CGPSC HACKS
11.5K subscribers
4.55K photos
93 videos
920 files
358 links
Download Telegram
छग ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड


📍मंत्रिपरिषद ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया है।

📍इससे राज्य के राजस्व में असामान्य वृद्धि कमी का समुचित प्रबंधन और आर्थिक मंदी के समय वित्तीय सुरक्षा हासिल होगी।
❤6
अग्नि- 5 मिसाइल


📍 भारत ने अपनी सामरिक शक्ति को एक नई दिशा में मोड़ते हुए 'अग्नि-5' अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का पारंपरिक (नॉन-न्यूक्लियर) संस्करण विकसित करना शुरू कर दिया है।

📍 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) इस मिसाइल को 7500 किग्रा तक भारी बंकर बस्टर वारहेड के साथ तैयार कर रहा है।
❤5
आधुनिक एजुकेशन सिटी : बिलासपुर (100cr.)
❤8👌3
डेली न्यूज़ (30 Jun, 2025).pdf
634.6 KB
हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा
एडिटोरियल (30 Jun, 2025).pdf
415.9 KB
जनजातीय अस्मिता: सांस्कृतिक विरासत से सशक्त भविष्य तक
Forwarded from CGPSC With Uttam ✌️😎 (Uttam Mahobia (ADT))
Point 2

मेंस आंसर शीट में इस बार थोड़े चेंजेज रहे है:

➡️Mains answer sheet पहले लैंडस्केप रहता है इस बार पोट्रेट(A4 size जैसे ) था चुकी चौड़ाई कम थी इसलिए लाइन ज्यादा दिया गया था

➡️2 मार्क्स पहले 4 लाइन रहता था इस बार 5

➡️4 मार्क्स पहले 7- 8 लाइन इस बार 10

➡️8 मार्क्स पहले 13- 14 लाइन इस बार 18- 20

➡️10 मार्क्स पहले 16- 18 लाइन इस बार 22- 24

➡️15 मार्क्स पहले 22- 24 लाइन इस बार 28- 30 लाइन

➡️निबंध में भी पहले 14 लाइन का 6 पेज देते थे टोटल 84- 85 लाइन इस बार 22 लाइन का 4.5 पेज टोटल 105-106लाइन।

➡️इस बार 2 लाइन के बीच स्पेस भी कम था तो जो बड़े लिखते है उनको थोड़ा छोटा लिखना पड़ा और राइटिंग उतनी अच्छी नहीं उनका और खराब बना , मुझे भी थोड़ा दिक्कत हुआ राइटिंग अच्छी नहीं बनी।

➡️ चौड़ाई कम होने के कारण बीच से लाइन खींच के या एक तरफ डेटा एक तरफ मैप/डायग्राम/फ्लो चार्ट बनाने में थोड़ा दिक्कत हुआ।

➡️PSC कोई नया ट्रेंड स्टार्ट करता है तो कुछ साल कंटिन्यू करता ही है तो बेहतर होगा कि अब नए पेज साइज के हिसाब से आंसर राइटिंग प्रैक्टिस किया जाए।
❤30👍4
राष्ट्रीय खेल नीति 2025


📍2036 ओलिंपिक मेजबानी की संभावनाओं के बीच भारत ने खेलो भारत नीति-2025 को मंजूरी दे दी है।

📍 यह नीति 2001 की पुरानी खेल नीति का स्थान लेगी और भारत को अगले दो दशकों में विश्व के टॉप-5 खेल राष्ट्रों में शामिल करने की दिशा में एक महत्त्वाकांक्षी खाका प्रस्तुत करती है।

📍 नई नीति में खेलों को केवल पदकों की दौड़ नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने की दृष्टि को अपनाया है।

📍 नीति के केंद्र में हर नागरिक, हर गांव और हर स्कूल तक खेलों की पहुंच सुनिश्चित करना है।
❤1
यूएस ओपन 2025 : आयुष शेट्टी
❤3
📍 शासकीय सेवकों के शेयर बाजार में निवेश प्रतिबंध।
❤2🔥1
राज्य_सेवा_मुख्य_परीक्षा_नियम_के_पाठ्यक्रम_में_संशोधन_संबंधी_1.pdf
400.2 KB
राज्य_सेवा_मुख्य_परीक्षा_नियम_के_पाठ्यक्रम_में_संशोधन_संबंधी_1.pdf
🔥4❤2
छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त जी का निधन


📍 छत्तीसगढ़ के चौथे क्रम के राज्यपाल शेखर दत्त 23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर आसीन रहे।

📍उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत भारतीय सेना से की थी।

📍वे 1966 में सेना में शामिल हुये और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने साहसपूर्वक हिस्सा लिया।

📍 इस युद्ध में बहादुरी और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए उन्हें वीरता के लिये दिया जाने वाला विशिष्ट सेवा पदक सेना मेडल प्रदान किया गया।

📍सेना से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेने के बाद वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर तत्कालीन मध्य प्रदेश राज्य तथा केंद्र सरकार में कई उच्च पदों पर कार्य किया।
❤6👍1
बैताल रानी घाटी : राजनांदगांव
❤1
❤2
धन विधेयक(आर्टिकल–110)


  ▪️केवल मंत्रिमंडल के सदस्य द्वारा।
  ▪️केवल लोकसभा में लाया जाता है।
  ▪️राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति की आवश्यकता।
  ▪️लोकसभा अध्यक्ष द्वारा प्रमाणित।
  ▪️राज्यसभा को पारित करने हेतु 14 दिन का समय।
  ▪️राज्य सभा न तो इसे अस्वीकार कर सकती है और  ना ही इसमें संशोधन कर सकती है।
  ▪️केवल अपनी सिफारिश दे सकती है।
  ▪️लोकसभा सिफारिशों को मानने हेतु बाध्य नहीं।
  ▪️संयुक्त बैठक का प्रावधान नहीं।
  ▪️राष्ट्रपति इसे सहमत/असहमति दे सकता है, परन्तु पुनर्विचार हेतु वापस नहीं भेज सकता।


वित्त विधेयक(आर्टिकल–117)


  ▪️प्रारम्भ लोकसभा में।
  ▪️लोकसभा से पारित होने के बाद इसकी प्रकृति साधारण विधेयक की तरह हो जाती है।
   ▪️राज्यसभा इसे अनिश्चित काल हेतु रोक सकती है।
   ▪️गतिरोध की स्थिति में संयुक्त बैठक।
   ▪️सभी धन विधेयक वित्त विधेयक होते हैं, परंतु सभी वित्त विधेयक धन विधेयक नहीं होते।
  ▪️राष्ट्रपति इसे सहमति/असहमति/ पुनर्विचार हेतु लौटा सकता है।

❤8
📌 सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान


📌 छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल, त्वरित और जन-हितैषी बनाने के लिए शुरू किए गए मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक हुई।
❤3