Forwarded from CG NAUKRI ADDA
शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय शामिल हैं। इन पदों में 424 ई-संवर्ग और 430 टी-संवर्ग के लिए निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) द्वारा संभावित रूप से 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विस्तृत विवरण व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध होगा।
❤10