DECODE ACADEMY
5.46K subscribers
282 photos
1 video
64 files
66 links
Download Telegram
इक्ता प्रथा:- भारत में इक्ता व्यवस्था की शुरुआत इल्तुत्मिश ने की थी। यह हस्तांतरणीय लगान अधिन्यास था। यह भूमि का एक विशेष खंड होता था जो सैनिक या सैनिक अधिकारियों को प्रदान किया जाता था किंतु वे उस भूभाग के मालिक नहीं होते थे। वे केवल लगान का ही उपभोग कर सकते थे।
😘3❤1💋1
AssamSAT Mission
❤2💋2
❤4💋3
अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पहली स्वदेशी वैक्सीन

✓ भारतीय वैज्ञानिकों ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पहली स्वदेशी वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल की है।

✓ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल के संयुक्त प्रयास से एमए-104 वैक्सीन तैयार की गई है।

✓ जो सुवरो में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर एएसएफ जैसी घातक बीमारी से निपटने में कारगर साबित होगी।
⚡3💋3❤1
जयपुर में हाल ही में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्शंस, मीडिया एंड वोटर एजुकेशन' का आयोजन IIDEM नई दिल्ली और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर संस्थानों के सहयोग से किया।
💋5❤1
विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: जयपुर की सुरभि मिश्रा भारतीय टीम की कोच बनीं राजस्थान के लिए गौरव की बात है कि जयपुर की पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा को कनाडा के ओंटारियो में आयोजित होने वाली विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया है।
💋3
​नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वैश्विक वस्त्र प्रदर्शनी 'भारत टेक्स 2026' (14-17 जुलाई 2026) में राजस्थान पैवेलियन को 'गुलाबी नगरी' (Pink City) की थीम पर तैयार किया गया था।

• ​इस पैवेलियन के प्रवेश द्वार को जयपुर के प्रसिद्ध अजमेरी गेट के स्वरूप में डिजाइन किया गया, जो आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

• पैवेलियन के अंदर नई दिल्ली में ही जयपुर के पारंपरिक बाजारों जैसा माहौल तैयार किया गया था, राजस्थान पवेलियन में 12 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां बगरू और सांगानेरी ब्लॉक प्रिंट, कोटा डोरिया, कशीदाकारी, एप्लीक वर्क, क्विल्टेड एवं वुवेन उत्पाद, होम फर्निशिंग तथा रेडीमेड गारमेंट्स सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इन स्टॉलों पर प्रदेश के शिल्पकारों और टेक्सटाइल उद्यमियों द्वारा तैयार उत्कृष्ट उत्पाद आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पवेलियन में बगरू ब्लॉक प्रिंट और टाई एंड डाई (बंधेज/लहरिया) की लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित की जा रही है। इसमें आगंतुक पारंपरिक छपाई और रंगाई की तकनीकों को करीब से देख रहे हैं तथा राजस्थान की समृद्ध शिल्प परंपरा से रूबरू हो रहे हैं।
💋4
जल जीवन मिशन (JJM) की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को की गई थी।

केंद्र सरकार ने राजस्थान में जल जीवन मिशन (JJM) को गति देने के लिए ₹486 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार, यह राशि ग्रामीण क्षेत्रों में 'हर घर नल से जल' योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी।

इस योजना में 50:50 का केंद्र और राज्य साझेदारी मॉडल लागू है। नई मंजूरी के साथ, राज्य सरकार को सभी परिसंपत्तियों और उनकी लोकेशन को 'सुजलम भारत' पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

नोट: यह योजना अक्सर घपलेबाजी के लिए चर्चा में रहती है 😄 (योजना को शुरू हुए लगभग 7 साल हो गए , न तो अभी तक नल लगा न ही पानी पहुंचा..)
💋3❤1👍1🙏1🌚1
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते से राजस्थान के बांसवाड़ा में बनने वाले माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र को ईंधन मिलेगा। 🇦🇺🤝🇮🇳

• इस परियोजना में 700-700 मेगावाट की 4 इकाइयां (कुल 2800 मेगावाट क्षमता) स्थापित की जाएंगी । ⚛️

• ₹50,000 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में स्वच्छ और सस्ती बिजली पैदा होगी। 💡

