Chai Sutta
1.78K subscribers
276 photos
108 videos
तुम जिसे प्यार, मोहोब्बत, इश्क़ और ना जाने क्या-क्या कहते हो, उसे एक शब्द में हम चाय कहते हैं। 🍵
Download Telegram
अर्ज़ किया है-
तीन लफ्ज़ का इश्क़ रहने दीजिए,
ऐसा कीजिये एक लफ्ज़ की चाय दे दीजिये।
चाय पर चर्चा पे
आज शाम तैयार रहना ।
😝😜☕☕🍵🍵☕🍵
ये चाय की मोहबत तुम क्या जानो,
हर घूँट में सोचते हैं तुम्हें, बड़ी तस्सली के साथ।
हमसे नफरत भी कुछ यूं निभाई गयी,
हमारे सामने चाय बनाकर गैरों को पिलायी गयी।
बहुत गुमान था उसको अपनी खूबसूरती पर,
मेरी चाय से मिली तो पानी-पानी हो गयी।
उजड़ी बस्तियों में किसको ढूंढ़ते हो ,
बर्बाद लोग अक्सर चाय की दुकान पर मिलते हैं।
वादा किया था खुद से, अब ऐसा इश्क़ किसी और से नहीं करूंगा,
कमबख्त चाय की खुशबू ने इरादे बदल दिए।
मिलो कभी चाय पर, फिर किस्से बुनेंगे....
तुम खामोशी से कहना हम चुपके से सुनेंगे।
प्यास जो थी एक मुद्दत से, उसे बुझा आया हूँ...
आज मैं उसके हाथ की चाय पीकर आया हूँ।
सुबह उठते ही होठों पे तेरा जायका,
और रात को सोते वक्त तेरा ख्याल आता है,
साहब नाम का तो पता नहीं में मोहब्बत कहता हूं, लोग उसे चाय बोलते हैं।
आ बैठ मेरे पास के जिंदगी,
तुझे एक बात बताता हूं,
इस VIRUS के दौर में,
आज में चाय पिलाता हुँ।
में आज तुझसे इजहार-ए-इश्क़ करता हूं,
ए चाय में तुझसे बहुत प्यार करता हूं।