Daily Current Affairs
159 subscribers
14 photos
12 files
156 links
Download Telegram
🌋विश्व के प्रमुख ज्वालामुखी प्रश्न भाग

प्रश्न ➜भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौनसा है?
उत्तर➜बैरन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह द्वीप लगभग 3 किमी. में फैला है। यहां का ज्वालामुखी पहली बार 1787 में फटा था। यह द्वीप भारतीय व बर्मी टेकटोनिक प्लेटों के किनारे एक ज्वालामुखी श्रृंखला के मध्य स्थित है।

प्रश्न ➜ज्वालामुखी कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर➜उदगार अवधि के अनुसार ज्वालामुखी तीन प्रकार के होते हैं- .
A) सक्रिय ज्वालामुखी
B) प्रसुप्त ज्वालामुखी
C) मृत या शांत ज्वालामुखी ।

प्रश्न➜सक्रिय ज्वालामुखी से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर➜वह ज्वालामुखी जिसके मुख से हमेशा धूल, धुआं, वाष्प, गैस, राख लावा इत्यादि पदार्थ बाहर निकलते रहते हैं ।

प्रश्न➜प्रसुप्त ज्वालामुखी से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर➜वह ज्वालामुखी जिसका लंबे समय से उद्गार नहीं हुआ है लेकिन कभी भी यह सक्रिय हो सकता है । .

प्रश्न➜किन पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं ?
उत्तर➜नवीन मोड़दार पर्वतीय क्षेत्र

प्रश्न ➜मृत या शांत ज्वालामुखी से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर ➜ऐसे ज्वालामुखी जिसमें ऐतिहासिक काल में कोई उद्गार नहीं हुआ है और न ही दोबारा सक्रिय होने की संभावना होती है।

प्रश्न ➜ओजस डेल सालाडो कहां स्थित है ?
उत्तर ➜एंडीज पर्वतमाला में(अर्जेंटीना-चीली देश की सीमा पर)

प्रश्न➜एयर बस ज्वालामुखी कहां स्थित है ?
उत्तर ➜आंटार्कटिका महाद्वीप

प्रश्न ➜सक्रिय ज्वालामुखी बैरन द्वीप किस स्थान पर है ?
उत्तर ➜अंडमान-निकोबार

प्रश्न ➜कौन-से महाद्वीप में एक भी ज्वालामुखी नहीं है ?
उत्तर ➜ऑस्ट्रेलिया .

प्रश्न ➜विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी पर्वत कौन-सा है ?
उत्तर ➜कोटोपैक्सी (इक्वेडोर)

प्रश्न➜एल मिस्टी ज्वालामुखी कहां है ?
उत्तर ➜पेरू

प्रश्न➜विश्व का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी वाला देश कौन सा है ?
उत्तर ➜फिलीपाइन द्वीप समूह

प्रश्न ➜पेले के बाल’ का संबंध किससे है ?
उत्तर➜हवाई तुल्य ज्वालामुखी से ।

प्रश्न➜धरती के नीचे ज्वालामुखी के तरल पदार्थ को क्या कहते हैं ?
उत्तर ➜मैग्मा .

प्रश्न➜गेसर का संबंध किससे है ?
उत्तर➜गेसर गर्म जलस्त्रोत होते हैं जिसका संबंध ज्वालामुखी क्रिया से है ।

प्रश्न➜घुंआरे क्या है ?
उत्तर ➜वह छिद्र जिसके सहारे गैस तथा वाष्प निकला करती हैं।

प्रश्न➜सोल्फतारा का क्या मतलब है ?
उत्तर ➜ऐसे घुंआरे जिनसे अधिक मात्रा में गंधक का धुंआ निकलता है ।

प्रश्न ➜विश्व का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है ?
उत्तर ➜हवाई द्वीप का किलायू

प्रश्न ➜अलास्का की ‘दस सहस्त्र धूम्र घाटी’ का संबंध किससे है ?
उत्तर ➜धुंआरों से ।

प्रश्न ➜. कैल्डेरा किसे कहा जाता है ?
उत्तर ➜पुराने ज्वालामुखी के ऊपरी सिरे पर बने क्रेटर को ।

प्रश्न ➜किन महादेशों के तटीय भागों में सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी पाये जाते हैं ?
उत्तर ➜अमेरिका और एशिया

प्रश्न ➜जापान का आसो का संबंध किससे है ?
उत्तर ➜कॉल्डेरा

प्रश्न➜ज्वालामुखी में जलवाष्प की मात्रा कितनी होती है ?
उत्तर ➜80-90 प्रतिशत

प्रश्न ➜विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित सक्रिय ज्वालामुखी कौन-सा है ?
उत्तर➜ओजस डेल सालाडो

