💓सुकूँन 🍁
2.2K subscribers
2.34K photos
626 videos
1 file
184 links
सुक़ून चाहिए ,यहाँ आइए !! ❣️

स्वस्थ रहे !

मस्त रहे !

व्यस्त रहे!

पढ़ते रहे!

🌻🌻
Download Telegram
तलाश कीजिए सुकून की ,,

ये जिंदगी के मसले कभी खत्म नहीं होगे..🙌💯
❤5🔥1
वो मुझको छोड़ के जिस आदमी के पास गया,,

बराबरी  का  भी  होता  तो  सब्र  आ  जाता..!!

~ परवीन शाकिर साहिबा
🔥2❤1
गुरूर किस बात का करना साहब,
सब "धुआँ धुआँ"हैं

आज मिट्टी के ऊपर है,
तो कल मिट्टी के नीचे,,
🥰3❤1
ᴡʜᴇɴ ᴀʜᴍᴀᴅ ꜰᴀʀᴀᴢ ꜱᴀɪᴅ...

𝘒𝘪𝘴𝘪 𝘴𝘩𝘢𝘢𝘮 𝘩𝘶𝘮𝘦𝘪𝘯 𝘣𝘩𝘪 𝘺𝘢𝘢𝘥
𝘬𝘢𝘳 𝘭𝘪𝘺𝘢 𝘬𝘳𝘰,
𝘔𝘢𝘪𝘯 𝘥𝘰𝘴𝘵 𝘱𝘶𝘳𝘢𝘯𝘢 𝘩𝘪 𝘴𝘢𝘩𝘪 𝘮𝘢𝘨𝘢𝘳
𝘻𝘪𝘯𝘥𝘢 𝘩𝘰𝘰𝘯..

ᴀɴᴅ ᴡʜᴇɴ ᴩᴀʀᴠᴇᴇɴ ꜱʜᴀᴋɪʀ ꜱᴀɪᴅ...

𝘛𝘶𝘮𝘯𝘦 𝘬𝘢𝘩𝘢 𝘵𝘩𝘢 𝘩𝘢𝘳 𝘴𝘩𝘢𝘢𝘮
𝘵𝘦𝘳𝘢 𝘩𝘢𝘢𝘭 𝘱𝘶𝘤𝘩𝘦𝘨𝘦,
𝘛𝘶𝘮 𝘣𝘢𝘥𝘢𝘭 𝘨𝘺𝘦 𝘩𝘰 𝘺𝘢,
𝘛𝘶𝘮𝘩𝘢𝘳𝘦 𝘴𝘦𝘩𝘦𝘳 𝘮𝘢𝘪𝘯 𝘴𝘩𝘢𝘢𝘮 𝘩𝘪
𝘯𝘩𝘪 𝘩𝘰𝘵𝘪??

🌹😞🤌
❤2
हर परिस्थिति में साथ निभाने वाले
यदि छोड़ कर चले जाएं
तो
निश्चित ही तुमने
उनके धैर्य की
सभी परीक्षाएं ले ली होंगी .....❤️‍🩹

#heer_writes
❤4🔥1
कैसे हम तुमको समझायें
क्या तुमको आभास नहीं है
तन तो रह लेता है तुम बिन
पर मन को अभ्यास नहीं है।

बिना तुम्हारे दीवाना फागुन भी मुझे चिढ़ाये
नयनों का सावन बोलो कैसे तुमको दुलराये
यादों के झुरमुट से हम जब भी तुम्हें निहारें
गालों पर आंसू की भीनी पड़ने लगी फुहारें
उँगली पर दिन गिनते हैं कब से तुमसे नहीं मिले
मौसम के गालों पर दो डिम्पल कब से नहीं खिले

जीवन रूप अलंकृत करने
को तुम सा अनुप्रास नहीं है।
तन तो रह लेता है तुम बिन
पर मन को अभ्यास नहीं है।

मंदिर खड़ी मनौती करती कई जनम की बातें
धागों में बाँधी है हमने प्रीत भरी सौगातें
भावों का ज्वार उठा जब याद हुई पूरनमासी
इस बैरागी मन को जैसे भाया हो संन्यासी
प्रेम तुम्हारा ध्यान लगाये बैठा जैसे साधू
जाने कैसा सम्मोहन है, जाने कैसा जादू

एक तुम्हारे प्रेम से बढ़कर
जीवन में संन्यास नहीं है।
तन तो रह लेता है तुम बिन
पर मन को अभ्यास नहीं है।


#heer_writes
🥰3❤2
अक्सर लोग कहते हैं कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा.... और सच तो ये है कि ठीक हो भी जाता है, लेकिन 'ठीक होना' और 'पहले जैसा होना' दो बिल्कुल अलग बातें हैं।
जब हम किसी गहरे दुख या मुश्किल वक्त से गुज़रते हैं, तो समय हमारे घाव तो भर देता है, पर पीछे कुछ निशान छोड़ जाता है। ये निशान हमारी हार नहीं, बल्कि हमारी गहराई और समझ की पहचान होते हैं।
याद रखिए:
🕰️ लाइफ कभी पीछे नहीं जाती, हम सिर्फ आगे बढ़ते हैं।
🔥 आग से गुज़रकर ही मिट्टी 'सोना' बनती है।
🔱 हर अनुभव हमें यह सिखाता है कि असल में हमारा अपना कौन है।
बदलने का मतलब टूटना नहीं है, बल्कि खुद का एक बेहतर और मज़बूत वर्जन बनना है। वक्त बदलेगा, आप संभलेंगे और यही बदलाव आपको ज़िंदगी की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। ❤️🙌
क्या आप भी मानते हैं कि बदलाव ही ज़िंदगी का सबसे बड़ा सच है?
❤7👌1
वो मिल जाए तो उसको
संभाल के रखूंगी...💞

उसके माथे को चूम
हर नजर से बचा के रखूंगी ...❤️
🥰4❤2
कभी फुर्सत मिले तो
पढ़ना मेरी आँखों को,
जो बात लफ्ज़ नहीं
कह पाए वो इनमें दफन है..!!
❤4
इसमें कोई शक नहीं कि तू ख्यालों में है,

पर तेरा मेरा मिलना अभी सवालों में है..!!


