Daily Current Affairs
159 subscribers
14 photos
12 files
156 links
Download Telegram
Important Words from the Article

**Word: Recalibrate (दुबारा जांचना)

Pronunciation: re-kal-uh-breyt/ रीकैलब्रैट

Part of Speech: Verb

Meaning: calibrate (something*) again or differently.
Calibrate: to determine, check, or rectify the graduation of (any instrument)/ to determine the correct range for (an artillery etc.) by observing where the fired projectile hits.

Synonyms: reevaluate, redresss

Antonyms: disorganize, neglect

Use in a Sentence: Such contracts deprive insurers of the opportunity to recalibrate risks.

    2. Word: Sanguine (विश्वासपूर्ण)

Pronunciation: sang-gwin/ सैंगविन

Part of Speech: Adjective

Meaning: optimistic or positive, especially in an apparently bad or difficult situation.

Synonyms: hopeful, confident

Antonyms: pessimistic, unhappy

Usage in Sentence: The man tends to take a sanguine view of the problems involved.

    3. Word: Brush aside (नज़रअंदाज़ करना)

Pronunciation:  ब्रश असाइड

Part of Speech: Phrasal Verb

Meaning: to refuse to accept that something is important or true

Synonyms: disregard, reject

Antonyms: taken into account, overview

Use in a Sentence: He brushed aside my objections to his plan.

     4. Word: Apprehension (डर)

Pronunciation: ap-ri-hen-shuh n/ ऐप्रिहेन्शन

Part of Speech: Noun

Meaning: anxiety or fear that something bad or unpleasant will happen.

Synonyms: dread, fear, anxiety, worry

Antonyms: confidence, calmness, ease

Use in a Sentence: The change in the law has caused apprehension among many people.

     5. Word: Rocked (झुलाना/ कंपित होना)

Pronunciation: rok/ राक

Part of Speech: Verb

Meaning:
a. move gently to and fro or from side to side
b. cause great shock or distress to (someone or something), especially so as to weaken or destabilize.

Synonyms: jolted, jarred, shaken up, quiver

Antonyms: stabilized, calmed

Usage in a Sentence: She rockedback and fourth, tears coursing down her cheeks unchecked.

     6. Word: Project (योजना, व्यक्त करना)

Pronunciation: noun proj-ekt, -ikt; verb pruh-jekt/ प्राजेक्ट

Part of Speech: Noun, Verb

Meaning:
a. an individual or collaborative enterprise that is carefully planned to achieve a particular aim [Noun]
b. present or promote (a particular view or image) [Verb]

Synonyms: assignment (noun), homework (noun), convey (verb), communicate (verb)

Antonyms: forget, destroy, disorder

Usage in a Sentence: he projectedan unassuming and non-threatening image.

     7. Word: Tapering (कम होना)

Pronunciation: tey-per-ing/ टैपरिंग

Part of Speech: Verb

Meaning: diminish or reduce in thickness towards one end.

Synonyms: narrowing, decreasing, contraction, acuminate

Antonyms: widening, expanding, increasing

Use in a Sentence: My cousin's interest in English seems to be tapering off.

     8. Word: Time is ripe (समय परिपक्व है)

Pronunciation: टाइम इस राइप

Part of Speech: Idiom

Meaning: A particular time is the right moment for something

Synonyms: the right/ appropriate time

Antonyms: Bad timing

Usage in a Sentence: I'm waiting till the time is ripe before I tell my parents that I failed my exams.

     9. Word: Bankruptcy (दिवालियापन)

Pronunciation: bangk-ruhpt-see, -ruh p-see/ बैंगक्रप्ट्सी

Part of Speech: Noun

Meaning: the state of being bankrupt

Synonyms: insolvency, failure, collapse

Antonyms: wealth, richness, accomplishment, achievement

Usage in a Sentence: Bankruptcy is a common phenomenon in an economic recession.

     10. Word: Calibrate (जांच करना)

Pronunciation: cali-brate/ कैलब्रैट

Part of Speech: Noun

Meaning: to quantify in a careful and detailed manner

Synonyms: assess, modify, regulate

Antonyms: neglect, ignore

Usage in a Sentence: Pesticide levels in food are simply too difficult to calibrate.

     11. Word: Stand-off (बेगाना करना)

Pronunciation: stand-awf, -of/ स्टैन्ड ऑफ

Part of Speech: Noun, Phrasal verb

Meaning: 
a. a deadlock between two equally matched opponents in a dispute or conflict (Noun)
b. move or keep away (Phrasal Verb)

Synonyms: deadlock, stalemate, impasse, standstill, dead end

Antonyms: affinity, warm welcome

Usage in a Sentence: My sister di

sl
ikes parties and tends to stand off ( from everyone ) if she does attend one.

     12. Word: Subside (कम होना)

Pronunciation: suhb-sahyd/ सब्साइड

Part of Speech: Verb

Meaning: become less intense, violent, or severe

Synonyms: sink, diminish, decline, lessen

Antonyms: increase, grow, rise, extend

Usage in a Sentence: It is not uncommon for the pain to subsidecompletely for many months and occasionally even years.

     13. Word: Retaliatory (प्रतिशोध का)

Pronunciation: ri-tal-ee-eyt-ory/ रीटैल्यटॉरी

Part of Speech: Adjective

Meaning: (of an action) characterized by a desire for revenge.

