📌 वित्त विभाग से 5000 शिक्षक के पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
❤4👍3
📌 भारत को खेलों में डोपिंग के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय अभिसमय (International Convention against Doping in Sport) के अंतर्गत COP10 ब्यूरो के उपाध्यक्ष (Vice-Chairperson) पद पर पुनः निर्वाचित किया गया है। यह उपलब्धि भारत की स्वच्छ खेलों के प्रति वैश्विक नेतृत्व क्षमता और प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाती है।...
❤2
जशपुर जम्बूरी 2025
📌 जशपुर में 6 से 9 नवम्बर तक 'जशपुर जम्बूरी 2025' का आयोजन होगा, जो प्रकृति, रोमांच और जनजातीय संस्कृति का एक अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।
📌 यह गेज़िंग, लोककला और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से जशपुर को एक प्रमुख 'एडवेंचर टूरिज्म हब' के रूप में स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
❤9
बस्तर ओलिंपिक 2025
📌 शुभारंभ स्थान : कच्चापाल, बस्तर ( उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा)
📌 तिथि : 25 अक्टूबर
📌 स्तर: विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से, जिला स्तर पर 5 नवम्बर से और संभाग स्तर पर 24 नवम्बर से आयोजित की जाएगी।
📌 शुभंकर : वन भैंसा और पहाड़ी मैना जो बस्तर की जीवंतता और सामुदायिक शक्ति का प्रतीक हैं।
❤8
देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम : नवा रायपुर
📌शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय आदिवासी नायकों की वीरता, बलिदान और संघर्ष की कहानी बताने को तैयार है।
📌 हल्बा, मुड़िया समेत 12 आदिवासी विद्रोह और 2 सत्याग्रह की जीवंत झांकी दिखाई गई है। डिजिटल स्क्रीन, ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले और प्रोजेक्शन मैपिंग की सुविधा है।
📌 लोग अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर हर गाथा को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सुन और देख सकेंगे।
👍16❤4
22 वें आसियान-भारत (ASEAN-India) शिखर सम्मेलन
📌 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित 22 वें आसियान-भारत (ASEAN-India) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि वर्ष 2026 को "आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष" (ASEAN-India Year of Maritime Cooperation) के रूप में मनाया जाएगा।
📌 यह घोषणा भारत की इस इच्छा को दर्शाती है कि वह दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान (ASEAN) के साथ अपने समुद्री, सुरक्षा, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना चाहता है।
❤9
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ❤️
जय जोहार
जय छत्तीसगढ़
जय जोहार
जय छत्तीसगढ़
❤37👍1