वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच देश का निर्यात दिसंबर 2025 में 1.87 प्रतिशत बढ़कर 38.5 अरब डॉलर हो गयां लेकिन आयात में तेज वृद्धि के कारण व्यापार घाटा मामूली रूप से बढ़कर 25 अरब डॉलर हो गया।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाय) के तहत अनुसूचित जाति (एससी) बहुल क्षेत्र वाले ग्रामों में सड़क संपर्क, दूरसंचार, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्रं, पेयजल, जल निकासी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी बुनियादी सुविधाएं देकर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना हैl
प्रदेश के किसानों को कृषि के लिए सोलर पंप लगाने की भाजपा सरकार में 2016 में प्रारंभ की गई सौर सुजला योजना अब बंद होगी। इसके स्थान पर अब केंद्र सरकार की पीएम कुसुमयोजना में किसानों को सोलर पंप लगाकर दिए जाएंगेl
छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा देश का ऐसा पहला जिला है, जहां हर पंचायत में बच्चों की अपनी लाइब्रेरी है दरअसल, 15 अगस्त 2024 को बाल मित्र पुस्तकालय की शुरूआत हुई
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन राजिम कुम्भ कल्प मेला 2026 की तैयारियां अब तेजी से आकार लेने लगी है। मेला 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जो माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलेगा।