GHOTUL ACADEMY BILASPUR
11.6K subscribers
23.6K photos
131 videos
3.24K files
2.92K links
Our only concern is your education..
हमारी एक मात्र चिंता आपकी शिक्षा है।😊
छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख बुक डिपो में हमारी बुक उपलब्ध है ।घोटुल डिजिटल लाइब्रेरी में 2000+ बुक फ़ाइल अपलोड है आप सब कही भी कभी भी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी तैयारी को और बेहतर करे|
Download Telegram
Forwarded from CGPSC Current Capsule
⭕️बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन

8–9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में “सहकार से समृद्धि” कार्ययोजना एवं एम-पैक्स, डिजिटल सेवाएं, भंडारण और सहकारी बैंकिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।
Forwarded from CGPSC Current Capsule
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्ज़ेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी में उनके निर्णायक योगदान और खगोलीय स्रोतों से उत्पन्न उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो की खोज के लिए प्रदान किया है।

दक्षिणी ध्रुव की हिमनद बर्फ का उपयोग कर न्यूट्रिनो का पता लगाने की उनकी अग्रणी पहल ने न्यूट्रिनो खगोल विज्ञान के एक नए युग की नींव रखी।
Forwarded from CGPSC Current Capsule
⭕️सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे 31 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे।
❤3
कनाडा की कवयित्री और निबंधकार एन कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है. नोबेल समिति ने उन्हें क्लासिक साहित्य की परंपरा में नए प्रयोग करने और साहित्य के नए रूप गढ़ने के लिए यह सम्मान दिया गया. नोबेल की घोषणा से पहले चीन की लेखिका कैन शुए, जापान के हारुकी मुराकामी, ऑस्ट्रेलिया के जेराल्ड मर्नेन और अमेरिका के थॉमस पिंचन समेत कई लेखक दावेदार माने जा रहे थे. मार्गरेट एटवुड और ल्यूडमिला उलित्स्काया के नाम भी चर्चा में थे.
.
.
.
#NobelPrize #NobelPrize2026 #AnneCarson #LiteratureNobel #NobelPrizeLiterature #Jansatta
❤3
⭕️रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2026 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से हेनरी कागन और केन्सो सोई को सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरस्कार "असममित कार्बनिक संश्लेषण में गैर-रेखीय प्रभावों और स्व-उत्प्रेरण की खोज के लिए" दिया गया है।

जिस तरह हमारे दोनों हाथ एक-दूसरे के दर्पण प्रतिबिंब होते हैं, उसी तरह अमीनो अम्ल (Amino Acids) भी दो दर्पण-प्रतिबिंबित रूपों में पाए जाते हैं, लेकिन आपकी कोशिकाओं के प्रोटीन में इनमें से केवल एक ही रूप पाया जाता है। उनके कार्य ने यह समझने में मदद की कि ऐसी रासायनिक विषमता कैसे उत्पन्न हो सकती है।
Forwarded from Drishti PCS
एक बेहतरीन अभिनेता, एक बुलंद आवाज़ और एक ऐसा कलाकार, जिसने अपने किरदारों से लाखों दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा के लिये एक अपूरणीय क्षति है।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
❤7
📢 सभी सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

प्रिय साथियों,

हाई कोर्ट के आदेश को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएँ। फिलहाल सभी अभ्यर्थी आज शाम तक CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना का इंतजार करें। परीक्षा होगी या नहीं, इस संबंध में आधिकारिक सूचना आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचना उचित होगा।

🙏 आप सभी से अनुरोध है कि तब तक धैर्य बनाए रखें और किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें। बिना आधिकारिक सूचना के घबराने या अपनी तैयारी प्रभावित करने की आवश्यकता नहीं है।

⚖️ अधिकारों की लड़ाई अपनी जगह जारी रहेगी और पढ़ाई अपनी जगह।

💪 याद रखिए, परिस्थितियाँ कैसी भी हों, हमारी मेहनत और हमारा लक्ष्य हमारे हाथ में है। इसलिए सकारात्मक रहें, एकजुट रहें और अपनी तैयारी जारी रखें।

आधिकारिक सूचना आने तक धैर्य रखें और केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें।

— घोटुल एकेडमी (GHOTUL ACADEMY)
❤11
11 को होने वाली सहायक शिक्षक परीक्षा को स्थापित कर दिया गया
अन्धेर नगरी चौपट राजा का नया कारनामा ।
👍1