CGPSC HACKS
11.5K subscribers
4.54K photos
93 videos
919 files
358 links
Download Telegram
सेवा में,
माननीय अध्यक्ष महोदय,
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC),
रायपुर (छत्तीसगढ़)

प्रतिलिपि :

1. सचिव महोदय, CGPSC
2. परीक्षा नियंत्रक महोदय, CGPSC

विषय : CGPSC मुख्य परीक्षा में हिंदी एवं अंग्रेज़ी माध्यम के मूल्यांकन को लेकर अभ्यर्थियों की कुछ चिंताएँ।

महोदय,

सादर निवेदन है कि मैं तथा अनेक अन्य अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता में पूर्ण विश्वास रखते हैं। इसी विश्वास के साथ हालिया मुख्य परीक्षा के परिणामों को देखने के बाद उत्पन्न हुई कुछ चिंताओं को विनम्रतापूर्वक आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं।

परिणामों के अवलोकन से यह भी दिखाई देता है कि टॉप-10 चयनित अभ्यर्थियों में 9 अभ्यर्थी अंग्रेज़ी माध्यम से हैं, जबकि हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों की संख्या बहुत कम है। यह स्थिति कई हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को चिंतित और हताश महसूस करा रही है।

कुछ विषयों में अंकों एवं रैंक का अंतर विशेष रूप से समझ से परे लगता है, उदाहरणस्वरूप—

- निबंध (पेपर-2) में अंग्रेज़ी माध्यम के अभ्यर्थियों को
157 अंक तथा 146 अंक (रैंक-8) प्राप्त हुए हैं,
जबकि हिंदी माध्यम में अधिकतम अंक 135 तक ही सीमित रहे हैं।

- पेपर-6 (दर्शन जैसे विषय), जो कि मूलतः हिंदी स्रोतों पर आधारित हैं, वहाँ अंग्रेज़ी माध्यम के अभ्यर्थी को
122 अंक (रैंक-5) प्राप्त हुए हैं,
जबकि हिंदी माध्यम के अभ्यर्थी 100 अंक के आसपास ही रह पाए हैं।

विषयवार अंकों एवं रैंक को देखने पर यह भी दिखाई देता है कि—

- पेपर-1 (भाषा-निरपेक्ष) में अधिकतम अंक 138 (हिंदी माध्यम) प्राप्त हुए हैं,
- किंतु इसके बाद के अधिकांश विषयों में अंग्रेज़ी माध्यम के अभ्यर्थियों को अपेक्षाकृत अधिक अंक एवं बेहतर रैंक प्राप्त हुए हैं, जैसे—
- पेपर-3 : 98.5 अंक (रैंक-8, अंग्रेज़ी माध्यम)
- पेपर-4 : 116.5 अंक (रैंक-7, अंग्रेज़ी माध्यम)
- पेपर-5 : 91 अंक (रैंक-13, अंग्रेज़ी माध्यम)
- पेपर-6 : 122 अंक (रैंक-5, अंग्रेज़ी माध्यम)
- पेपर-7 : 88 अंक (रैंक-54, अंग्रेज़ी माध्यम)

महोदय, हमारा यह कहना कदापि नहीं है कि किसी विशेष माध्यम को जानबूझकर लाभ दिया गया है। फिर भी अंकों, रैंक और टॉप-10 की संरचना में दिखाई देने वाला यह अंतर हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को यह सोचने पर विवश करता है कि कहीं मूल्यांकन प्रक्रिया में भाषा के कारण कोई अनजानी कठिनाई तो नहीं आ रही है।

हिंदी माध्यम के अधिकांश अभ्यर्थी ग्रामीण एवं साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और CGPSC को ही अपनी आशा का सबसे बड़ा आधार मानते हैं। यदि उनके मन में यह भावना घर कर जाती है कि भाषा उनके लिए बाधा बन रही है, तो इससे उनका मनोबल गहराई से प्रभावित होता है।

अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि इन तथ्यों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए और यदि संभव हो तो मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान किया जाए, ताकि सभी माध्यमों के अभ्यर्थियों का आयोग पर विश्वास बना रहे।

हमें पूर्ण आशा है कि आयोग इस विषय को संवेदनशीलता के साथ समझेगा।

सादर धन्यवाद।

भवदीय,
(नाम)
CGPSC अभ्यर्थी
पता : __
मोबाइल : __
दिनांक : __

Mail : cgpsc.cg@gov.in
🔥68❤35👍26🤣15🫡2
❤8
❤7
❤12
मनरेगा स्कीम की जगह लेगा 'विकसित भारत - जी राम जी'
🫡3❤1
ISRO ने RESPOND बास्केट 2025 लॉन्च किया


📌 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने RESPOND Basket 2025 जारी किया है, जिसके तहत देशभर के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से अनुसंधान प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

📌 इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक अनुसंधान को ISRO की वर्तमान और भविष्य की अंतरिक्ष मिशन आवश्यकताओं के साथ जोड़ना है, ताकि उन्नत वैज्ञानिक शोध सीधे राष्ट्रीय अंतरिक्ष लक्ष्यों में योगदान दे सके।
❤6
IGKV को धान समेत 43 फसलों के संरक्षण का मिला अधिकार


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV)

📌 स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़

📌 स्थापना: 20 जनवरी 1987
❤12👌1
📌 श्री विनोद कुमार शुक्ल जी का 88 साल की उम्र में निधन। Rest in peace 🙏
❤3🙏1
📌 श्री विनोद कुमार शुक्ल जी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य एवं उनकी रचनाएं।
❤15🙏2
Forwarded from CGPSC Lakshya With Shrishti (Shrishti Gupta [FSO])
https://youtu.be/CtB9nSkDx_I?si=H5E9BTQexTKQRNWN

Hello Everyone!!

इंपॉर्टेंट टॉपिक्स वाले वीडियो का पार्ट २ आ चुका है। इसमें महत्वपूर्ण विषय जैसे इकोनॉमी, विज्ञान, फिलासफी को कवर किया गया है। उम्मीद है इससे आपको मदद मिलेगी। और अगर आपको पहला वीडियो पसंद आया तो इसे भी जरूर देखिएगा, साथ ही अपने दोस्त जिन्हें इनकी जरूरत है शेयर कीजियेगा। आशा है मेरे इन प्रयासों से आपकी तैयारी बेहतर होगी।

साथ ही CSAT, छत्तीसगढ़ पोर्शन के लिए भी वीडियो जल्द आएगा। और रिवीजन और नोट मेकिंग के विषय में भी बात करूंगी। तब तक इस वीडियो को देखिए, और Like share and Subscribe कीजिए🙏😊
❤9