Yogi Adityanath Ji | योगी आदित्यनाथ जी | CM YOGI JI
833 subscribers
110 photos
26 videos
76 links
Uttar Pradesh CM
Yogi Adityanath
Download Telegram
श्री Devendra Fadnavis जी को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके लोक-कल्याणकारी प्रयासों से राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं ~ @CMYOGIJI
❤6🔥4👏1
मुस्लिम धर्म गुरू द्वारा घोषित 9 या 10 जुलाई को बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद के दिन कुर्बानी सार्वजनिक स्थल पर नहीं हो जो निर्धारित स्थल हो या जहां पर होता आया है वहीं पर हो। कुर्बानी विवादित जगहों पर नहीं होनी चाहिए: @CMYOGIJI
🔥6❤2🎉1
लोकप्रिय, कर्मठ एवं जुझारू राजनेता, प्रखर समाजवादी चिंतक, देश में संसदीय परंपराओं को मजबूत करने हेतु आजीवन समर्पित रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।

भारत के नव निर्माण हेतु आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है ~ @CMYOGIJI
❤5🔥1
'ज्ञान-शील-एकता' के मंत्र के साथ विद्यार्थियों के अंतस में राष्ट्रवाद की ज्योति प्रज्वलित करते हुए राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पावन कार्य में सतत संलग्न विश्व के विशालतम छात्र संगठन

'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' के स्थापना दिवस की सभी युवा साथियों को हार्दिक
बधाई- @CMYOGIJI
❤6🔥1
उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति! @CMYOGIJI
🙏7
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आवास पर उनकी पत्नी स्व. साधना जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ~ @CMYogiJi
🙏14👍2🔥2
देश और समाज के विकास में सबसे बड़ा अवरोध जनसंख्या वृद्धि है। यह समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार के असंतुलनों का कारक है।

आइए, भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए आज 'विश्व जनसंख्या दिवस' के अवसर पर जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु संकल्पित हों- @CMYogiJi
❤6🎉3🙏2👍1🔥1
अन्नदाता किसान का एक भी पैसा दबाने का दुस्साहस कोई न कर सके, हम इस दिशा में अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।

UPGovt ने e-पर्ची के माध्यम से हर किसान को राहत दी है और गन्ना माफिया की कमर तोड़ने का कार्य किया है- @CMYogiJi
👍7❤2🔥1
अन्नदाता किसान हमारे लिए सदैव वरेण्य व सम्माननीय रहे हैं - @CMYogiJi
❤13👎1🔥1
पवित्र 'श्रावण मास' के प्रथम दिन आज गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर लोक-कल्याण की कामना की।

हर हर महादेव - @CMYOGIJI
❤18🔥2🎉1
भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत, कुशल संगठनकर्ता, अपने अतुल्य बलिदान से सम्पूर्ण राष्ट्र में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिवीर मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि - @CMYOGIJI
👏15😢3🔥2👍1😱1
आज जनपद हमीरपुर के सुमेरपुर में हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के नवनिर्मित स्प्रे ड्राइड पाउडर संयंत्र और वितरण केंद्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के अधिकारियों का धन्यवाद तथा हमीरपुर समेत समस्त बुंदेलखंड वासियों को बधाई - @CMYOGIJI
🔥3
भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।

आपकी विजय 'नए भारत' के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' भाव की जीवंत तस्वीर है।

भारत माता की जय। @CMYOGIJI
❤17👍6🔥3
पहले बुंदेलखंड में निवेश करने से लोग पीछे भागते थे। यहां का नौजवान पलायन को मजबूर था।

लेकिन, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के कारण आज बुंदेलखंड वास्तव में धरती का स्वर्ग बनने की ओर अग्रसर है - @CMYOGIJI
❤11👍5
हमें अपने देश, धर्म और भाषा पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए - @CMYogiJi
❤11🙏4🔥2
मॉं भारती के अमर सपूत, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, पूर्ण स्वराज्य के उद्घोषक, 'स्वदेशी' के आग्रही, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

माँ भारती की सेवा में समर्पित आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है- @CMYogiJi
❤7👍2🔥2
राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में आज भगदड़ से हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व हृदयविदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें @CMYogiJi
❤7👍1
भारत की ताकत, भारत की 'सामूहिकता' है @CMYogiJi
🔥11👍7
उत्तर प्रदेश और वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर की भूमि उत्तर प्रदेश रही है @CMYogiJi
🔥5
उत्तर प्रदेश में हम लोग बहुत शीघ्र ही 60 वर्ष से ऊपर की माताओं एवं बहनों के लिए सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की व्‍यवस्‍था करने जा रहे हैं @CMYogiJi
❤11👍1🥰1