CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की तीन दिवसीय रूस यात्रा l
जनरल धीरज सेठ, जो वर्तमान में भारतीय सेना के सेना प्रमुख (Chief of the Army Staff) हैं।
घटना: वे बुधवार से तीन दिवसीय रूस यात्रा पर हैं।
उद्देश्य: इस आधिकारिक दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और रूस दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों को और मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' की आज 17 सितंबर से भव्य शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन विभाग के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है,
छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन विभाग में लिपिक वर्गीय (clerical) कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अवसर दिया है। अब 10 साल से बाबूगिरी (क्लर्क का काम) कर रहे कर्मचारी भी सब इंस्पेक्टर (परिवहन उप-निरीक्षक, गैर-तकनीकी) बन सकेंगेl
रायपुर रेल मंडल का पहला कोच रेस्टोरेंट रायपुर के बजाय भिलाई नगर स्टेशन पर खुलेगा क्योंकि रायपुर स्टेशन पर विकास कार्य चलने के कारण जगह की कमी है।
इस रेस्टोरेंट में एक समय में 60 से अधिक लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे।
थीम और बनावट: रेलवे के पुराने कोच को एक एजेंसी को सौंपकर विशेष रेलवे थीम पर तैयार किया जाएगा।
संचालन का समय: रात के समय यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस प्रस्तावित कोच रेस्टोरेंट को 24 घंटे संचालित करने की योजना है।
.
एन. चंद्रशेखरन को अगले पांच वर्षों के लिए फिर से टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में चुन लिया गया है,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 सितंबर को नई दिल्ली में सभी केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के साथ दो दिवसीय 'चिंतन बैठक' की अध्यक्षता करेंगेl
एशियन गेम्स 2026 (20th Asian Games) का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची और नागोया (Aichi-Nagoya) में होने जा रहा है।
मुख्य विवरण
आयोजन स्थल: आइची प्रांत और नागोया शहर, जापान
तारीख: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026
संस्करण: 20वां एशियन गेम्स
कुल देश: 45 देश
कुल खेल: 43 खेल
और 469 मेडल इवेंटएशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल भारतीय एथलीट: 496 खिलाड़ी (264 पुरुष और 232 महिलाएं)भाग लेने वाले खेल: 36 खेल
भारतीय ध्वजवाहक (ओपनिंग सेरेमनी): मनु भाकर (निशानेबाज) और तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुटर)
आईची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। इस बड़ी जीत के साथ ही भारत ने इस साल के एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण पदकों का खाता खोला।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (2026)
मुख्य श्रेणियों के विजेता
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370 (Article 370)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त रूप से): कार्तिक आर्यन (चन्दू चैंपियन के लिए) और ममूटी (ब्रशयुगम के लिए)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370 के लिए)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरण के लिए)
मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)
राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कैप्टन मिलर (Captain Miller)
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: अनंत नाग
क्षेत्रीय भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्में
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: श्रीकांत (Srikanth)
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: रायन (Raayan)
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: कमेटी कुर्रोलु (Committee Kurrollu)
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: मुक्काम पोस्ट बोंबीलवाड़ी
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: चलचित्र एकोन (Chaalchitra Ekhon)
छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय पर आधारित वृत्तचित्र (Documentary) फिल्म 'राम-नामी' ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म (Best Non-Feature Film) का पुरस्कार जीता है। इस फिल्म का निर्देशन भारतबाला गणपति (Bharatbala Ganapathy) द्वारा किया गया है।
छत्तीसगढ़ की कला, साहित्य और संस्कृति को नई पहचान देने के लिए राज्य सम्मान 2026 के तहत 13 प्रमुख क्षेत्रों में 12 राज्य स्तरीय और 1 राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभाएं 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। चयनित प्रतिभाएं 'राज्योत्सव 2026' के राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होंगी।
राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियां: भाजपा ने देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़ का नेतृत्व: स्मृति इरानी छत्तीसगढ़ राज्य की नई प्रभारी होंगी और सिद्धार्थ शंभू सह-प्रभारी के रूप में उनके साथ काम करेंगे।
.
एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट:- जिसमें भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना जताई गई है।
टूर्नामेंट का विवरण: एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत अपने गोल्ड मेडल को बचाने के लिए मैदान में उतरेगा। सभी 14 मैच नागोया के पास निशीन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के चेयरमैन का पद खाली होने के कारण 265 पदों के इंटरव्यू और प्रोफेसर/प्राचार्य की डीपीसी (DPC) की प्रक्रिया प्रभावितl
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 28 से 30 सितंबर तक होगा। इसमें मिलेगा 1,000+ युवा, स्टार्टअप प्रदर्शनी, पिचिंग, मेंटरशिप और निवेशक संवाद का अवसर। शीर्ष 3 स्टार्टअप्स को ₹1 लाख, ₹75 हजार और ₹50 हजार के पुरस्कार। यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होने के इच्छुक युवा छात्र एवं उद्यमी 25 सितम्बर 2026 तक पंजीयन करवा सकते हैं। सुशासन सरकार युवाओं के नवाचार को अवसर देकर नई उड़ान दे रही है।

छात्र पंजीयन: https://forms.gle/UL4UoMW8zi9VxyjQ9 स्टार्टअप पंजीयनः
https://forms.gle/vH7RYusdHmmFUsxK6
एशियाई खेलों (Asian Games) में भारतीय कबड्डी टीमों की ऐतिहासिक जीतl