• यह परियोजना भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL) और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) के संयुक्त उद्यम द्वारा विकसित की जा रही है । 🏗️

प्रमुख संयंत्र (एग्जाम में पूछा जाता है) 📝

1. रावतभाटा - राजस्थान
2. कुडनकुलम - तमिलनाडु
3. कलपक्कम फास्ट ब्रीडर - तमिलनाडु
4. गोरखपुर - हरियाणा
5. कैगा - कर्नाटक
6. माही- बांसवाडा - राजस्थान -4X700
7. कोव्वाडा - आंध्र प्रदेश
8. जैतापुर - महाराष्ट्र
9. चुटका - मध्यप्रदेश
💋3🙏2🫡1
भारत की निजी स्पेस-टेक कंपनी 'स्काईरूट एयरोस्पेस' (Skyroot Aerospace) ने 18 जुलाई, 2026 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने पहले ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' का सफल प्रक्षेपण किया।

• 'मिशन आगमन' (Mission Aagaman) नामक इस सफल उड़ान के साथ, भारत उन चुनिंदा देशों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता है।
💋3🫡1
👍2💋2🫡1
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना और मीरा बाई चानू करेंगी भारतीय दल का नेतृत्व
भारत की ध्वजवाहक मीरा बाई चानू करेंगी
👍7💋3🫡1
❇️ *प्रमुख बाँध (Important Dams) ❇️*

*प्रश्न:* टिहरी बाँध किस राज्य में है?
*उत्तर:* *उत्तराखंड*

*प्रश्न:* हीराकुंड बाँध किस राज्य में स्थित है?
*उत्तर:* *ओडिशा*

*प्रश्न:* श्रीसैलम बाँध किस नदी पर बना है?
*उत्तर:* *कृष्णा नदी*

*प्रश्न:* नागार्जुनसागर बाँध कहाँ स्थित है?
*उत्तर:* *तेलंगाना*

*प्रश्न:* मत्तूर बाँध किस राज्य में है?
*उत्तर:* *कर्नाटक*

*प्रश्न:* सरदार सरोवर बाँध किस राज्य में है?
*उत्तर:* *गुजरात*

*प्रश्न:* इदुक्की बाँध किस राज्य में है?
*उत्तर:* *केरल*

*प्रश्न:* फरक्का बाँध किस राज्य में स्थित है?
*उत्तर:* *पश्चिम बंगाल*

*प्रश्न:* राणा प्रताप सागर बाँध किस नदी पर है?
*उत्तर:* *चंबल नदी*

*प्रश्न:* बांदर्डा बाँध कहाँ है?
*उत्तर:* *राजस्थान*

*प्रश्न:* मयूराक्षी बाँध किस राज्य में है?
*उत्तर:* *झारखंड*

*प्रश्न:* अलमट्टी बाँध किस राज्य में है?
*उत्तर:* *कर्नाटक*
❤3👍2🔥2💋1😘1
❇️ *सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी* ❇️

*प्रश्न:* कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर: *चार्ल्स बैबेज*

*प्रश्न:* भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?
उत्तर: *बाघ*

*प्रश्न:* ताजमहल का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: *शाहजहाँ ने*

*प्रश्न:* पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह कौन-सा है?
उत्तर: *चंद्रमा*

*प्रश्न:* नोबेल पुरस्कार किस देश में दिया जाता है?
उत्तर: *स्वीडन*

*प्रश्न:* UN (संयुक्त राष्ट्र) की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: *1945 में*

*प्रश्न:* भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन-सा है?
उत्तर: *भारत रत्न*

*प्रश्न:* सबसे पहले ओलंपिक खेल कहाँ आयोजित हुए थे?
उत्तर: *एथेंस, ग्रीस में*

*प्रश्न:* भारत की राजधानी कहाँ है?
उत्तर: *नई दिल्ली*

*प्रश्न:* संविधान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: *26 नवम्बर*

*प्रश्न:* प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थीं भारत की?
उत्तर: *इंदिरा गांधी*

*🥰 बस 1 𝐋𝐢𝐤𝐞 😘 चाहिए....... ✅*
😘9👍3🔥1🫡1
📌 *भूकंप क्षेत्र क्या है?*
भूकंप की तीव्रता और खतरे के आधार पर किसी देश या क्षेत्र को अलग-अलग भागों में बाँटा जाता है, *जिन्हें भूकंपीय क्षेत्र (Seismic Zones) कहा जाता है। भारत को भूकंप के खतरे के अनुसार 4 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।*

