गर्मी की छुट्टी में भी ऑनलाइन पढ़ाई हो शुरू, विश्वविद्यालय निर्देश जारी करे: सौरभ कुमारछुट्टी की सूचना निकलते ही वोकेशनल कोर्स आैर अन्य वर्गों की ऑनलाइन क्लास हुई बंद
पूर्णिया एक तरफ बिहार में करोना तेजी से बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार ने 15 मई तक लॉक डाउन लगा दी है। उपर्युक्त बातें छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहीं। कहा कि राजभवन के द्वारा गर्मी की छुट्टी मई महीना में ही कर दी है लेकिन खास बात यह है कि पूर्णिया विवि क्षेत्र के कई महाविद्यालयों में वोकेशनल कोर्स का यूजी , पीजी व अन्य वर्गों का ऑनलाइन वर्ग का संचालन हो रहा था। लेकिन पूर्णिया विवि द्वारा गर्मी का छुट्टी की सूचना निकलते ही वोकेशनल कोर्स का व अन्य वर्गों का ऑनलाइन वर्ग को बंद कर दिया गया।
सौरभ कुमार ने कहा कि करोना बीमारी को लेकर सेशन में भी लेट हो रही है लेकिन यदि ऑनलाइन वर्ग संचालन एक महीना बंद रखा गया तो क्या छात्रों-छात्राओं का कोर्स पूरा होगा और छात्रों छात्राओं अच्छी तरीके से तैयारियां कर पायेंगे ? सौरभ कुमार ने कहा कि अधिकांश वोकेशनल कोर्स के एवं अन्य वर्गों के छात्रों- छात्राओं का कहना है कि बीते वर्ष भी वोकेशनल कोर्स के एवं अन्य वर्गों का छात्रों -छात्राओं पढ़ाई अच्छी तरीके से नहीं करवायी गयी थी जिससे कि छात्रों-छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं हो पाया।
सौरभ कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्णिया विवि के कुलपति को लिखा कि छात्रों के हितों को देखते हुए वोकेशनल कोर्स का ग्रीष्म अवकाश में भी ऑनलाइन पढ़ाई करवाने का निर्देश दिया जाय। शिक्षा विभाग के द्वारा पत्र जारी किया गया है कि केवल नियमित शिक्षक ही वर्ग संचालन करेंगे। विवि से आग्रह है कि जिस विषय में नियमित शिक्षक नहीं है उस विषय में अतिथि शिक्षकों को ऑनलाइन वर्ग संचालन करने के लिए दिया जाय।
@studyexam399