CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
वेस्ट इंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में भारतीय टीम ने कल मंगलवार 14 अक्टूबर को पांचवें दिन सात विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में विंडीज को 2-0 से क्लीन स्वीप किया। यह भारत की वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगातार 10 वीं टेस्ट सीरीज जीत है।
महाराष्ट्र के नासिक में स्थित ओझर में एचएएल (हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) ने 'तेजस एमके 1ए' फाइटर जेट की परीक्षण पूरा कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 17 अक्टूबर को इसे वायु सेना को सौंपा जाएगा।
बुजुर्गों के लिए प्रदेश सरकार योजना ला रही है। इसके तहत एल्डर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। इसका नाम सियान गुड़ी रखा गया है। हर जिले में एक गुड़ी बनाने की योजना है। इसकी शुरुआत अभी 12 जिलों से होने जा रही है। गुड़ी में कोई भी 60 साल से ऊपर का बुजुर्ग आकर रह सकता है। उसके इलाज से लेकर खानपान का खर्च पूरा सरकार उठाएगी। गुड़ी का संचालन एनजीओ, ट्रस्ट या सोसाइटी करेंगी, जिसे जिले के कलेक्टर तय करेंगे।
आंध्र के विशाखापट्टनम में गूगल का एआई हब डेटा सेंटर 2026 से बनना शुरू होगा और 2030 तक यह काम शुरू कर देगा। यहां से 12 देशों को सर्विस मिलेगी।
Dr APJ Abdul Kalam, India's 'Missile Man', wasn't born into privilege but became a symbol of the profound lessons life and time teach.

Growing up in Rameswaram, Tamil Nadu, he embraced hard work and a passion for learning. His years at ISRO and DRDO honed his skills, making him a leading aerospace scientist.

As the 11th President of India, he constantly emphasised life's preciousness and the value of using time wisely.

On his Birth Anniversary, we honour Dr Kalam's legacy of knowledge, humility, and timeless inspiration.🙏💐
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारत का स्थान 85वां।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के उत्कृष्ठ कार्यों और जीरो पेंडेंसी के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयास के लिए छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य और शून्य लंबितता सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन वे राज्योत्सव समेत पांच बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नवा रायपुर (अटल नगर) में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव होगा। पीएम मोदी शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति शिखर ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।
रायपुर देश का पहला शहर बना जहां लागू हुआ वर्चुअल नेट मीटरिंग सिस्टम।
संकल्प अकैडमी की ओर से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
जल्द ही भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे न्यायमूर्ति सूर्यकांत।