🟢 *Zone 2* – कम खतरे वाला क्षेत्र
• यहाँ भूकंप का खतरा कम होता है।
• मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई भाग इसमें आते हैं।
📍 *उदाहरण –*
*मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ क्षेत्र।*

*🟡 Zone 3 –* मध्यम खतरे वाला क्षेत्र
• यहाँ मध्यम तीव्रता के भूकंप आ सकते हैं।
*📍 उदाहरण –*
*केरल, गोवा, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश के कुछ भाग।*

*🟠 Zone 4* – अधिक खतरे वाला क्षेत्र
• यहाँ तेज़ भूकंप आने की संभावना अधिक होती है।
📍 *उदाहरण* –
*दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार के कुछ क्षेत्र।*
*
*🔴 Zone 5* – अत्यधिक खतरे वाला क्षेत्र
• यह भारत का सबसे अधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्र है। ⚠️
📍 *उदाहरण –*
*जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड* ,
*पूर्वोत्तर भारत (असम, अरुणाचल प्रदेश आदि)।*

*📚 महत्वपूर्ण तथ्य (Exam Point)*
✔ भारत को Bureau of Indian Standards (BIS) ने भूकंपीय क्षेत्रों में बाँटा है।*
✔ *पहले भारत में 5 भूकंप क्षेत्र थे, अब 4 क्षेत्र हैं।*
✔ *हिमालय क्षेत्र में भूकंप अधिक आते हैं क्योंकि यहाँ टेक्टोनिक प्लेटों का टकराव होता है। ⛰️*
😘3🔥2👍1💋1👀1🫡1
*✍️प्रमुख खनिज और उनके क्षेत्र*

*प्रश्न:* भारत में सबसे अधिक लौह अयस्क कहाँ पाया जाता है?
*उत्तर: झारखंड और ओडिशा*

*प्रश्न:* बॉक्साइट का प्रमुख उत्पादक राज्य कौन है?
*उत्तर: ओडिशा*

*प्रश्न:* मैंगनीज का सबसे बड़ा भंडार कहाँ है?
*उत्तर: महाराष्ट्र*

*प्रश्न:* भारत में कोयले का सबसे बड़ा भंडार कहाँ है?
*उत्तर: झारखंड*

*प्रश्न:* सोने की खान किस राज्य में स्थित है?
*उत्तर: कर्नाटक (कोलार और हुत्ती)*

*प्रश्न:* तांबे का प्रमुख उत्पादक राज्य कौन है?
*उत्तर: राजस्थान*

*प्रश्न:* अभ्रक (Mica) का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है?
*उत्तर: झारखंड*

*प्रश्न:* यूरेनियम की खुदाई कहाँ होती है?
*उत्तर: जादूगोड़ा (झारखंड)*

*प्रश्न:* हीरा खानें कहाँ स्थित हैं?
*उत्तर: पन्ना (मध्य प्रदेश)*

*प्रश्न:* चूना पत्थर किस क्षेत्र में अधिक पाया जाता है?
*उत्तर: मध्य प्रदेश और राजस्थान*

*प्रश्न:* ग्रेनाइट उत्पादन में भारत का कौन-सा राज्य अग्रणी है?
*उत्तर: तमिलनाडु*

*प्रश्न:* सीसा और जस्ता की खान कहाँ है?
*उत्तर: जावर (राजस्थान)*

*प्रश्न:* थोरियम का अधिकतम भंडार कहाँ है?
*उत्तर: केरल के समुद्री तट*

*प्रश्न:* सिलिका (Quartz) सबसे अधिक कहाँ पाई जाती है?
*उत्तर: आंध्र प्रदेश*

*प्रश्न:* खनिज तेल का प्रमुख क्षेत्र कौन सा है?
*उत्तर: असम (डिगबोई), गुजरात (अंकलेश्वर)*
❤12💋2⚡1👀1😘1
Reaction de diya kro🫪🥴
🫡9😘5👍3❤1⚡1
सही चल रहा हैं, content??
Anonymous Poll
83%
हां
21%
ना
👀5👍3❤1
💋2🫡1😘1