प्रश्न➜फोसा मैग्ना क्या है ?
उत्तर➜जापान में ज्वालामुखी पर्वतों की श्रृखंला

प्रश्न➜सिंडर किसे कहते हैं ?
उत्तर➜हवा में उड़ा हुआ लावा जब ठंडा होकर छोटे ठोस टुकड़ों में बदल जाता है तो उसे सिंडर कहते हैं ।

प्रश्न ➜संसार में सबसे ऊंचाई पर स्थित शांत ज्वालामुखी कौन-सा है ?
उत्तर➜एकांकागुआ (एंडीज पर्वतमाला)

प्रश्न ➜कॉल्डेरा का अर्थ क्या है ?
उत्तर➜इसका निर्माण क्रेटर के धंसाव या ज्वालामुखी के विस्फोटक उद्भेदन से होता है।

प्रश्न ➜सक्रिय ज्वालामुखी अधिकांश कहां पाया जाता है ?
उत्तर➜प्रशांत महासागर के तटीय भाग में । .

प्रश्न ➜ किस ज्वालामुखी की आकृति गोभी के फूल जैसी होती है ?
उत्तर ➜वल्केनियन

प्रश्न➜प्रकृति का सुरक्षा वाल्व किसे कहा जाता है ?
उत्तर ➜ज्वालामुखी

प्रश्न➜धरती के ऊपर आने के बाद ज्वालामुखी तरल पदार्थ को क्या कहते हैं ?
उत्तर➜लावा .

प्रश्न ➜वर्तमान में सक्रिय ज्वालामुखी की संख्या कितनी है ?
उत्तर ➜500 से ज्यादा

प्रश्न ➜अंडमान-निकोबर का नारकोडम्म द्वीप कौन सा ज्वालामुखी है ?
उत्तर➜प्रसुप्त ज्वालामुखी

प्रश्न ➜अग्निवलय किसे कहते हैं ?
उत्तर ➜प्रशांत के परिमेखला को ।

प्रश्न➜ ज्वालामुखी से निकलने वाले ठोस चट्टानों के टुकड़ों को क्या कहते हैं ?
उत्तर➜पायरोक्लास्ट
•
@currentaffairsstocks
🌋विश्व के प्रमुख ज्वालामुखी प्रश्न भाग

ज्वालामुखी का तात्पर्य उस दरार या छिद्र से होता है . जिसके माध्यम से पृथ्वी के आतंरिक भाग में स्थित लावा तथा अन्य प्रदार्थ धरातल पर आ जाते है .
•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
🌋 शांत या मृत जवालामुखी 🌋

🦋ट्रिक - पापा देवकी को शांत करो 

पापा - पोपा (म्यामार)
देव- देवबंद (ईरान)
की - किलीमजारो(तंजानिया )
को -कोह सुल्तान (ईरान )
•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
🌋 प्रसुप्त जवालामुखी 🌋

🦋ट्रिक - बम फ्यूज हो गया 

ब - बिसुबियस(इटली)
म - मेयाना
फ्यूज - फ्यूजीयामा (जापान)
हो गया - कुछ नहीं 
•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
🌋 सक्रिय/जागृत ज्वालामुखी  🌋

🦋ट्रिक - मोना से कोइ एश करे 

मोना- मोनलोआ(हवाईदीप अमेरिका) 
से- सेमेरू (इंडोनेशिया )
को - कोटोपैकसी(इक्वेडोर)
ई- इरक्स(अंटार्टिका)
ए- एटना(इटली)
स-स्ट्राम्बोली(इटली)
करे-(कुछ नहीं)
•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
🌋 ज्वालामुखी से निकलने वाली गैसे 🌋

🦋ट्रिक - सल्फर कब न जला 

सल्फर - सल्फर डाई ऑक्साइड
कब - कार्बोन डाई ऑक्साइड
न - नाइट्रोजन
जला - जलवाष्प (सर्वाधिक)
•┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈┈•
सर्वाधिक ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत - कोटोपैकसी 

विश्व का सबसे सक्रिय ज्वाला मुखी - किलायु

एक भी सक्रीय ज्वालामुखी नहीं है - आस्ट्रेलिया में

भूमध्य सागर का प्रकश स्तंभ कहते- स्ट्राम्बोली (लिपारी दीप)