#heer_writes
❤2
हाथों की लकीरों में देख लेती हूं तुम्हारा नाम जब भी
फिर खुद में गुरूर से भर जाती हूँ

तुम जब भी कह देते हो मुझे अपना
मै अलग ही सुरूर में भर जाती हूँ

तुम मेरी दुनियां के वो चांद हो
जिसकी चांदनी बन मै बहुत इतराती हूँ

जताती नहीं हूँ तुम्हे अपना प्रेम माना पर
माथे पर बिंदिया तुम्हारे नाम की लगाती हूँ

कोई पूछता है जब भी मुझसे मेरा नाम
अपने नाम के पीछे तुम्हारा नाम बताती हूँ ।

#heer_writes
❤3
कुछ लोग ऐसे भी मिलते हैं ज़िंदगी में,
जो पल भर में ही दिल में उतर जाते हैं…
 
थोड़ी सी बात करके, धीरे-धीरे आदत
बन जाते हैं, 
और फिर बिना बताए ही ज़िंदगी से
निकल जाते हैं… 

ना उन्हें फर्क पड़ता है, 
ना वो कभी समझाते हैं… 
बस हम ही बेवजह सोचते रह जाते हैं, 
कि शायद कुछ खास था… 

शायद गलती किसी की नहीं होती, 
बस उम्मीदें थोड़ी ज़्यादा हो जाती हैं… 
और दिल उन बातों को भी सच मान लेता है, 
जो शायद कभी थीं ही नहीं… 

अब समझ आ गया है, 
हर मुस्कान के पीछे सच नहीं होता, 
और हर बात का मतलब निकालना भी
ज़रूरी नहीं होता… 

इसलिए अब खुद को ही समझा लिया है, 
ना कोई शिकायत, ना कोई सवाल… 
बस इतना ही — 
कुछ कहानियां अधूरी ही अच्छी लगती हैं… 🙂

- तेरे रुख से अपना रास्ता मोर के चली,
चांदनी हूं मैं••••
अपनी खुशबू छोर  के चली ❤️‍🩹✨
❤3
कोई तो करें मुझसे मुझ जैसा इश्क....



कोई तो रख मुझे दुनिया से पहले..!!

#heer_writes
❤3
मधुमक्खी की तरह बनो, शहद और डंक दोनों साथ रखो, जो जैसा Deserve करें, वैसा Serve कर दो।

#heer_writes
❤4
रब ने जाने कैसी मुकद्दर की किताब लिख दी,
साँसे गिनती की और ख्वाहिशें बेहिसाब लिख दी!

~🥺
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
❤5
मौसम से सीखा है मैंने,

Waqt पर बदलना जरूरी है ।।
❤4🔥2
तुमसे मिल के लगा कुछ लम्हे ख़्वाब हो गए, 🤌

फिर तुम गए… और हम अधूरे हिसाब हो गए।📜

यादें रह गईं, वादे रह गए…💔

बस हम तुम्हरे बाद ख़ामोश किताब हो गए📚
🥰5❤2
परिंदे थक नहीं जाते उड़ते उड़ते,

ये तो इंसान है जो जीना भूल जाता है...!!
❤4
कुछ रिश्ते टूटते नही
बस खामोश हो जाते हैं

वो तुम्हें खो देते हैं,
फिर भी यक़ीन रखते हैं
कि तुम अब भी उनके हो
तुम्हारे बिना जीते हैं
पर हर दुआ में सिर्फ़ तुम्हारा नाम होता है

वो तुम्हें याद नहीं करते
क्योंकि उन्होंने कभी भुलाया ही नहीं

वो Status नहीं डालते
Story नहीं बनाते
बस हर रोज़ तुम्हारी ख़बर
ख़ामोशी से रखते हैं

तुम्हें अपनी ज़िंदगी से जाने देते हैं
पर दिल से नहीं जाने देते

क्योंकि कुछ मोहब्बतें
इज़हार से नहीं चलतीं
बस इंतज़ार से जिंदा रहती हैं।।
😍3
तुम लिखो… बस इश्क़ लिखो,
हर लफ़्ज़ में थोड़ा सा खुद को लिखो!!

जो छूट गया है वक्त की उँगलियों से,
उसे यादों की स्याही में फिर से लिखो!!

तुम लिखो वो खामोशी,
जो आँखों ने कही थी कभी बिना आवाज़ के!!

हर धड़कन की अनसुनी दास्तान लिखो,
हर मुस्कान के पीछे छुपा राज़ लिखो!!

तुम लिखो अधूरी रातों का सवेरा,
टूटे ख्वाबों का  इक बसेरा लिखो!!

इश्क़ आसान नहीं, ये जानकर भी,
तुम हर दर्द को मोहब्बत का पैगाम लिखो!!
😍3