CGPSC SANKALP
13.9K subscribers
2.43K photos
5 videos
193 files
544 links
Download Telegram
छत्तीसगढ़ का दूसरा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क बनेगा बिलासपुर में।
सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम दिवस 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध पुनः निर्वाचित हुए, जिससे विपक्ष के नेता के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ।
भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे देश में सहकारी सप्ताह मनाया जाएगा।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता के माध्यम से समृद्धि, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
हरियाणा और राजस्थान ने 29 जून, 2026 को 1994 के यमुना जल-बंटवारे समझौते को लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नई दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
राजस्थान को पश्चिमी यमुना नहर से भूमिगत पाइपलाइनों के माध्यम से पानी का अपना हिस्सा प्राप्त होगा।इस परियोजना का उद्देश्य अक्टूबर 2026 तक राजस्थान को 580 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की आपूर्ति करना है
ऑस्ट्रेलिया, भारत, द. अफ्रीका और ब्रिटेन ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के महिला क्रिकेट टर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
ऑपरेशन अमिस्ताद' (Operation Amistad) वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा शुरू किया गया एक मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मिशन है। 'अमिस्ताद' शब्द स्पेनिश भाषा से आया है, जिसका अर्थ "मित्रता" होता है, जो संकट के समय भारत की एकजुटता को दर्शाता हैl
भाारत के ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में तैनात भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल पूरी तरह से शुरू हो गया है।
छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्रियान्वयन में देश में अव्वल स्थान प्राप्त।
सरकार ने सभी पात्र गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस योजना के लिए पंजीकरण कराने कीअंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की है।
पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता मिल सकती है, जिसमें संबंधित राज्य योजनाओं के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 20,000 रुपये तक की सहायता उपलब्ध है।
भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक बाधा दौड़ खिलाड़ी ज्योति याराजी ने इतिहास रचा।
उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
इस प्रदर्शन के साथ, उन्होंने 2026 एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।
नीरज चोपड़ा को पहले भारतीय एथलेटिक्स पुरस्कारों में वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट के रूप में सम्मानित किया गया।
पारुल चौधरी को उनके शानदार 2025 सीज़न और 5000 मीटर में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट के रूप में सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा किया गया ।
जनरल धीरज सेठ ने आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना के नए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया है और उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया है।उन्होंने कल मंगलवार 30 जून को आयोजित एक आधिकारिक समारोह के बाद यह पद ग्रहण किया।
छ.ग के जिला सक्ती के नगरदा ग्राम के निकट ही गुड़हा पहाड़ी पर अवस्थित प्रसिद्ध नगरदा जलप्रपात प्राकृतिक सौदर्य और हरियोली से परिपूर्ण बेहद खूबसूरत झरना है
छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिला आर्थिक, सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व से परिपूर्ण है। जहां अनेक पर्यटन धार्मिक स्थलों जैसे दस कुंड,जामवंत गुफा और भगवान राम का इतिहास का भी जिक्र गजेटियर में किया गया है।
नाचा छत्तीसगढ़ का लोक नाट्य।
वर्षा ऋतु के आगमन पर आदिवासी अंचलों में संजोरी बिंदरी पूजा की जाती है। वर्षा प्रारम्भ होने पर खेत खलिहानों में यह पूजा जेठ माह की पूर्णिमा या सुविधांनुसार, अमावस्या के दिन किया जाता है। गांव के पूर्व दिशा में जहां खिला मुठवा, कुंवारा भीमाल पेन, माता दाई, पंडरी पुंगार आदि देवताओं का ठाना होता है, उस स्थल में सभी ग्रामवासी पूजा करते हैं।
जीएसटी अपील दाखिल करने की समय सीमा को 31 जुलाई, 2026तक बढ़ा दी गई है।
इसमें बड़ी संख्या में मामलों का उल्लेख किया गया है, जिनमें वर्तमान में 4.80 लाख से अधिक अपीलें लंबित हैं।
विकसित भारत - जी राम जी एक्ट अधिनियम , जो एक ग्रामीण रोजगार योजना है 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू।
छत्तीसगढ़ संपत्ति रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ में 2006 की सभी वक्फ संपत्तियों को मान्य कर दिया है , जिनका मूल्य ₹5,000 करोड़ से अधिक है।
अतिक्रमण हटाना:इन प्रमुख स्थानों पर स्थित संपत्तियों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को दो महीने के भीतर हटाने की योजना है ।