CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
बस्तर पंडुम-2026 का आयोजन 10 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रस्तावित है। तीन स्तरों पर 10 से 20 जनवरी जनपद स्तरीय कार्यक्रम, 24 से 30 जनवरी जिला स्तरीय कार्यक्रम और 1 से 5 1 से 5 फरवरी तक संभाग स्तरीय कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास सह कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बार पंडुम में विधाओं की संख्या बढ़ाकर 7 से 12 कर दी गई हैं। इनमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा व आभूषण, पूजा-पद्धति, शिल्प, चित्रकला, जनजातीय पेय पदार्थ, पारंपरिक व्यंजन, आंचलिक साहित्य और वन-औषधि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों का ब्योरा लिया और आयोजन को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा को सशक्त मंच प्रदान करता है
गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की अद्भुत बड़ी झलक प्रदर्शित किया जाऐगा।
रक्षा मंत्रालय ने सेना की युद्ध क्षमता को मजबूत करने के लिए 79,000 करोड़ रुपए मूल्य के लंबी दूरी के रॉकेट, मिसाइल, रडार प्रणाली औरं अन्य सैन्य उपकरणों की खरीद को कल सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी है।
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
छत्तीसगढ़ के लोक पर्व, दान-पुण्य के त्यौहार छेरछेरा की आप सभी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं! भगवान से प्रार्थना है कि आप सभी की धान की कोठी हमेशा भरी रहे।"🙏