Synonyms: vengeful, avenging, retributive

Antonyms: forgiving, benevolent

Use in a Sentence: He urged people not to resort to retaliatory violence.

     14. Word: Pegging (किसी खास कीमत पर तय करना)

Pronunciation: peg-ging/पेगिंग

Part of Speech: Verb

Meaning: fix (a price, rate, or amount) at a particular level.

Synonyms: hold down, keep down, fix, set

Antonyms: change

Use in a Sentence: Shopkeepers decided to peg their prices.

Join @currentaffairsstocks
Q. हाल ही में, ‘स्वस्थ भारत यात्रा’ का
समापन हुआ है, जिसमे किसे सर्वश्रेष्ठ
राज्य का पुरस्कार मिला है?
(a) मध्यप्रदेश
(b) पंजाब
(c) झारखण्ड
(d) तमिलनाडु
👇👇👇👇
Answer : D
Forwarded from اتچ بات
‍ Daily Current Affairs
Daily CA One Liners 31 January 2019

● 30 January : World Leprosy Eradication Day

● CM Manohar Parrikar Presents Goa Annual Budget 2019-20

● 4,78,670 Houses Sanctioned Under Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban)

● Dubai Airport Has Been Named The Worlds Busiest Airport

● Maharashtra Govt Launched Special Scheme To Curb Infant Deaths

● Western Railway Provides ‘ Segway ’ To RPF Personnel

● Sunjay Sudhir Appointed As Ambassador Of India To The Maldives

● Magnus Carlsen Won The Tata Steel Chess Title

● IndiaFirst Life Insurance buys 9% Stake In CSC e-Governance Services

● India’s Unemployment Rate Hit Four Decade High Of 6.1% In 2017-18

● LT Gen Rajeev Chopra Takes Over As Director General Of NCC

● UNESCO Has Declared 2019 As The International Year Of The Period Table Of Chemical Elements

● Punit Goenka Named As New Chairman Of BARC India

● Shri Piyush Goyal Launches The IEA’s Report “ The Future Of Rail ” .
@currentaffairsstocks
प्रधानमंत्री मोदी ने दांडी में ‘नमक सत्याग्रह स्मारक’ का उद्घाटन किया
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जनवरी 2019 को गुजरात के सूरत और दांडी का दौरा किया. यहां उन्होंने सूरत हवाईअड्डे पर टर्मिनल भवन के विस्तार परियोजना और एक अस्पताल की आधाशिला रखी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने दांडी में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया.

नमक सत्याग्रह स्मारक

•    भारत की स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान दांडी में 110 करोड़ रुपये के खर्च से 15 एकड़ में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का निर्माण किया गया है.

•    गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जनवरी को इसका उद्घाटन किया. अब यह स्मारक जनता के लिए खोल दिया गया है.

•    यहां 14 नमक बनाने वाले पेन रखे गये हैं. साथ ही खारा पानी भी उपलब्ध कराया गया है. पर्यटक जब खारा पानी पेन में डालेंगे, तब पेन के अंदर लगी हुई मशीन पानी का वाष्पीकरण कर देगी और पेन में नमक बन जाएगा.

•    इसके अतिरिक्त 41 सोलर वृक्ष प्रतिदिन 144 किलोवाट बिजली उत्पन्न करेंगे. इनका इस्तेमाल स्मारक में बिजली की आपूर्ति के लिए किया जाएगा.

•    इसमें उन 80 पदयात्रियों की प्रतिमाएं हैं जिन्होंने दांडी मार्च में गांधी जी का साथ दिया था.

•    नमक सत्याग्रह स्मारक में 18 फीट ऊंची गांधीजी की प्रतिमा बनाई गई है.

•    यहां खारे पानी का कृत्रिम तालाब बनाया गया है जिसमें पर्यटकों को यात्रा के बारे में समझाया जायेगा.

•    इसके अलावा यहाँ उन 24 स्थलों के स्मृतिपथ भी बनाए गये हैं जहां गांधीजी गये थे.

 

30 जनवरी: शहीद दिवस

शहीद दिवस प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है. नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. बापू की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. हर साल इस दिन राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और तीनों सेना के प्रमुख राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं.

30 जनवरी के अलावा 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है. विदित हो कि 23 मार्च के दिन ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को फांसी दी गई थी. इसीलिए 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है.



सूरत में अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने सूरत हवाईअड्डे पर टर्मिनल भवन के विस्तार की आधारशिला रखी. सौर ऊर्जा और एलईडी प्रकाश व्यवस्था के इस्तेमाल से यह एक पर्यावरण अनुकूल भवन होगा. प्रधानमंत्री ने सूरत में न्यू इंडिया यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं के साथ बातचीत भी की. साथ ही उन्होंने रसीलाबेन सेवंतीलाल शाह वीनस अस्पताल का भी उद्घाटन किया तथा उन्होंने वहां की सुविधाओं का भी जायजा लिया.
Join @currentaffairsstocks
यूएई तथा सऊदी अरब ने संयुक्त डिजिटल करेंसी ‘Aber’ लॉन्च की
➖➖➖➖➖➖➖
#important4exams

संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने हाल ही में संयुक्त डिजिटल करेंसी ‘अबेर’ (Aber) लॉन्च की है. इस संयुक्त डिजिटल मुद्रा का उपयोग दोनों देशों के मध्य ब्लॉकचेन तथा डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी के बीच वित्तीय भुगतान के लिए किया जायेगा.

यूएई तथा सऊदी अरब को डिजिटल मुद्रा से लाभ

•    इस डिजिटल मुद्रा के द्वारा वित्तीय विनिमय के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा.

•    आरंभ में इस मुद्रा का उपयोग सीमित बैंकों में किया जायेगा, बाद में इसे धीरे-धीरे अन्य स्रोतों द्वारा भी उपलब्ध कराया जायेगा.

•    इस मुद्रा की तकनीकी, आर्थिक तथा कानूनी आवश्यकता का अध्ययन करने के बाद इस मुद्रा के उपयोग का विस्तार किया जायेगा.

•    डिजिटल मुद्रा अबेर केन्द्रीय बैंक तथा अन्य बैंकों के बीच डिस्ट्रिब्यूटेड डाटा के उपयोग पर निर्भर है. यह ब्लॉकचेन पर आधारित मुद्रा है.

 

ब्लॉकचेन तकनीक क्या है?

ब्लॉकचेन एक प्रकार का डिजिटल बही खाता है, इसमें डाटा क्लाउड में सुरक्षित रखा जाता है. यह डाटा स्टोरेज की सुरक्षित प्रणाली है. इसमें डाटा को कॉपी किये बिना विकेंद्रीकृत किया जाता है. यह काफी सुरक्षित व पारदर्शी है. इस टेक्नोलॉजी का उपयोग क्रिप्टोकरेंसी में बड़े पैमाने पर किया जाता है. इसके अलावा वित्तीय लेन-देन, क्राउड-फंडिंग, गवर्नेंस, फाइल स्टोरेज और इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स इत्यादि में इसका उपयोग किया जाता है.



डिजिटल मुद्रा के लाभ

•    डिजिटल मुद्रा का लेनदेन मुख्यतः इंटरनेट पर होता है.  डिजिटल वॉलेट एक तरह का अकाउंट है जिसमे आप अपनी डिजिटल मुद्रा रखते हैं.

•    इंटरनेट के माध्यम से डिजिटल मुद्रा का एक डिजिटल वॉलेट से दूसरे डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर किया जाता है.

•    इस प्रक्रिया में बैंक जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है इसलिए इसे सुरक्षित माना जाता है.

•    डिजिटल वॉलेट को फोन, कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है.

•    डिजिटल मुद्रा को किसी भी अन्य मुद्रा जैसे रुपया, डॉलर आदि के बदले में डिजिटल मुद्रा एक्सचेंज के तहत ख़रीदा जा सकता है.

•    डिजिटल मुद्रा को क्रिप्टो करेंसी भी कहा जाता है. लाइटकोइन, एथ्यूरम, बिटकॉइन आदि सभी डिजिटल मुद्राओं के लोकप्रिय उदाहरण हैं.
@currentaffairsstocks
बजट 2019: इस बार अंतरिम बजट, जानिए अंतरिम और पूर्ण बजट में अंतर
➖➖➖➖➖
वित्त मंत्रालय द्वारा घोषणा की गई है कि वर्ष 2019-20 के लिए सरकार पूर्ण बजट की बजाय अंतरिम बजट पेश करेगी. अंतरिम बजट पेश होने की स्थिति में नई सरकार के गठन के बाद जुलाई में शेष वित्त वर्ष के लिए अनुपूरक बजट पेश करना होगा.

कुछ समय पूर्व ही अरुण जेटली की अस्वस्थता के कारण पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसलिए अपेक्षा की जा रही है कि पीयूष गोयल ही बजट पेश करेंगे. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2019 से आरंभ होगा तथा 13 फरवरी 2019 तक चलेगा.

अंतरिम बजट क्या होता है?

•    अंतरिम बजट चुनावी वर्ष में एक प्रकार की आर्थिक व्यवस्था है जिसके तहत सरकार बनने तक सरकारी खर्चों का इंतजाम करने की औपचारिकता पूरी की जाती है.

•    नई सरकार बनाने के लिए जो समय होता है, उस अवधि के लिए अंतरिम बजट संसद में पेश किया जाता है.

•    इस बजट में कोई भी ऐसा फैसला नहीं किया जाता है जिसमें ऐसे नीतिगत फैसले हों जिसके लिए संसद की मंजूरी लेनी पड़े या फिर कानून में संशोधन की जरूरत हो.

•    अंतरिम बजट की परंपरा है कि इसमें डायरेक्ट टैक्स, जिसमें इनकम टैक्स शामिल है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाता है.

•    अप्रत्यक्ष करों में भी कम बदलाव किया जाता है. सरकार यदि कोई चीज सस्ती करनी चाहे तो वह इंपोर्ट, एक्साइज या सर्विस टैक्स में थोड़ी राहत दे सकती है.

•    आम तौर पर हर सरकार की अपनी राजकोषीय योजनाएं होती हैं और वह उसी के मुताबिक धन का आवंटन करती हैं.

अंतरिम बजट और लेखानुदान (वोट ऑन अकाउंट) में अंतर

•    केंद्र सरकार जब पूरे वित्त वर्ष की बजाय कुछ महीनों के लिए संसद से आवश्यक खर्चों के लिए अनुमति मांगती है तो वह अंतरिम बजट की बजाय वोट ऑन अकाउंट अथवा लेखानुदान पेश कर सकती है.

•    अंतरिम बजट और वोट ऑन अकाउंट दोनों ही कुछ ही महीनों के लिए होते हैं लेकिन दोनों के पेश करने के तरीके में अंतर होता है.

