CGPSC BABAJI
8.73K subscribers
8.87K photos
28 videos
559 files
1.49K links
यह चैनल CGPSC और VYAPAM की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के लिए समर्पित है l छत्तीसगढ़ सरकारी भर्ती, विभिन्न विभागों एवं देश-विदेश से जुड़ी हर एक खबर आपके पास होगी ! यहाँ आपको Daily Current Update और उचित मार्गदर्शन दिया जायेगा ! @CGPSCBABAJI2
Download Telegram
⭕️देश का पहला पोर्ट ऑफ रिफ्यूज (POR)

🔹अदानी पोर्टस एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए देश का पहला पोर्ट ऑफ रिफ्यूज (POR) शुरू किया है।

🔹पोर्ट ऑफ रिफ्यूज वह सुरक्षित बंदरगाह होता है जहाँ आग, टक्कर या तकनीकी खराबी जैसी आपात स्थिति में फंसे जहाज शरण ले सकते हैं।

🔹भारत की लगभग 11,000 किमी लंबी तटरेखा होने के बावजूद अब तक संकटग्रस्त जहाजों के लिए कोई औपचारिक शरण तंत्र नहीं था।

🔹इस पहल से चालक दल और माल की सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन क्षमता मजबूत होगी।

🔹पहले PoR के लिए Dighi Port (पश्चिमी तट) और Gopalpur Port (पूर्वी तट) को रणनीतिक रूप से चुना गया है।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤11
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸अमरावती अब आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी होगी।

🔸भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता (इंड-ऑस ईसीटीए) ने चार वर्ष पूरे किए।

🔸UIDAI ने Mapmls ऐप पर आधार केंद्र सक्षम करने के लिए MapmyIndia के साथ समझौता किया।

🔸पंजाब ने पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया।

🔸रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे।

🔸भारत ने मानवीय सहायता के रूप में बुर्किना फासो को 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा।

🔸संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के तहत बर्फीले उल्लू को वैश्विक संरक्षण का दर्जा मिला।

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤7
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸हिंदी रंगमंच दिवस प्रतिवर्ष 3 अप्रैल को मनाया जाता है।

🔸लोकसभा में जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 पारित हुआ।

🔸भारतीय नौसेना ने स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया।

🔸केंद्र सरकार ने NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया।

🔸छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन हुआ।

🔸म्यांमार के सैन्य प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग राष्ट्रपति बने।

🔸दिल्ली सरकार ने लखपति बिटिया योजना शुरू की।

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤6
⭕️ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका का एक एफ-15ई लड़ाकू विमान मार गिराया

👉 इस विमान के एक पायलट को अमेरिका ने बचा लेने का दावा किया है, लेकिन दूसरे पायलट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

👉 ईरान ने चेतावनी दी है कि वह भी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी देशों में प्रमुख पुलों को निशाना बनाएगा।

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👍2
⭕️एनसीईआरटी को मिला डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा

👉यूजीसी की सिफारिश पर शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी, अधिसूचना जारी


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤2
⭕️भारत को कच्चा तेल और एलएनजी की आपूर्ति बढ़ाएंगे: रूस

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👍3
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 4 अप्रैल को मनाया जाता है।

🔸उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सांसद श्रीमती सुधा मूर्ति की पुस्तक "टाइड्स ऑफ टाइमः संसद में भित्तिचित्रों के माध्यम से भारत का इतिहास" का विमोचन किया।

🔸भारत ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) INS अरिदमन को नौसेना में शामिल किया।

🔸न्यूकैसल रोग कई यूरोपीय देशों में तेज़ी से फैल गया है।

🔸मार्च में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 30.5 अरब डॉलर की गिरावट आई।

🔸सरकार ने देशभर में 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचना अनिवार्य कर दिया।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤8
⭕️पहचान पत्र दिखा किसी भी गैस एजेंसी से खरीदें पांच किलो का सिलिंडर

👉केंद्र सरकार ने प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और दिहाड़ीदारों को दी बड़ी राहत

👉 एफटीएल सिलिंडर लेने के लिए पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं

👉 पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने बढ़ाई एलपीजी की आपबढ़ाई

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤9👏1
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

🔸विनय टोनसे ने यस बैंक के प्रबंध एवं सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

🔸नरेंद्र भूषण भूमि संसाधन विभाग के सचिव नियुक्त किए गए।

🔸बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान नई दिल्ली का दौरा करेंगे।

