CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
प्रदेशमें असम के मानस टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट से पकड़कर लाए गए वनभैंसों का कुनबा बढ़ गया है। असम से दो अलग-अलग चरणों में लाए गए 6 वनभैंसों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
प्रदेश में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व फारेस्ट और इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ही वनभैंस पाए जाते हैं।
देश का दूसरा सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर जोधपुर में बनाया गया, आज होगा प्राण-प्रतिष्ठा🙏
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। उन्होंने 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों के हैं।
ICC महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। 13वां संस्करण होगा। इसकी मेजबानी श्रीलंका और भारत द्वारा संयुक्त रूप से की जानी है।
छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे विकासशील जी, 30 सितंबर को पद ग्रहण करेंगे।
अब वन विभाग के अभिलेखों को सहेजने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाया जाएगा।
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने कल गुरुवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारतीय वायुसेना के लिए 97 मार्क-1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (तेजस फाइटर जेट) बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया। केंद्र ने HAL के साथ ₹62,370 करोड़ की डील की है।
सेंट्रल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रायपुर एयरपोर्ट से एयर कार्गो की सुविधा शुरू की है। 24sept से यह सुविधा शुरू हो गई।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। बैठक में वर्ष 2024-25 की 2025-26 का वार्षिक बजट - प्रस्तुतिकरण व अनुमोदन और वर्ष 2025-26 में ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडे पर मंथन किया गया।
भारत के खनन क्षेत्र में हरित प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सस्टेनेबिलिटी सिम्पोजियम एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 के तीसरे वार्षिक संस्करण में 'जूरी चॉइस लीडरशिप इन क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।