•    अंतरिम बजट में केंद्र सरकार खर्च के अलावा राजस्व का भी ब्यौरा देती है जबकि लेखानुदान में सिर्फ खर्च के लिए संसद से मंजूरी मांगती है.


भारत में बजट कैसे पारित होता है?

•    वित्त मंत्रलाय द्वारा बजट तैयार किये जाने के बाद सरकार बजट पेश करने के लिए एक तारीख सुझाती है. इसके बाद लोकसभा सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल राष्ट्रपति की इस पर मंजूरी मांगते हैं.

•    वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करते हैं. इसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं और प्रस्तावों का जिक्र किया जाता है.

•    वित्त मंत्री के बजट भाषण के दो हिस्से होते हैं. पहले हिस्से में आर्थिक सर्वेक्षण और नीतिगत घोषणाओं का एलान होता है, दूसरे हिस्से में टैक्स से जुड़ी घोषणाएं होती हैं.

•    वित्त मंत्री के भाषण के बाद राज्य सभा के पटल पर ‘वार्षिक वित्तीय विवरण’ रखा जाता है.

•    बजट पेश किये जाने के बाद अगले दिन से बजट पर दो हिस्सों में चर्चा होती है – आम चर्चा और विस्तृत बहस.

•    सदन का कोई भी सदस्य वितरित अनुदान में कटौती की मांग कर सकता है. इसके लिए डिसअप्रूवल ऑफ पॉलिसी कट, इकोनॉमी कट, टोकन कट की मांग की जा सकती है.

•    इसके बाद लोकसभा में अप्रोप्रिएशन बिल वोटिंग के लिए पेश किया जाता है. अप्रोप्रिएशन बिल के बाद फाइनेंस बिल पर विचार किया जाता है. संसद इसे मनी बिल के तौर पर पास करती है.

•    बिल पेश किए जाने के 75 दिन के अंदर इसे दोनों सदनों और भारत के राष्ट्रपति की मंजूरी की जरूरत होती है. फाइनेंस बिल के पास होने और राष्ट्रपति के इस पर हस्ताक्षर होने के बाद बजट प्रक्रिया संपन्न हो जाती है.
@currentaffairsstocks
सिक्किम में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने सिक्किम में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया. इस परियोजना को मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत लागू किया गया है.?

केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इस परियोजना को 98.05 करोड़ रुपये की लागत से जून 2015 में मंजूरी दी थी. इस योजना के अंतर्गत सिक्किम में यह पहली परियोजना है.

इस योजना के अंतर्गत मंत्रालय ने पर्यटन बुनियादी ढांचा सुविधाएं जैसे पर्यटन सूचना केन्द्र, ध्यान केन्द्र, ऑर्गेनिक इको पर्यटन केन्द्र, लॉग हट, जिप लाइन, फूलों के लिए प्रदर्शनी केन्द्र, उद्यान पथ, स्मारिका दुकानें, कैफेटेरिया, बारिश से बचने की जगह, सड़क के किनारे सुविधाएं, अंतिम मील तक संपर्क पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय आदि विकसित किए है.

स्वदेश दर्शन योजना:

स्वदेश दर्शन योजना का 2014-15 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा देश में विषय आधारित पर्यटन सर्किट विकसित करने के उद्देश्य के साथ शुभारम्भ किया गया. स्वदेश दर्शन योजना को एक समन्वित तरीके से उच्च पर्यटन मूल्य, प्रतिस्पर्धा और स्थिरता के सिद्धांतों पर विकसित किया जाएगा. योजना सभी हितधारकों की चिंताओं, पर्यटन के अनुभव को समृद्ध और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है. 

योजना के तहत 13 विषयगत सर्किट की विकास हेतु पहचान की गई है. जो निम्न हैं: पूर्वोत्तर भारत सर्किट, बौद्ध सर्किट, हिमालय सर्किट, तटीय सर्किट, कृष्णा सर्किट, डेजर्ट सर्किट, आदिवासी सर्किट, पारिस्थितिकी सर्किट, वन्यजीव सर्किट, ग्रामीण सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, रामायण सर्किट और विरासत सर्किट.

स्वदेश दर्शन योजना की विशेषताएं:

• योजना के हिस्से के तौर पर देश भर में संरचनात्मक विकास के लिए विषय आधारित पर्यटन सर्किटों की पहचान की जाएगी.

• विषय आधारित पर्यटन सर्किट (टीबीटीसी) को धर्म, संस्कृति, जातियता, स्थान आदि जैसे विशेष विषयों पर बने पर्यटन सर्किट के तौर पर परिभाषित किया जाता है.  