सर्वाधिक ज्वालामुखी पाए जाते है - परिप्रशांत महासागर पेटी 

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी - बेरनदीप 
केंद्र सरकार ने देश के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ को दी मंज़ूरी; 2022 में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को एक सप्ताह के लिये अंतरिक्ष में भेजने का लिया फैसला; परियोजना के लिये स्वीकृत किये गए 10 हज़ार करोड़ रुपए; GSLV Mk3 से लॉन्च किये जाएंगे रॉकेट, इनमें से दो मानव रहित और एक मानवयुक्त होगा; 2008 में बनी गगनयान योजना पर अब तक कई कारणों से नहीं हो पा रहा था अमल
@currentaffairsstocks
✅ #Daily_Top_Headlines_English:

➖➖➖ 31-12-2018 ➖➖➖

● Centre Approves Rs 10,000 Crore For Human Space Mission Gaganyaan

● ISRO Chairman K.Sivan Was Awarded Gold Medal By SSI

● International Camel Festival To Be Held At Bikaner From Jan 2019

● President of India Inaugurated 12th Global Healthcare Summit In Mumbai

● Chariot Festival Celebrated In Madurai Meenakshi Temple In Tamil Nadu

● Pakistan Cabinet Approves Issuance Lf “ Panda Bonds ” In Chinese Currency

● Uzbekistan Promotes 2019 As Year Of Investment In Backdrop Of Wider Business With India

● MP Govt Announced That It Is Going To Create An ‘ Adhyatmik Vibhag ’

● Arunachal Pradesh Was Given A Permanent Battalion Of The NDRF

● All Vehicles To Come Fitted With High Security No. Plates From April 1 , 2019

● PM Modi Renames Ross , Neil & Havelock Islands In Andaman & Nicobar

● PM Modi Inaugurate 106th Indian Science Congress 2019 In Punjab

● 106th Indian Science Congress 2019 Theme : ‘ Future India : Science & Technology ’ .

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

✅ Join Telegram 🔜 @currentaffairsstocks
📌पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार के 3 द्वीपों को पुनः नामित किया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 वर्ष पहले नेताजी द्वारा पोर्ट ब्लेयर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने को अंकित करते हुए 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया. अंडमान और निकोबार के तीन पुनः नामित द्वीप हैं:

👉रॉस का नाम बदलकर नेताजी सुभास चंद्र बोस द्वीप रखा गया
👉नील का नाम बदलकर शहीद स्वीप रखा गया
👉हैवलॉक का नाम स्वराज स्वीप रखा गया.

द्वीपों को मुख्यधारा के विकास से जोड़ने के लिए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार औद्योगिक विकास नीति की घोषणा की. प्रधान मंत्री ने इस विशेष दिन पर एक स्मारक डाक टिकट, इसका पहला दिन कवर और 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया.
@currentaffairsstocks
📌पीएम मोदी यूपी यात्रा: 6वें अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गाजीपुर का दौरा किया. यात्रा के दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी. उन्होंने वाराणसी में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों का जायजा लिया.

पीएम ने छठे अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI), दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (ISARC) को भी राष्ट्र को समर्पित किया. संस्थान वाराणसी में राष्ट्रीय बीज अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (NSRTC) के परिसर में बनाया गया है.

वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट रीजनल समिट वाराणसी में दीनदयाल हस्त्कला समूल (ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर एंड क्राफ्ट्स) में आयोजित किया गया था. इस योजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों के कौशल को बढ़ाना और राज्य के छोटे शहरों और छोटे जिलों से स्वदेशी ट्रेडों, शिल्प और उत्पादों की पहुंच बढ़ाना है.
@currentaffairsstocks
असम में डविजिंग महोत्सव की शुरूआत

असम में, चिरांग जिले में एये नदी के तट पर तीसरा डविजिंग महोत्सव शुरू हो गया है. महोत्सव में लगभग 15 लाख पर्यटक भाग लेंगे. असम के पीएचई मंत्री रिहान डेमरी ने कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इस महोत्सव का उद्घाटन किया.
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. 12 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में साहसिक खेल, फूड मार्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेल आयोजित किए जा रहे हैं. महोत्सव में थाईलैंड, भूटान और बांग्लादेश से प्रतिभागी पहुंचे हैं.
@currentaffairsstocks
📌महाराष्ट्र ने ग्रामीण छात्रों के लिए वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल लॉन्च किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों के लिए 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल ’शुरू किया है.
प्रारंभ में, 13 जिला परिषद (ZP) स्कूल अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड का हिस्सा होंगे और आने वाले वर्षों में इसका विस्तार किया जाएगा.
अलविदा 2018

