भारतीय स्पेस क्षेत्र में आज इसरो ने सबसे भारी भरकम माने जाने वाले LVM3-M6 रॉकेट लॉन्च किया। इसे ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन के तहत लॉन्च किया गया। यह रॉकेट इसरो के कमर्शियल मिशन के तहत अमेरिका के अगली पीढ़ी वाले रॉकेट को पृथ्वी की निम्न कक्षा (Lower Earth Orbit) में स्थापित करेगा।
इसरो के इस मिशन का नाम एलवीएम3-एम6 ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (LVM3-M6/BlueBird Block-2) है, जो कि पूरी तरह से एक कॉमर्शियल लॉन्चिंग है। यह मिशन अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ संचार उपग्रह को अर्थ के लोअर अर्थ ऑर्बिट में स्थापित करने के लिए है
इसरो के इस मिशन का नाम एलवीएम3-एम6 ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (LVM3-M6/BlueBird Block-2) है, जो कि पूरी तरह से एक कॉमर्शियल लॉन्चिंग है। यह मिशन अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ संचार उपग्रह को अर्थ के लोअर अर्थ ऑर्बिट में स्थापित करने के लिए है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। पंजाब के श्रवण सिंह को सामाजिक सेवा और बिहार के वैभव सूर्यवंशी को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ की योगिता मंडावी कोंडागांव जिले की एक युवा और प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी हैं, जिन्हें खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन और संघर्षपूर्ण जीवन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Prime Minister's National Child Award) से सम्मानित किया गया है, जिससे उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है और कई बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं
दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता (एक्यूआई), बढ़ते स्वास्थ्य अलर्ट और अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर चल रही तेज बहस के बीच एनवायरनमेंटल परफॉर्मेंस इंडेक्स (ईपीआई) एक बार फिर अहम हो गया है। अरावली, जिसे उत्तर भारत की प्राकृतिक ढाल माना जाता है आज खनन, निर्माण और कानूनी ढील के कारण संकट में है और इसका सीधा असर हवा, पानी और जलवायु संतुलन पर दिख रहा है। इसी पृष्ठभूमि में येल यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा अपडेट किए गए ईपीआई में 2050 जलवायु लक्ष्यों और दीर्घकालिक नीति मापदंडों को शामिल किया गया है। इस रैंकिंग में भारत 180 देशों में 176 वें स्थान पर है, जबकि डेनमार्क, फिनलैंड, लक्जमबर्ग, यूनाइटेड किंगडम और माल्टा जैसे यूरोपीय देश शीर्ष पर बने हुए हैं।
छत्तीसगढ़ में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल 29 से 31 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में ब्लॉक और जिलास्तर पर की जाएगी। हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित होगा। केंद्र के समान डीए, एरियर्स, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और मोदी गारंटी को पूरा करने समेत 11 सूत्रीय मांगें हैं