• टीबीटीसी एक राज्य में भी हो सकता है या यह एक ऐसा क्षेत्रीय सर्किट हो सकता है जिसमें एक से अधिक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश आते हों.
@currentaffairsstocks
Revise
#important4exams


•    केंद्र सरकार ने पीएचडी छात्रों को मिलने वाली रिसर्च फेलोशिप में बढ़ोतरी करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) को 25,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर जितने रुपये प्रति माह कर दिया है-31,000 रुपये


•    जिस आईआईटी टीम ने नदी की धारा से बिजली बनाने वाला डिवाइस टेस्ट किया- आईआईटी-रूड़की


•    केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने जिस राज्य के कोटपूतली स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया- राजस्थान


•    केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने जिस राज्य में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना का उद्घाटन किया- सिक्किम


•    ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए 'वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक' में जिस देश को 78वें स्थान पर रखा गया है- भारत


•    वह लेखक जिन्हें हाल ही में श्रीलाल शुक्ल स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया – रामधारी सिंह दिवाकर


•    वह राज्य सरकार जिसने ‘प्रोजेक्ट गौशाला’ के तहत राज्य में अगले चार महीने में 1,00 गौशालाएं खोलने का निर्णय लिया है – मध्य प्रदेश


•    वर्ष 2019 के अंतरिम बजट जिनके द्वारा पेश किया जायेगा उनका नाम है – पीयूष गोयल


•    वह अंतरराष्ट्रीय संगठन  जिसके द्वारा आयोजित कराये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (PISA)-2021 में भाग लेने के लिए भारत ने समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं - OECD


•    यूएई और सऊदी अरब द्वारा लॉन्च की गई साझा डिजिटल करेंसी का नाम है – अबेर (Aber)

 join @currentaffairsstocks
अंतरिम बजट 2019 : मुख्य तथ्य

► वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ और दीर्घायु की कामना के साथ की बजट भाषण की शुरुआत।
► पांच साल में भारत वैश्विक स्तर पर सबसे बेहतर निवेश स्थल बना।
► सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़ी।
► दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना भारत।
► राजकोषीय घाटे को कम करने में सफलता हासिल की। चालू खाते का घाटा नियंत्रित किया। यह 6 साल पहले 5.6 प्रतिशत की ऊंचाई से घटकर 2.5 प्रतिशत पर आया।
► दोहरे अंक की मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली।
► दिसंबर 2018 में महंगाई दर घटकर 2.18 प्रतिशत पर आई।
► पिछले पांच साल में देश में 239 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया।
► शैक्षणिक संस्थानों में अतिरिक्त 25 प्रतिशत सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि कम ना पड़ें सीटें।
► मनरेगा के लिए 2019-20 में 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं।
► प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 2019-20 के बजट में 19,000 करोड़ रुपये का आवंटन।
► पिछले पांच साल में एक करोड़ 53 लाख घर बनाए गए।
► मार्च 2019 तक सभी घरों को मिल जाएगी बिजली।
► 2.6 लाख के पुनर्पूंजीकरण से सरकारी बैंकों की स्थिति ठीक की।
► हरियाणा में शुरू होने जा रहा है देश का 22वां एम्स।
► 10 लाख लोगों का इलाज आयुष्मान भारत के तहत हुआ। लोगों को करीब 3000 करोड़ रुपये का लाभ मिला।
► प्रधानमंत्री किसान योजना में दो लाख हेक्टेयर तक की जमीन वाले छोटे किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे। तीन किस्तों में मिलेगा पैसा। पहली किस्त जल्द।
► बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को पीसीए के प्रतिबंधों को हटाया गया। बाकी बैंक भी जल्द ही नियमित व्यवस्था में आएंगे।
► किसानों का फसल ऋण 2018-19 में 11 लाख 68 हजार करोड़ रुपये हुआ।
► 75,000 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए आवंटित।
► पिछले दो साल में कर्मचारी भविष्य निधि में सदस्यता में दो करोड़ की वृद्धि हुई।
► पिछले पांच साल में देश में 239 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया।
► महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सरकार ने 98 प्रतिशत ग्रामीण स्वच्छता हासिल की। लोगों की सोच बदली।
► पशुपालन के लिए किसानों को कर्ज पर दो प्रतिशत ब्याज सहायता देगी सरकार।
► सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
► ओआरओपी के लिए 35,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
► पहली बार रक्षा बजट तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा।
► रेलवे के ब्रॉडगैज नेटवर्क पर मानवरहित क्रॉसिंग खत्म।
► पांच साल में एक लाख डिजिटल विलेज बनाने का लक्ष्य।
► कर संग्रह में पांच साल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।
► कल्याणकारी कार्यक्रम चलाने के लिए की जाएगी कल्याण किसान बोर्ड की स्थापना।
► प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित। संगठित क्षेत्र के 15,000 रुपये प्रतिमाह कमाने वालों को 60 साल के बाद 3,000 रुपये प्रति माह की पेंशन योजना दी जाएगी।
► आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाया गया।
► गायों के आनुवांशिकी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कामधेनू आयोग बनाया जाएगा।
► श्रमिकों की न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये तक की।
► सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।
► कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) नियम के तहत पात्रता 15,000 से बढ़ाकर 21,000 रुपये प्रतिमाह वेतन की गई।
► राष्ट्रीय गोकुल योजना के लिए 2019-20 के बजट में 750 करोड़ रुपये का आवंटन।
► प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 15.56 करोड़ लाभार्थियों को 7.23 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया।
► सिक्किम हवाई अड्डा खुलने के बाद 100 से अधिक ऑपरेशनल हवाई अड्डे हो गए। घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5 साल में दोगुनी हो गई।
► मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम पहली बार देश के रेलवे मानचित्र पर आए।
► सरकारी उद्यमों की कुल खरीद में छोटे उद्यमों से आपूर्ति को बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया गया। इसमें भी तीन प्रतिशत आपूर्ति महिला उद्यमियों के उद्यम से करने का नियम बनाया।
► रेलवे की योजनाओं के लिए 2019-20 में आम बजट से 64,587 करोड़ रुपये आवंटित। वर्ष के दौरान रेलवे का कुल पूंजीगत खर्च 1,58,658 करोड़ रुपये होगा।
► पिछले 5 वर्षों में मोबइल डेटा खपत 50 गुना बढ़ी। भारत में मोबाइल डेटा की मूल्य दर विश्व में सबसे सस्ती दरों में से एक।
► एक लाख डिजिटल गांव बनाने की योजना। पिछले पांच साल में 34 करोड़ जन-धन खाते खोले गए।
► भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए शुरू होगी एकल खिड़की मंजूरी व्यवस्था।
► पिछले वर्ष जितने भी आयकर रिटर्न दाखिल हुए। उनमें 99.54 प्रतिशत रिटर्न फाइल करते ही बिना जांच के स्वीकृत किए गए।
► आयकर विभाग को ऑनलाइन किया गया। आयकरदाता अधिकारी का आमना-सामना नहीं होगा।

