केंद्र सरकार इस वित्त वर्ष में चुनिंदा पब्लिक सेक्टर बैंकों में अपनी अल्पांश हिस्सेदारी बेचने की योजना पर काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह बिक्री ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) रूट के जरिए होगी और पहले चरण में दो बैंकों से शुरुआत की जाएगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जिन बैंकों में हिस्सेदारी घटाने की योजना बना रही है, उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं।