GHOTUL ACADEMY BILASPUR
11.6K subscribers
23.6K photos
131 videos
3.24K files
2.92K links
Our only concern is your education..
हमारी एक मात्र चिंता आपकी शिक्षा है।😊
छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख बुक डिपो में हमारी बुक उपलब्ध है ।घोटुल डिजिटल लाइब्रेरी में 2000+ बुक फ़ाइल अपलोड है आप सब कही भी कभी भी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी तैयारी को और बेहतर करे|
Download Telegram
अन्धेर नगरी चौपट राजा का नया कारनामा ।
👍1
📢 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ आखिर कब तक ऐसा होता रहेगा?

सरकार और संबंधित अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि शिक्षक भर्ती केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के भविष्य और उनके वर्षों के संघर्ष का सवाल है।

अभ्यर्थी दिन-रात मेहनत करते हैं, अपने परिवार की उम्मीदों के साथ तैयारी करते हैं और परीक्षा का इंतजार करते हैं। लेकिन जब बार-बार भर्ती प्रक्रिया में बाधाएँ आती हैं और परीक्षा पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगते हैं, तो विद्यार्थियों का निराश होना स्वाभाविक है।

आज अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी क्यों नहीं हो पाती? क्या संबंधित विभाग और अधिकारी पहले से संभावित कानूनी एवं प्रशासनिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते थे? यदि कहीं लापरवाही हुई है, तो उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

विद्यार्थियों को बार-बार अनिश्चितता में रखना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। सरकार की जिम्मेदारी है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो, समयबद्ध हो और अभ्यर्थियों को स्पष्ट जानकारी मिले।

हम यह आरोप बिना प्रमाण के नहीं लगाना चाहते कि भर्ती जानबूझकर टाली जा रही है, लेकिन सरकार को अपनी कार्यप्रणाली से अभ्यर्थियों के मन में उठ रहे इन सवालों का जवाब अवश्य देना चाहिए।

✊ हमारी माँग स्पष्ट है—भर्ती पर स्थिति स्पष्ट की जाए, अनावश्यक देरी रोकी जाए और अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय एवं न्यायपूर्ण अवसर दिया जाए।

युवाओं के भविष्य के साथ अनिश्चितता का यह सिलसिला अब समाप्त होना चाहिए।

— घोटुल एकेडमी (GHOTUL ACADEMY)
❤19👍9🤣1
शिक्षक भर्ती परीक्षा

25 / 10/ 2026 भी स्थगित
"हर भर्ती फंसा देंगे केस में एक बार फॉर्म तो भरिये छत्तीसगढ़ प्रदेश में"
😂😂😁😁😂😂
🤣49😁8🔥3❤2🙏1
यदि आपको शिक्षक की नौकरी नहीं मिल पायी तो आप

(A) घर में ट्यूशन पढ़ाएँगे।

(B) जब तक नौकरी न मिले घर बैठेंगे।

(C) कोई और नौकरी कर लेंगे।

(D) शिक्षक के लिये आवेदन करते रहेंगे।

[CG Vyapam (Pre. D.El.Ed) 2016]

उत्तर-(D)
🤣38😁2❤1
नोबल शांति पुरस्कार
❤1
आज का पेपर 👆
सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11/10/2025
🫡17👌7🤣7❤2🤓2👍1
🌺🔱 ॥ जय माता दी ॥ 🔱🌺

🙏 घोटुल एकेडमी, बिलासपुर की ओर से शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏

प्रिय विद्यार्थियों, 🌸

नवरात्रि हमें शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है। इसी भावना के साथ अपने आलस्य, भय और निराशा को हराकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें।

📚 याद रखें—आपकी मेहनत ही आपकी शक्ति है और आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी पूँजी।

🎯 लक्ष्य पर ध्यान दें, मेहनत पर विश्वास रखें और सफलता की ओर बढ़ते रहें।

माँ दुर्गा आप सभी को शक्ति, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद दें। 🙏

🌺 GHOTUL ACADEMY, BILASPUR 🌺
🚩 आपके सपनों से आपकी सफलता तक! 🚩

🔱 जय माता दी! 🔱
❤2
CGPSC, शिक्षक भर्ती एवं समस्त भर्ती परीक्षाओं में विसंगतियों के खिलाफ युवाओं का शांतिपूर्ण कैंडल मार्च। 🔥
🕯️✊ युवाओं की आवाज़, न्याय की मांग!
📍 बिलासपुर, छत्तीसगढ़
📅 11 अक्टूबर 2026 | शाम 6 बजे
               https://www.instagram.com/reel/DeXJhugSUEJ/?exln=MWVuN3FmOG91eG8wcg==
❤3
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किए।
🤓3❤1