Join 👉 @currentaffairsstocks
► अप्रत्यक्ष कर संग्रह 2013-14 के 6.38 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल 12 लाख करोड़ रुपये हुआ।
► जीएसटी के तहत पांच करोड़ से कम का कारोबार करने वाले कारोबारियों को तीन महीने में एक बार ही रिटर्न भरना पड़ेगा ।
► चालू वित्त वर्ष के दौरान औसत मासिक जीएसटी संग्रह 97,100 करोड़ रुपये रहा जबकि 2017-18 में यह 89,700 करोड़ रुपये पर थी। जनवरी 2019 में जीएसटी संग्रह एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान।
► नोटबंदी के बाद एक करोड़ से अधिक लोगों ने पहली बार रिटर्न भरा। नोटबंदी से कर आधार बढ़ा।
► सरकार के कालाधन रोधी उपायों और कदमों से 1,30,000 करोड़ रुपये का काला धन पकड़ा गया।
► कालाधन रोधी उपायों के चलते 3.38 लाख मुखौटा कंपनियों का पंजीकरण समाप्त किया गया। बेनामी कानून के तहत 6,900 करोड़ रुपये की घरेलू संपत्ति जब्त की गई जबकि 1,600 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति जब्त की गई।
► भारत आज पूरी दुनिया के लिए अंतरिक्ष प्रक्षेपण का केंद्र बन गया है। गगनयान के साथ 2022 तक भारतीय यात्री अंतरिक्ष में पहुंचेगा।
► परिवहन क्षेत्र की क्रांति में ई-वाहनों के जरिये भारत करेगा विश्व का नेतृत्व। घटेगा प्रदूषण, देश की कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी और वह आत्मनिर्भर बनेगा।
► अगले पांच साल में एक लाख डिजिटल गांव बनाए जाएंगे।
► पूर्वोत्तर क्षेत्र का 2019-20 के लिए बजट आवंटन 21 प्रतिशत बढ़ाकर 58,166 करोड़ रुपये किया गया।
► राष्ट्रीय शिक्षा योजना के लिए आवंटन 32,334 करोड़ रुपये से बढ़कर 38,570 करोड़ रुपये किया गया।
► पांच लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय को पूरी तरह कर से छूट दी जाएगी।
► चालू वित्त वर्ष के दौरान संशोधित व्यय 13.3 प्रतिशत बढ़कर 24,57,235 करोड़ रुपये रहने का अनुमान। अगले वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इसके 27,84,200 करोड़ रुपये रहने का अनुमान।
► एकीकृत बाल विकास योजना के लिए 27,584 रुपये। केंद्र द्वारा वित्तपोषित योजनाओं के लिए 3,27,679 करोड़ रुपये आवंटित।
► पांच लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय पूरी तरह से कर मुक्त होगी और विभिन्न निवेश उपायों के साथ 6.50 लाख रुपए तक की व्यक्तिगत आय पर कोई कर नहीं देना होगा।

Join 👉 @currentaffairsstocks
🖨Fri, 01 February 2019🖨 #293
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱
Q.1: लाषोडीया आन्दोलन किसने शुरू किया था ?
(a) गोविन्द गिरी
(b) सुरमल दास✔
(c) मोतीलाल तेजावत
(d) मावजी

Q.2: ईसबगोल का मुख्य उत्पादक जिला कौन सा है ?
(a)उदयपुर
(b) जालोर✔
(c) भरतपुर
(d) गंगानगर
Q.3: आनासागर कहाँ स्थित है ?
(a)जयपुर
(b) अजमेर✔
(c) जोधपुर
(d) उदयपुर

Q.4: जोधपुर से पहले राठौरो की राजधानी कहां पर थी?
(a) भीनमाल
(b) मण्डोर✔
(c) ओसियां
(d) आमेर

Q.5: चित्तौड़ का नाम "खिज्राबाद" किस मुगल शासक ने रखा था ?
(a)अलाउद्दीन खिलजी✔
(b) शाहजहॉं
(c) हुमायूं
(d) अकबर

Q.6: तराइन के प्रथम युद्ध का परिणाम क्या रहा ?
(a) पृथ्वीराज चौहान की मृत्यु
(b)पृथ्वीराज चौहान की विजय✔
(c) पृथ्वीराज चौहान का भाग निकलना
(d)पृथ्वीराज चौहान की पराजय

Q.7: हल्दी घाटी राजस्थान के किस जिले में स्थित हैं ?
(a) प्रतापगढ़
(b) भीलवाड़ा
(c) राजसमंद✔
(d) उदयपुर