🔸नासा के आर्टेमिस ।॥ ने पृथ्वी से सबसे लंबी मानव यात्रा का रिकॉर्ड बनाया।

🔸पायल नाग विश्व की पहली चौगुनी अंगविहीन तीरंदाजी चैंपियन बनीं।

🔸यूरोपीय संघ ने जल प्रदूषण निगरानी सूची में पीएफएएस को शामिल किया।

🔸तो लाम वियतनाम के राष्ट्रपति बने।

🔸बैंकॉक में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारत ने सात स्वर्ण पदकों सहित कुल 16 पदक जीते।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤9
⭕️भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने 6 अप्रैल, 2026 को सफलतापूर्वक पहली क्रिटिकलिटी प्राप्त की, जो नियंत्रित परमाणु विखंडन श्रृंखला की शुरुआत को दर्शाती है।

🔹 यह उपलब्धि दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और स्वदेशी परमाणु तकनीक को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

🔹इसे परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) की सुरक्षा समीक्षा के बाद मंजूरी मिली, और इस अवसर पर परमाणु ऊर्जा विभाग तथा संबंधित संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

🔹इस रिएक्टर का डिजाइन और विकास इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) द्वारा स्वदेशी रूप से किया गया है, जबकि इसका निर्माण और संचालन भाविनी द्वारा किया जा रहा है।

🔹PFBR भारत की तीन-चरणीय परमाणु रणनीति का अहम हिस्सा है, जो यूरेनियम-प्लूटोनियम (MOX) ईंधन का उपयोग करता है और यूरेनियम-238 को प्लूटोनियम-239 में बदलकर अतिरिक्त ईंधन उत्पन्न करता है।

🔹यह अनूठी क्षमता परमाणु ईंधन के उपयोग को काफी बढ़ाती है और सीमित यूरेनियम संसाधनों से अधिक ऊर्जा प्राप्त करने में मदद करती है।

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤8
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत INS त्रिकंद केन्या पहुँचा।

🔸 मेडागास्कर ने 15 दिनों के लिए ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की।

🔸अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस को पहली बार 'शिप टू शिप' कॉल की।

🔸आरबीआई ने रेपो दर को 5.25% पर बरकरार रखा है।

🔸पीएम मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को समर्थन देने के 11 वर्ष पूरे किए।

🔸बैंक शाखाओं में बहुभाषी संचार को बढ़ावा देने के लिए BoB ने मुंबई में AI आधारित 'bob SAMVAD' प्लेटफॉर्म लॉन्च
किया।

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤5
⭕️आज का करेंट अफेयर्स

🔸CRPF शौर्य दिवस प्रतिवर्ष 9 अप्रैल को मनाया जाता है।

👉भारत ने 2028 में होने वाले प्रमुख वार्षिक जलवायु सम्मेलन (COP33) की मेजबानी का अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।

🔸महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी नई दिल्ली में 8वें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ करेंगी।

🔸उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन के बाद पर्यटकों को निकालने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन हिम सेतु शुरू किया।

🔸जम्मू नगर निगम बैसाखी पर चौथे तवी ब्रिज पर स्वच्छ तवी महोत्सव की मेजबानी करेगा।

🔸ग्रीस अगले साल से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगा।

🔸भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एलिफेंटा द्वीप पर 1,500 साल पुराने टी-आकार के सीढ़ीदार जलाशय का पता लगाया है।


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤6
⭕️तीन दशक बाद खुलेगा इंद्रावती टाइगर रिजर्व

👉बस्तर में इंद्रावती नदी के तटों पर विकसित होंगे पर्यटन ग्राम


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👍3❤1
⭕️कैलाश सत्यार्थी को दिया जाएगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026

𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
❤3
⭕️सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार : महंत

👉मुख्य परीक्षा के लिए 100 दिन देने की मांग

👉राज्यपाल को नेता प्रतिपक्ष ने पत्र लिख हस्तक्षेप करने मांग की


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👍19❤12
⭕️जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

🔹घर पर 500 के नोटो के बंडल जले मिले थे।

🔹सुप्रीम कोर्ट के जांच में दोषी,संसद में महाभियोग प्रस्ताव पेश हुआ था


𝙹𝚘𝚒𝚗👉 @CGPSCBABAJI
👍9