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤4
⭕️अरुणाचल पर हमला कर सकता है चीन अपने 'कोर इंटरेस्ट' में किया है शामिल

👉आमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट में दी गई चेतावनी

👉इस रिपोर्ट से बढ़ेगा भारत-चीन संबंधों में छिपा रणनीतिक तनाव

👉चीन का तनाव कम करना भी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा

👉अरुणाचल को भारत का बताने पर यूट्यूबर के साथ चीन में बदसलूकी

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
🤬9
⭕️कामयाबी या खतरा :टाइगर संरक्षण की सफलता से उपजा नया संकट

👉बाघ बढ़े, ठिकाने घटे... टाइगर रिजर्व में टकराव बना चुनौती

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤1
⭕️उत्तर प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों का अखबार पढ़ना अनिवार्य

♦️अरावली रेंज में नया खनन पट्टा देने पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध

♦️मिशन- ब्लूबर्ड ब्लॉक-2

👉ISRO ने अपने सबसे शक्तिशाली और भारी प्रक्षेपण यान LVM3-M6 के माध्यम से अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile का नेक्स्ट-जेनरेशन कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

👉 ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 एक अत्याधुनिक कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसका वजन लगभग 6,100 किलोग्राम है।

👉यह अब तक LVM3 रॉकेट के जरिए लो अर्थ ऑर्बिट में भेजा गया सबसे भारी पेलोड है।

👉ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को खासतौर पर डायरेक्ट-टू-मोबाइल सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है।

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤8
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸 राष्ट्रीय सुशासन दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

🔸 भारत ने किम्बर्ली प्रक्रिया के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया और अगले वर्ष 1 जनवरी से अध्यक्ष का पदभार संभालेगा।

🔸 भारतीय तटरक्षक बल ने नई दिल्ली में प्रथम उड़ान सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया।

🔸 150वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन जालंधर में आयोजित होगा।

🔸 पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अटल स्मृति न्यास के अध्यक्ष चुने गए।

🔸 राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में संथाली भाषा में संविधान जारी किया।

🔸 लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤6
⭕️राष्ट्रीय खेल पुरस्कारः पहली बार योगासन के लिए आरती पाल चयनित

मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार 2026


🔹 अनुशंसित खिलाड़ी: हार्दिक सिंह
🔹 पद: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप-कप्तान

♦️मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार –
मुख्य तथ्य
➭ स्थापना: 1991–92
➭ पूर्व नाम: राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
➭ नाम परिवर्तन: 2021
➭ पुरस्कार: पदक, प्रमाण पत्र एवं ₹25 लाख
➭ पहला विजेता: विश्वनाथन आनंद (शतरंज)

♦️अर्जुन पुरस्कार 2026 🏆
➭ कुल चयनित खिलाड़ी: 24
➭ अंतिम क्रिकेटर (2023): मोहम्मद शमी

🔹 अर्जुन पुरस्कार – विवरण
➭ स्थापना: 1961
➭ पुरस्कार राशि: ₹15 लाख, कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र
➭ पात्रता: पिछले 4 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤7
⭕️अभ्यर्थियों को झांसा देने वाले कोचिंग संस्थान पर सीसीपीए ने 11 लाख का लगाया जुर्माना

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👌4
⭕️53 हजार करोड़ मुफ्त व रियायत पर; 55 हजार करोड़ वेतन-पेंशन पर, फिर कैसे हो निर्माण और विकास?

🔹इसका असर-

1.कई बड़ी परियोजनाओं के लिए राशि नहीं के बराबर बचती है।

2.युवा पीढ़ी व मजदूर वर्ग को मुफ्त की लत लग गई हैं, वे काम के प्रति लापरवाह हो रहे हैं।

3.खेतिहर मजदूरों की कमी होती जा रही है, इससे खेती करना दूभर हो रहा है l

4. अन्य कामों जैसे कि घरेलू काम, ड्राइवर और ऑफिस में काम करने वाले नहीं मिल रहे।

5. बड़े सरकारी व निजी के प्रोजेक्ट के लिए मेनपॉवर की भारी कमी।

👉छत्तीसगढ़ का बजट 1 लाख 65 हजार करोड़

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤6👏4🤔2
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸 प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है।

🔸 भारत ने बंगाल की खाड़ी में न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन INS अरिघात से K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

🔸 कर्नाटक सरकार ने "कर्नाटक हेट स्पीच और हेट क्राइम्स (प्रिवेंशन) कानून, 2025" पारित किया।

🔸 कुवैत ने मुबारक अल-कबीर बंदरगाह के निर्माण के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

🔸 प्रधानमंत्री दिल्ली में पांचवें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन की अध्यक्षता की।

🔸 राष्ट्रपति मुर्मू ने वीर बाल दिवस के अवसर पर 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' प्रदान किए।

🔸 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤4
⭕️कोरोना के बाद वायु प्रदूषण देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👍2