Q.8: किस खेल को 1948 में राजस्थान का राज्य खेल घोषित किया गया हैं ?
(a) कबड़्डी
(b)क्रिकेट
(c) मुक्केबाजी
(d) बॉस्केटबॉल ✔

Q.9: राजस्थान का राज्य वृक्ष "खेजड़ी" को राज्य वृक्ष कब घोषित किया गया ?
(a) 1990 में
(b) 1983 में✔
(c) 1973 में
(d) 1985 में

Q.10: मूसी महारानी की छतरी राजस्थान के किस जिले में स्थित हैं ?
(a) जयपुर
(b) सवाई माधोपुर
(c) भरतपुर
(d) अलवर ✔

Q.11: 80 खम्भों की छतरी राजस्थान के किस जिले में हैं ?
(a) बूंदी
(b) अलवर✔
(c) कोटा
(d)जोधपुर

Q.12: बापा रावल का वास्तविक नाम क्या था ?
(a) भोजराज
(b) कालभोज✔
(c) मानभोज
(d) इनमें से कोई नहीं
Q.13: निम्न में से किसने पिछोला झील का निर्माण करवाया था ?
(a) राणा हम्मीर ने
(b) बनजारे ने✔
(c) महाराणा लाखा ने
(d) इनमें से कोई भी नहीं

Q.14: 1576 ई. में हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना का नेतृत्व किसने किया था ?
(a) राजा भारमल
(b) सवाई ईश्वरी सिंह
(c)मिर्जा राजा जयसिंह
(d) राजा मानसिंह ✔

Q.15: 1207 ई. में किसने आमेर के मीणाओं को पराजित करके आमेर को कछवाहा की राजधानी बनाया ?
(a) मानसिंह ने
(b) राजा भारमल ने
(c)कोकिल देव ने✔
(d) दुलाहराय ने

Q.16: पहले राजपूत राजा, जिसने अकबर की अजमेर यात्रा के दौरान अधीनता स्वीकार की ?
(a) कोकिलदेव
(b) मानसिंह
(c) मिर्जा राजा जयसिंह
(d) भारमल✔

Q.17: राजा मानसिंह ने आमेर के महल का निर्माण कब करवाया था ?
(a) 1520 ई. में
(b) 1392 ई. में
(c) 1592 ई. में✔
(d) 1423 ई. में

Q.18: 18जून, 1576 को कौनसा प्रसिद्ध युद्ध लड़ा गया ?
(a) दिवेर
(b) चित्तौड़
(c) हल्दी घाटी✔
(d) खानवा

Q.19: राजस्थान में "बाला दुर्ग" किस जिले में स्थित हैं ?
(a)कोटा
(b)झालावाड़
(c) बूंदी
(d) अलवर ✔

Q.20: राजस्थान में चांदी के गोले दागने हेतु चर्चित दुर्ग कौन-सा हैं ?
(a) अचलगढ का किला
(b) चूरू का किला✔
(c) लोहागढ़ दुर्ग
(d) जूनागढ दुर्ग

Q.21: मिर्जा राजा जयसिंह का संबंध किस वंश से हैं ?
(a)परमार
(b) कच्छवाह✔
(c) चौहान
(d) राठौर

Q.22: इनमें से कौनसा किला चिड़िया टूक पहाड़ी पर बना हुआ हैं ?
(a)नाहरगढ़ किला
(b) मेहरानगढ़ किला✔
(c) जैसलमेर किला
(d) कुंभलगढ़ किला

Q.23: चित्तौड़ किले के निर्माता शासक चित्रांगद का संबंध किस राजवंश से हैं ?
(a) कच्छवाह
(b) हाड़ा
(c) मोरी✔
(d) सिसोदिया
▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱

@BhuneshSir
Q. PM मोदी ने हाल ही में, किस
स्थान पर ‘नमक सत्याग्रह स्मारक’
का उद्घाटन किया है?
(a) खोनामा (नागालैंड)
(b) पंसारी (गुजरात)
(c) मायापुर (मध्यप्रदेश)
(d) दांडी (गुजरात)
👇👇👇👇
Answer - D
Forwarded from Black Promotion
♠️Best Channels on Telegram♣️
━━━━━━━━━━━━
▪️@cloudvideo
▪️@paytm_earning_trick
▪️@uquotes
▪️@PlayStore_Free
▪️@HindiMovies_Link
▪️@moviesongdrive
▪️@currentaffairsstocks
▪️@bhuneshsir
▪️@hollywood720pmovie
━━━━━━━━━━━━
---» Black Promo«---
━━━━━━━━━━━━
Powered By :- @Hindi720p
Daily Current Affairs pinned «♠️Best Channels on Telegram♣️ ━━━━━━━━━━━━ ▪️@cloudvideo ▪️@paytm_earning_trick ▪️@uquotes ▪️@PlayStore_Free ▪️@HindiMovies_Link ▪️@moviesongdrive ▪️@currentaffairsstocks ▪️@bhuneshsir ▪️@hollywood720pmovie ━━━━━━━━━━━━ ---» Black Promo«--- ━━━━━━━━━━━━…»
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
बजट 2019 में वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं:

•  बैंक से मिलने वाले 40,000 रुपये तक के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

•  1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. तीन करोड़ लोगों को लाभ होगा.

