CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
भारतीय रुपया अब दुनिया के 34 देशों में स्वीकार किया जा रहा है। पहले यह आंकड़ा सिर्फ 18 देशों तक सीमित था। यह बदलाव भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का बड़ा सबूत हैl
छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकोनिक विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना की शुरुआत की है। पहले चरण में राजनांदगांव को छोड़ राज्य की 13 नगर निगमों में लागू किया गया है। निगमों में विकास के लिए 430 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
कल इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरा ODI मैच खेला जाएगा।
चक्रवात 'दित्वाह' ने दक्षिण एशिया, विशेषकर श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है, जिसमें 334 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 370 से अधिक लापता हैं।
कल मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रालय महानदीभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत दिया गया, साथ ही कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान राज्य में 01 दिसम्बर 2025 से लागू है, जिसके तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह लाभ400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।
छुईखदान रियासत छुईखदान, बोड़तरा, बिड़ोरा और समई से मिलकर बनी एक छोटी रियासत थी।
छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों में सबसे छोटी रियासत में जगह जगह चूने का पत्थर मिलता था, इनमें से संडी नामक गांव का पत्थर उच्च कोटि का माना जाता था। चूना पत्थर को छत्तीसगढ़ी बोली में छुही कहा जाता है जो मिट्टी के घरों की दीवार को पुताई करने के लिए काम आता है। इस मिट्टी की घोल से एक विशेष किस्म की मंद सुहानी सुगन्ध आती है। चूंकि रियासत में सफेद मटमैले रंग की छुही मिट्टी बड़ी मात्रा में मिलती थी, इस कारण इस स्थान का नाम छुईखदान पड़ा।
प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया है। दशकों से दक्षिण ब्लॉक में संचालित हो रहा पीएमओ अब नए परिसर 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट होने की तैयारी में है। नया कार्यालय सेवा तीर्थ-1 में बनाया गया है, जो वायु भवन के पास निर्मित एक आधुनिक और सुरक्षित सरकारी कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है। नई इमारतों को इंटेलिजेंस-प्रूफ, सुरक्षित संचार प्रणाली और आधुनिक तकनीक से लैस बनाया गया है। इसी प्रकार राज्यपाल और उपराज्यपालों के ऑफिस का नाम अब लोक भवन और लोक निवास होगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज 4 दिसंबर को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस बीच रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुष्टि की है कि सुखोई एसयू-57 स्टील्थ फाइटर जेट और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम सहित प्रमुख रक्षा समझौतों पर चर्चा होने की उम्मीद है।