Chai Sutta
1.78K subscribers
276 photos
108 videos
तुम जिसे प्यार, मोहोब्बत, इश्क़ और ना जाने क्या-क्या कहते हो, उसे एक शब्द में हम चाय कहते हैं। 🍵
Download Telegram
चाय की गाथा क्या बताऊँ यारों,
चाय में चैन है तो चाय में सुकून है,
चाय में राहत है तो चाय में रूह हैं,
चाय जिंदगी है तो चाय में बसी जिंदगी है,
चाय लबों पर मुस्कुराहट है तो चाय आँखों मे अश्क़ की धारा है,
चाय में खुशी हैं तो चाय में दर्द की दवा,
चाय में ख्याल हैं तो चाय में प्रेम की भावना है,
चाय में आरज़ू हैं तो चाय में आशना हैं,
चाय में जज्बा हैं तो चाय में जज्बात है,
चाय में बेवफा के रश्क़ हैं तो चाय में दोस्तों का विश्वास,
चाय में इश्क़ है तो चाय में उसे निभाने का जुनून।
जिन्हें चाय से लगाव होता है...
समझ लेना कोई तो घाव होता है...
घूँट-घूँट में लेते है जिंदगी का मजा...
दौड़ते वक़्त में यही ठहराव होता है...
भांप बनकर पिघलती है जब यादें...
ठंडे हुए रिश्तों में यही अलाव होता है...
जहां कोई पूछ ले चाय पिओगे...??
बस अपना तो वहीं झुकाव होता है....
उम्र के साथ बदली है यूँ तो कई बातें...
मगर चाय से इश्क़ एक मुक्कमल पड़ाव होता है।
अर्ज़ किया है-
तीन लफ्ज़ का इश्क़ रहने दीजिए,
ऐसा कीजिये एक लफ्ज़ की चाय दे दीजिये।
सारे रंगों से दूर है,
साँवले रंग का सुरूर है।
यों ही नहीं सब चाय के दीवाने है,
कभी डूब के तो देखो इसके साँवले रंग में।
हर रोज़ हमारे लिए खास होती जा रही है,
चाय से मोहब्बत हमें बेहिसाब होती जा रही है।
उसका होना इस तरह महसूस कर लेता हूं,
तस्वीर सामने रख कर दो कप चाय पी लेता हूँ।
सारे रंगों में इतना नूर कहाँ,
जितना गुरुर साँवले रंग 🍵 में है।
चाय अनकहा सा किस्सा है,
मेरी जिंदगी का ये अहम हिस्सा है।
कोरोना के इस मुश्किल वक़्त में एक चाय ही हमसफ़र बनी हुई है ?
Final Results
96%
Yes 😘
4%
No
में आज तुझसे इजहार-ए-इश्क़ करता हूं,
ए चाय में तुझसे बहुत प्यार करता हूं।
चाय पर जिंदगी,
तुम पर दिल,
दोस्तों पर जान।
अर्ज़ किया है-
जितना चाहो उतना तुम सताया करो,
बस जब मनाने आया करो तो चाय साथ लाया करो।