रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड 2025
📌 प्राप्तकर्ता : एजुकेट गर्ल्स (भारत की गैर-लाभकारी संस्था )
📌 यह पहली बार है जब किसी भारतीय संगठन को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।
📌 संस्था को लड़कियों और युवतियों के शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
📌 यह पुरस्कार एशिया का 'नोबेल प्राइज' माना जाता है।
📌 एजुकेट गर्ल्स की स्थापना 2007 में सेफीना हुसैन ने की थी, और सबसे पिछड़े इलाकों में उन लड़कियों को स्कूल से जोड़ा, जो पढ़ाई से वंचित थीं।
📌 संस्था ने उन्हें उच्च शिक्षा और रोजगार तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया।
❤6👍1🔥1
📌 छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में भारत के पहले एआई केन्द्रित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (सेज/SEZ) के निर्माण की शुरुआत हो गई है।
📌 इसका निर्माण पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़ में डिजिटल भविष्य की नई शुरुआत होगी। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई, मेटा, इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्पेरिशन (आईबीएम) जैसी बड़ी कंपनियों के छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए रास्ते खुलेंगे।
📌 इसका निर्माण पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़ में डिजिटल भविष्य की नई शुरुआत होगी। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओपनएआई, मेटा, इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्पेरिशन (आईबीएम) जैसी बड़ी कंपनियों के छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए रास्ते खुलेंगे।
❤2👍1
अटल श्रम सशक्तिकरण योजना
📌 असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के बेहतर विकास के लिए 'अटल श्रम सशक्तिकरण योजना' प्रारंभ की गई है।
📌 प्रवासी श्रमिक साथियों को सहयोग देने पहले चरण में 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात एवं महाराष्ट्र में जहां अधिक संख्या में श्रमिक गए हैं, वहां 'मोर चिन्हारी भवन' बनाया जाएगा।
📌 इसके अलावा श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया गया है। इससे उन्हें हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, जटिल सर्जरी आदि के लिए सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उपचार सुविधा मिलेगी।
❤6👍2