•  मध्यम वर्ग के लिए आय कर (Income Tax) की सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई. अब पांच लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं लगेगा.

• अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए सहायता राशि 62474 करोड़ से बढ़ाकर 76800 करोड़ रुपये (35%) प्रतिशत की गई.

•  वर्ष 2019-20 में वित्तीय घाटा GDP का 3% रहने का अनुमान.

•  विज़न 2030 इंडिया -  डिजिटलाईज़ेशन, वाहनों को इलेक्ट्रिक उर्जा से चलाना, ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तिकरण, साफ़ नदियां, तटीय क्षेत्रों की स्वच्छता और सुरक्षा, अन्तरिक्ष योजनायें (गगनयान), खाद्य सुरक्षा और उपलब्धता, स्वस्थ भारत (आयुषमान भारत), मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस.

•  जिन लोगों की आय 5 करोड़ सालाना से कम है उसे तीन महीने में एक बार रिटर्न भरना पड़ेगा.

•  GST लागू कर सरकार ने इतिहास रचा. नई कंपनियों को 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना होगा.

•  अगले दो सालों में लगभग सभी टैक्स scrutiny और मूल्यांकन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किये जाने का प्रावधान सुनिश्चित किया जायेगा. अब टैक्स ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा.

•  अगले पांच सालों में एक लाख डिजिटल गांव बनाए जायेंगे. पिछले पांच सालों में मोबाइल डेटा का उपयोग 50% बढ़ा है.

•  मछलीपालन और पशुपालन को प्रमोट करने के लि‍ए 10 हजार करोड़ के दो फंड बनाए का प्रस्ताव.

•  42 मेगा फूड पार्क को अत्‍याधुनि‍क बनाने का वादा. मछलीपालन और पशुपालन को प्रमोट करने के लि‍ए 10 हजार करोड़ के दो फंड बनाए का प्रस्ताव

•  2000 करोड़ रुपये का कृषि बाजार और संरचना कोष बनाने की घोषणा.

•  कोलकाता से वाराणसी के बीच सागरमाला के तहत फ्रेट कॉरिडोर बनाया गया. आज पूरे देश में ब्रॉडगेज पर एक भी मानवरहित क्रासिंग नहीं बची है.

•  उड़ान योजना से घरेलू हवाई यातायात दोगुना हुआ है. नौकरियां बढ़ी हैं. भारत में प्रतिदिन 27 किलोमीटर हाईवे बनाया जा रहा है.

•  राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर घोषणा - रक्षा बजट पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये का हो गया है. वर्ष 2019-20 के लिए डिफेन्स बजट की घोषणा.

• आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय कार्यक्रम, नेशनल सेंटर ऑन आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) की स्थापना की जाएगी. आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस पोर्टल की स्थापना की घोषणा.

•  वेलफेयर डेवलेपमेंट बोर्ड का गठन करेगी सरकार, जिसके तहत सरकारी योजनाओं को लागू करने में सहायता होगी.

•  ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के लिए - उज्ज्वला योजना के तहत अगले वर्ष तक 8 करोड़ कनेक्शन दिए जायेंगे.

•  घरेलू कामगारों को आयुष्मान भारत के तहत और जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा दिया जायेगा. 'प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना' की घोषणा, जिनकी मासिक आय 15,000 रूपये होगी उनको लाभ की व्यवस्था होगी. इस योजना में 500 करोड़ रुपये दिए जायेंगे आवश्यकता पड़ने पर अधिक राशि दी जाएगी.

•  ग्रेच्युटी भुगतान 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया.

•    पशुपालन के लिए मछुआरो को ब्याज में 2% की छूट.

•    आपदा प्रभावित लोगों को ब्याज में 5 प्रतिशत की छूट.

•    राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ताकि गाय की नस्लों को सुधार जा सके. कामधेनु योजना पर 750 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

•    प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को आरंभ करने की योजना. योजना के तहत गरीब किसानों को, 2 हेक्टेयर तक की जमीन वालों को. उनके अकाउंट में प्रतिवर्ष 6 हज़ार रुपये दिए जायेंगे.

•    किसानों की उन्नति और आय वृद्धि के लिए, फसल का पूरा दाम दिलाने और आय दोगुनी करने की घोषणा के तहत MSP 50% की घोषणा.

•    22वां एम्स हरियाणा में बनाया जायेगा. देश में अब तक 21 एम्स काम कर रहे हैं.

•    मनरेगा के लिए 60 हज़ार करोड़ रुपये का आवंटन दिया जायेगा, आवश्यकता पड़ने पर राशि बढ़ाई जा सकती है.

•    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 19 हज़ार करोड़ रुपये आवंटित जो पिछली बार 15 हज़ार करोड़ रुपये थे.

अंतरिम बजट क्या होता है?

•    अंतरिम बजट चुनावी वर्ष में एक प्रकार की आर्थिक व्यवस्था है जिसके तहत सरकार बनने तक सरकारी खर्चों का इंतजाम करने की औपचारिकता पूरी की जाती है.

•    नई सरकार बनाने के लिए जो समय होता है, उस अवधि के लिए अंतरिम बजट संसद में पेश किया जाता है. 

•    इस बजट में कोई भी ऐसा फैसला नहीं किया जाता है जिसमें ऐसे नीतिगत फैसले हों जिसके लिए संसद की मंजूरी लेनी पड़े या फिर कानून में संशोधन की जरूरत हो.
@currentaffairsstocks