प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' प्रदान किया। मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने वाला ओमान 29वां देश है।
2026 की गणतंत्र दिवसपरेड में इस बार यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियोकोस्टा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने बुधवार को घोषणा की कि 2026 में होने वाले विश्व कप के विजेता को 655 मिलियन डॉलर की कुल पुरस्कार राशि में से 50 मिलियन डॉलर (पांच करोड डॉलर) मिलेंगे।