CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन पर संशोधन किया गया।
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने कल मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भारत की क्षमता को मजबूत करने के लिए कंपनी का अब तक का एशिया में सबसे बड़ा निवेश 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए) करने की घोषणा की।
अनंत अंबानी को वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण में उनके नेतृत्व के लिए ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड (Global Humanitarian Award) से सम्मानित किया गया है, जो 'वनतारा' परियोजना के माध्यम से जानवरों के बचाव और देखभाल के लिए दिया गया है
कांकेर रियासत के अंतिम राजा भानुप्रताप देव
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण बस्तर सरगुजा क्षेत्र के लोगों के लिए मददगार साबित होने वाला है। दूसरे चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसों का संचालन प्रारंभ हुआ है, जिससे 180 गांव सीधे बस सुविधा से जुड़ गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से योजना के दूसरे चरण का औपचारिक शुभारंभ कल किया तथा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
भारत के प्रमुख उत्सव दीपावली को कल बुधवार को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया।
भारत की 15 सांस्कृतिक परंपराएं वर्तमान में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हैं, जिनमें कुभमेला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा नृत्य, योग वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा और रामलीला - मह‌ाकाव्य रामायण का पारंपरिक प्रदर्शन शामिल है।