विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल 2025: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' पेश किया। यह विधेयक देश की उच्च शिक्षा नियामक व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाने और विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों पर मौजूद कई स्तरों की -मंजूरी प्रक्रिया को खत्म करने के उद्देश्य से लाया गया है। यह विधेयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की मूल भावना पर आधारित है।