COMPUTER QUIZ ( कंप्यूटर क्विज)✍
5.78K subscribers
653 photos
8 videos
6 files
39 links
यहां सभी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण कंप्यूटर बेस्ड क्विज कराई जाएगी.....
जुड़े और जोड़ें 🥰
Download Telegram
👆👆आज जो upsssc ASO का पेपर हुआ उसी का कंप्यूटर भाग था ये ।
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
💯2
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
🥰3
प्रकाशीय पेन (Light Pen)

यह पेन के आकार का प्वाइंटिंग डिवाइस है जिसका प्रयोग इनपूट डिवाइस की तरह किया जाता है। इसका प्रयोग कम्प्यूटर स्क्रीन पर लिखने, चित्र बनाने या बारकोड (Bar Code) को पढ़ने में किया जाता है। प्रकाशीय पेन में फोटो सेल का प्रयोग किया जाता है।

#कंप्यूटर
❤6👍1
बार कोड का आविष्कार 1940 में जोसेफ वुडलैंड तथा बर्नाड
सिल्वर ने मिलकर किया था।

पर इसे प्रचारित करने का श्रेय ऐलन हैबर मैन को जाता है
।

#कंप्यूटर
❤13
कुछ प्रमुख आउटपुट डिवाइस हैं-


मॉनीटर (Monitors) या वीडीयू (VDU)

प्रिंटर (Printer)

प्लॉटर (Plotter)

स्पीकर (Speaker)

कार्ड रीडर (Card Reader)

टेप रीडर (Tape Reader)

स्क्रीन इमेज प्रोजेक्टर (Screen Image Projector)


#कंप्यूटर
@Computerquiz_2000❤️
❤6
लेजर:✍✍

(LASER - Light Amplification by Stimu-lated Emission of Radiation)

एक उच्च क्षमता का प्रकाशीय बीम है।

कम्प्यूटर में लेजर बीम का उपयोग आप्टिकल डिस्क, बार कोड रीडर, लेजर प्रिंटर, फाइबर आप्टिक संचार आदि में किया जा रहा है।


लेजर का आविष्कार थियोडर मेमैन (Theodore Maiman) ने 1960 में किया था।


#कंप्यूटर
✍ @Computerquiz_2000 ❤️
❤7🥰1
मॉनीटर (Monitor) या वीडीयू

(VDU-Visual Display Unit)


यह साफ्ट कॉपी (Soft Copy) प्रदान करने वाला लोकप्रिय आउटपुट डिवाइस है
जो डाटा और सूचनाओं को वीडियो आउटपुट (Video Output) के रूप में प्रदर्शित करता है।

कम्प्यूटर पर किये जाने वाले प्रत्येक कार्य की सूचना देकर यह कम्प्यूटर और उपयोगकर्ता के बीच संबंध स्थापित करता है।
#Impfacts
#कंप्यूटर
❤6
मॉनीटर का वर्गीकरण (Classification of Monitor) :

डिस्प्ले किए गए रंग (Colour) के आधार पर मॉनीटर के तीन प्रकार हो सकते हैं।


(i) मोनोक्रोम मॉनीटर (Monochrome Monitor) : यह मॉनीटर दो रंग में डिस्प्ले प्रदर्शित करता है। मॉनीटर के पृष्ठभूमि में एक रंग होता है जबकि सामने दिखने वाले ऑब्जेक्ट का रंग दूसरा होता है।


(ii) ग्रे स्केल मॉनीटर (Gray Scale Monitor) : यह मोनोक्रोम मॉनीटर का ही एक रूप है जिसमें काले और सफेद (Black and White) रंगों के मिश्रण से कई शेड प्रदर्शित किए जाते हैं।


(iii) कलर मॉनीटर (Colour Monitor) : इसमें तीन मूल रंग- लाल, हरा और नीला का प्रयोग किया जाता है तथा इनके मिश्रण से अन्य रंग प्रदर्शित किए जाते हैं। इसे RGB (Red, Green, Blue) मॉनीटर भी कहा जाता है।
यह 16, 32 या 256 रंगों में डिस्पले प्रदर्शित करता है।

#Impfacts
#कंप्यूटर

❤️@Computerquiz_2000
❤8🔥2
प्वाइंटिंग डिवाइस का प्रयोग किसी आइकन, अक्षर या वस्तु आदि को इंगित करने के लिए किया जाता है। माउस, ट्रैक बॉल, ज्वास्टिक, प्रकाशीय पेन आदि इसके उदाहरण है।

स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग तस्वीर या रेखाचित्र को कम्प्यूटर में डालने के लिए किया जाता है।


❤️@Computerquiz_2000✍
❤9
आधुनिक प्रिंटरों की गति (Speed) की गणना PPM (Pages Per Minute) इकाई में की जाती है।

यह दर्शाता है कि प्रिंटर एक मिनट में कितने पृष्ठ प्रिंट कर सकता है।

@Computerquiz_2000
❤12
मदरबोर्ड के खाली स्लॉट्स (Slots) में रैम चिप्स लगाकर मेमोरी क्षमता बढ़ायी जा सकती है।

इन रैमचिप्स को मदरबोर्ड पर बने सिम्स' (SIMMs-Single In-line Memory Modules) में लगाया जाता है।

वर्तमान में डिम्स (DIMMs- Dual in-Line Memory Modules) का प्रयोग किया जा रहा है।

SIMM जहां 32 बिट ममारी है, वहीं DIMM 64 बिट मेमोरी है
।

#कंप्यूटर
❤6
कंप्यूटर में प्रयुक्त होने वाली संख्या पद्धति:
#कंप्यूटर
❤5
मशीन लर्निंग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की एक तकनीक है।

यह मशीनों को स्पष्ट प्रोग्रामिंग के बिना ही डेटा से सीखने और
अपने आप निर्णय लेने में सक्षम बनाती है।

#कंप्यूटर

@Computerquiz_2000 ❤️
❤8
ऑपरेटिंग सिस्टम एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर हार्डवेयर को मैनेज करता है और यूज़र तथा मशीन (हार्डवेयर) के बीच एक इंटरफेस प्रदान करता है, जिससे अन्य प्रोग्राम चल पाते हैं।

@Computerquiz_2000 ❤️
❤7