प्रदेश सरकार जन विश्वास विधेयक का दूसरा भाग विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लाने जा रही है। इसके तहत 11 विभागों के 14 अधिनियम की 36 धाराओं के 116 प्रावधान बदले जाएंगे। इस तरह सरकार तीन प्रमुख अधिनियमों में ऐसे प्रावधानों को बदलने जा रही है, जिनमें मामूली गलतियों पर आपराधिक मुकदमे और जेल की सजा का प्रावधान है।