GHOTUL ACADEMY BILASPUR
11.6K subscribers
23.6K photos
131 videos
3.24K files
2.92K links
Our only concern is your education..
हमारी एक मात्र चिंता आपकी शिक्षा है।😊
छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख बुक डिपो में हमारी बुक उपलब्ध है ।घोटुल डिजिटल लाइब्रेरी में 2000+ बुक फ़ाइल अपलोड है आप सब कही भी कभी भी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी तैयारी को और बेहतर करे|
Download Telegram
National Sports Day, the Department of Legal Affairs celebrates India's remarkable sporting achievements and the athletes whose dedication, discipline and perseverance continue to inspire the nation.

As India builds a brighter sporting future, a strong legal and institutional framework helps promote fair play, protect athletes and create opportunities for young talent to excel on the national and global stage.

#NationalSportsDay
#SportsForAll
#SportsDevelopment
#DLA
👍1
Forwarded from CGPSC HACKS
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
36 गढ़ के 36 भाजी ....
❤7
🏆🏑 हॉकी विश्व कप 2026 का जर्मनी बना विजेता
भारत उज़्बेकिस्तान
पीएम मोदी को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च राज्य पुरस्कार 'ओली दाराजली डस्टलिक' से सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और योगदान को सम्मानित करने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

होटल, होमस्टे, टूर ऑपरेटर, स्टार्टअप, इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित 10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार की पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।

#Chhattisgarh #ChhattisgarhTourism #TourismAwards2026 #WorldTourismDay #Tourism
❤1
CG vyapam calender 2027
❤2
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) के परीक्षा कैलेंडर (वर्ष 2027) और सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार आने वाली सीधी भर्तियों की समूहवार सूची नीचे दी गई है:
1. समूह 02 - उप समूह 02 (परीक्षा: 10 जनवरी 2027)
शीघ्रलेखक (हिन्दी / अंग्रेजी / द्विभाषी)
डाटा एंट्री ऑपरेटर / कम्प्यूटर ऑपरेटर
स्टेनो टायपिस्ट
सहायक ग्रेड-3 / कनिष्ठ सचिवालय सहायक / कनिष्ठ सहायक / पंजीयन लिपिक
2. समूह 01 (परीक्षा: 14 मार्च 2027)
उप अभियंता (सिविल)
उप अभियंता (विद्युत)
उप अभियंता (यांत्रिकी)
उप अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स)
उप अभियंता (कम्प्यूटर साईंस / आई.टी.)
उप अभियंता (माइनिंग)
3. समूह 06 - उप समूह 02 (परीक्षा: 04 अप्रैल 2027)
पटवारी
अमीन
छात्रावास अधीक्षक
4. समूह 03 - उप समूह 03 (परीक्षा: 18 अप्रैल 2027)
(नोट: अधिसूचना में समूह-3 के अंतर्गत उप समूह-01 में सहायक शिक्षक तथा उप समूह-02 में शिक्षक एवं व्याख्याता शामिल हैं।)
5. समूह 02 - उप समूह 03 (परीक्षा: 11 जुलाई 2027)
केमिस्ट
सहायक सांख्यिकी अधिकारी
सहायक प्रोग्रामर
मत्स्य निरीक्षक
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी / कृषि विशेषज्ञ
उप अंकेक्षक / अंकेक्षक / कनिष्ठ लेखापाल / लेखापाल
ग्रंथपाल / सहायक ग्रंथपाल
अनुवादक
निरीक्षक विधिक मापविज्ञान
तकनीकी सहायक खाद्य / कनिष्ठ तकनीकी सहायक खाद्य
6. समूह 05 (परीक्षा: 25 जुलाई 2027)
स्टॉफ नर्स
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक
सहायक शिक्षक (विज्ञान / प्रयोगशाला)
लैब टेक्निशियन / प्रयोगशाला तकनीशियन
प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट / लैब अटेण्डेंट / प्रयोगशाला परिचारक)
फार्मासिस्ट
7. समूह 06 - उप समूह 01 (परीक्षा: 29 अगस्त 2027)
सहायक मानचित्रकार एवं अनुरेखक
हैण्डपंप तकनीशियन
इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, टर्नर
एयर कम्प्रेशन चालक एवं मेकेनिक (वि.यां.)
निरीक्षक हाथकरघा एवं सहायक निरीक्षक हाथकरघा
डीटीपी ऑपरेटर
8. समूह 02 - उप समूह 01 (परीक्षा: 17 अक्टूबर 2027)
सहायक प्रबंधक (उद्योग)
सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक, श्रम उप निरीक्षक
सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO)
सहकारिता निरीक्षक
खाद्य निरीक्षक
मण्डी निरीक्षक
पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर - महिला एवं बाल विकास)
खेल अधिकारी
फिल्ड इन्वेटीगेटर (हस्तशिल्प)
सूचना सहायक, वार्डन, स्टोर कीपर एवं अन्य समकक्ष पद
9. समूह 07 (परीक्षा: 21 नवम्बर 2027)
वाहन चालक (तृतीय श्रेणी)
भृत्य, चौकीदार, तुलावटी, चैनमेन, प्रोसेस सर्वर, स्वीपर, माली, केयर टेकर, हमाल, वार्ड बॉय, वार्ड आया, रसोईया/अर्दली, हेल्पर
बुक लिफ्टर, बुक अटेण्डेण्ट, बुक बाईण्डर, बुक असिस्टेंट
10. समूह 04 (परीक्षा: 12 दिसंबर 2027)
उप निरीक्षक (SI), सुबेदार, प्लाटून कमाण्डर
आरक्षक, परिवहन आरक्षक, आबकारी आरक्षक, जेल प्रहरी, वनरक्षक, नगर सैनिक, फायरमैन
इ
❤6
Forwarded from CGPSC FOR YOU (DEVENDRA DILAWAR)
STATE_SERVICE_EXAMINATION_2025_MAINS_WRITTEN_EXAM_RESULT_31_08_2026.pdf
9.4 MB
👆👆👆👆

CGPSC Mains result
➡️ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा CGSSB समूह विवरण एवं राजपत्र अधिसूचना जिसमें नवीन पद शामिल किए गए है, दोनों को मिलाकर विस्तृत Exam Calender 2027 निम्नानुसार होगा:
❤2
सेवा में,
अध्यक्ष महोदया,
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग,
नया रायपुर, अटल नगर,छत्तीसगढ़।

विषय: राज्य सेवा परीक्षा–2025 की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनः परीक्षण/पुनर्मूल्यांकन एवं प्राप्तांकों के सत्यापन के संबंध में सामूहिक अभ्यावेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि हम सभी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा–2025 की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। मुख्य परीक्षा के परिणाम एवं साक्षात्कार हेतु जारी सूची के संबंध में हम अभ्यर्थियों के मध्य कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर असमंजस एवं चिंता की स्थिति उत्पन्न हुई है।

राज्य सेवा परीक्षा–2025 में मुख्य परीक्षा के उपरांत उपलब्ध पदों के अनुपात में लगभग 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु शॉर्टलिस्ट किया जाना अपेक्षित था, किंतु घोषित परिणाम में मात्र 608 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार हेतु पात्र/शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आपके संज्ञान में यह तथ्य लाना चाहते है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पेपर–5 एवं पेपर–7 में निर्धारित न्यूनतम/Qualifying अंक प्राप्त नहीं कर पाने के कारण साक्षात्कार हेतु चयनित नहीं हो सके हैं। परिणामस्वरूप, अपेक्षित संख्या की तुलना में काफी कम अभ्यर्थी साक्षात्कार चरण तक पहुँच पाए हैं।

ऐसी स्थिति में हम सभी अभ्यर्थी आयोग की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं मूल्यांकन प्रक्रिया की शुद्धता को लेकर पूर्ण संतुष्टि प्राप्त करना चाहते हैं।

अतः हम आयोग से विनम्रतापूर्वक निम्नलिखित अनुरोध करते हैं—

हमारी प्रमुख मांगें

1. राज्य सेवा परीक्षा–2025 की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनः परीक्षण (Rechecking/Verification) कराया जाए।

2. विशेष रूप से पेपर–5 एवं पेपर–7 की उत्तर पुस्तिकाओं में प्राप्त अंकों का पुनः सत्यापन किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक सही रूप से जोड़े एवं दर्ज किए गए हैं।

3. प्रत्येक अभ्यर्थी के प्राप्तांक, प्रश्नवार अंक एवं Qualifying Marks की गणना में किसी प्रकार की मानवीय अथवा तकनीकी त्रुटि न हुई हो, इसका सत्यापन किया जाए।

4. यदि पुनः परीक्षण में किसी अभ्यर्थी के अंकों में परिवर्तन अथवा किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो नियमानुसार उसका निराकरण किया जाए।

5. पुनः सत्यापन के उपरांत यदि पात्र अभ्यर्थियों की संख्या में परिवर्तन होता है, तो साक्षात्कार हेतु संशोधित/अतिरिक्त सूची जारी करने पर नियमानुसार विचार किया जाए।

6. आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया एवं विशेष रूप से पेपर–5 एवं पेपर–7 के Qualifying Marks के संबंध में आवश्यक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि अभ्यर्थियों के मध्य उत्पन्न असमंजस समाप्त हो सके।

महोदय, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा उद्देश्य आयोग की चयन प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लगाना नहीं है। हम आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली में पूर्ण विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र निवेदन है कि इतनी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी के मूल्यांकन की शुद्धता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो, ताकि किसी भी योग्य अभ्यर्थी के साथ अनजाने में अन्याय न हो।

अतः आपसे सादर अनुरोध है कि अभ्यर्थियों की उक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक एवं नियमानुसार विचार करते हुए राज्य सेवा परीक्षा–2025 की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं, विशेषकर पेपर–5 एवं पेपर–7, के प्राप्तांकों का पुनः परीक्षण/सत्यापन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

सादर।

समस्त Cgpsc अभ्यर्थी
❤14
अभ्यर्थी आवेदन को Cgpsc को डायरेक्ट Mail कर सकते है :: cgpsc.cg@gov.in

Rechecking Cgpsc Mains 2025 (Paper 5 & Paper 7 )

आगे की रणनीति और जानकारी हेतु नीचे ग्रुप में जुड़ जाये , विनम्रता पूर्वक अपनी बात रखेंगे , अपना प्रयास करेंगे :::

https://t.me/cgpsc2025mainsrechecking
❤6