बीते साल 2018 का पूरा करेंट अफेयर्स

डाउनलोड और शेयर करना ना भूले

January 2018 To December 2018 Current Affairs For SSC & RAILWAYS In Hindi & English

👇👇👇👇👇👇

https://www.examstocks.com/last-12-months-current-affairs-for-ssc-railways-2018-download-pdf/

*Join Us On Telegram* - https://t.me/examstocks

*Join Us On Facebook* - www.facebook.com/examstocksofficial
✧══════•❁❀❁•══════✧

✵❀ 🌹 *Exam Stocks* 🌹 ❀✵


♥🅗🅐🅟🅟🅨 ♥

🄽🄴🅆

🎊2⃣0⃣1⃣9⃣🎊

Fresh HOPES, Fresh PLANS, Fresh EFFORTS, Fresh FEELINGS, Fresh COMMITMENT. Welcome 2019 with a fresh ATTITUDE.Wishing you a year fully loaded with happiness.


*Best wishes to you and your family*

*Exam Stocks ✅*

✧══════•❁❀❁•══════✧
Daily Current Affairs pinned «✧══════•❁❀❁•══════✧ ✵❀ 🌹 *Exam Stocks* 🌹 ❀✵ ♥🅗🅐🅟🅟🅨 ♥ 🄽🄴🅆 🎊2⃣0⃣1⃣9⃣🎊 Fresh HOPES, Fresh PLANS, Fresh EFFORTS, Fresh FEELINGS, Fresh COMMITMENT. Welcome 2019 with a fresh ATTITUDE.Wishing you a year fully loaded…»
📌 अंडमान निकोबार द्वीपसमूह से जुड़े प्रश्न

अण्डमान शब्द मलय भाषा के शब्द हांदुमन
 से आया है जो हिन्दू देवता हनुमान के नाम का परिवर्तित रूप है!

निकोबार शब्द भी इसी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है नग्न लोगों की भूमि। 

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेशहै!

ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है!

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है!

जनसंख्या - 3,80,581 क्षेत्रफल 8,249 Km²
  
गठन वर्ष - 1 नवम्बर 1956

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी का नाम पोर्ट ब्लेयर है।

यहां भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन द्वीप स्थित है!
यह द्वीप लगभग 3 किलोमीटर में फैला है!
यहां का ज्वालामुखी 28 मई 2005 में फटा था। तब से अब तक इससे लावा निकल रहा है!

सैल्यूलर जेल भी अंडमान निकोबार द्वीप पर है!

10° चैनल अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह को अलग करता है।


अंडमान एवं निकोबार द्वीप पर सुभाष चंद्र बोस ने 30 दिसम्बर 1943 में तिरंगा फहराया था!

प्रधानमंत्री नें इस महान घटना के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 3 द्वीपों के नाम बदले है!

1. रॉस द्वीप को अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप जाना जाएगा!

2. नील द्वीप को अब से शहीद द्वीप के नाम से जाना जाएगा!

3. हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाएगा!

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट, 'फर्स्ट डे कवर' और 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया!

साथ ही उन्होंने बोस के नाम पर एक मानद विश्वविद्यालय की स्थापना की भी घोषणा की!
@currentaffairsstocks
📌 वह राज्य जिसके द्वारा हाल ही में गौ-कल्याण सेस लगाए जाने की घोषणा की गई है – उत्तर प्रदेश

📌इन्हें हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया – ए.के. सिकरी

📌भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्म जिसे एशिया साउथ ईस्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल मंा बेस्ट शॉर्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड मिला - फाइंडिंग ब्यूटी इन गार्बेज

📌इन्हें हाल ही में रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है – विनोद कुमार यादव

📌 वह राज्य जिसमें भारत का 25वां उच्च न्यायालय स्थापित किया गया है – आंध्र प्रदेश

📌 इन्हें हाल ही में स्थापित तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है - थोट्टाथिल बी. राधाकृष्णन

📌इन्होंने हाल ही में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है – सी. प्रवीण कुमार

📌वह मंत्रालय जिसने हाल ही में निर्यात संवर्धन परिषद की स्थापना की है – एमएसएमई

📌अमेरिका के वह देश जिसने अधिकारिक रूप से यूनेस्को की सदस्यता छोड़ दी है – इज़राइल

📌 वर्ष 1973 में ‘दाग’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जिनका हाल ही में निधन हो गया – कादर खान

@currentaffairsstocks
Forwarded from Exam Stocks
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Forwarded from Exam Stocks
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
Forwarded from Exam Stocks
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM