भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने वाराणसी में रविवार से शुरू हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकार ने देश में खेलों के क्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए हैं और भारत पूरी मजबूती से 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की भी तैयारी कर रहा है।