Hindi Sahitya By Hightech Hindi
1.67K subscribers
748 photos
1 video
64 files
540 links
हिंदी विषय से तैयारी करने वाले सभी प्रतियोगियों के लिए सम्पूर्ण एवम अद्यतन मंच, यूजीसी-नेट हिंदी, प्रवक्ता हिंदी
Download Telegram
प्रेषक : Hightech Hindi Youtube & Telegram Channel
इस लिंक पर क्लिक करके आप हमारे अद्यतन टेलीग्राम ग्रुप से अभी जुड़ें :https://t.me/HightechHindi007
1. ‘शिरीष की याद आई’ नामक ललित निबंध किसका है - विद्यानिवास मिश्र
2. ‘शिरीष का फूल’ नामक निबंध किसने लिखा - हजारी प्रसाद द्विवेदी
3. ‘हत्यारे’ कहानी किन दो साहित्यकारों ने एक ही शीर्षक से लिखी - अमरकांत और शैलेश मटियानी
4. ‘चील’ कहानी किस कहानीकार की है - शैलेश मटियानी
5. ‘कील’ कहानी किसकी है - महीप सिंह
6. ‘भवंति’ नामक पुस्तक किसकी है - अज्ञेय
7. ‘पश्यंती’ नामक रचना किसने लिखी - धर्मवीर भारती
8. ‘कविप्रिया’ शीर्षक कहानी किसने लिखी - अज्ञेय और शेखर जोशी
9. ‘कविप्रिया’ शीर्षक काव्य रचना करने वाले भक्ति काल के श्रेष्ठ कवि हैं - केशवदास
10. ‘कामधेनु’ कहानी किसने लिखी - रमेश उपाध्याय
11. ‘कामधेनु’ निबंध संग्रह किसका है - कुबेरनाथ राय
12. ‘गोबर गणेश संहिता’ निबंध संग्रह लिखने वाले निबंधकार हैं - चंद्रशर्मा गुलेरी
13. ‘गोबर गणेश’ उपन्यास किस आधुनिक साहित्यकार ने लिखा - रमेशचंद्र शाह
14. ‘त्रिशंकु’ निबंध संग्रह किसका है - अज्ञेय
15. ‘त्रिशंकु’ कहानी किसने लिखी - मन्नू भंडारी
16. ‘त्रिशंकु’ नाटक किसका है - बृजमोहन शाह
17. ‘मुक्ति’ कहानी लिखने वाले कहानीकार हैं - अखिलेश, तद्भव
18. ‘मुक्ति’ उपन्यास किसने लिखा - महेंद्रनाथ
19. मन्नू भंडारी की कहानी ‘यही सच है’ पर कौन सी फिल्म बनी है - रजनीगंधा
20. ‘विवर्त’ कहानी संग्रह किसका है - जगदीश गुप्त, 1981
21. ‘विवर्त’ उपन्यास किस महिला उपन्यासकार ने लिखा - शिवानी, 1984

प्रेषक : Hightech Hindi Youtube & Telegram Channel
👍9❤1
"वर्णभेद के आधार पर भक्ति आंदोलन की व्याख्या नहीं की जा सकती है।" किसका कथन है -
प्रेषक : Hightech Hindi YouTube Channel
Anonymous Quiz
24%
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
44%
हजारी प्रसाद द्विवेदी
25%
रामविलास शर्मा
7%
नामवर सिंह
👍2
आश्चर्य है किस भक्तिकालीन काव्य धारा में एक भी शुद्र नहीं मिलता -
प्रेषक : Hightech Hindi YouTube Channel
Anonymous Poll
16%
निर्गुण
45%
सगुण
39%
प्रेममार्गी
19%
सिद्ध साहित्य
👍21❤1
प्रेषक : Hightech Hindi Youtube Channel
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े इस लिंक पर क्लिक करके : @HightechHindi007

💐कुछ नए और उपयोगी तथ्य जो गाइडों में नहीं मिलेंगे। किन्तु परीक्षा में आएंगे💐

💐"जहां बहुत कला होगी, परिवर्तन नहीं होगा" कथन किसका है - रघुवीर सहाय

💐"सूरदास सुधारक नहीं थे, ज्ञानमार्गी भी नहीं थे, किसी को कुछ सिखाने का मान उन्होंने भी किया ही नहीं...वे केवल श्रद्धालु और विश्वासी भक्त थे"। कथन किसका है - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

💐"समूचा साहित्य जन्म लेते ही प्रतिष्ठान की विकराल दाढ़ों में समाने लगता है" पंक्ति किस निबन्ध से है - साहित्य क्यों

💐"जो नर दुःख में दुःख नहिं माने..." पंक्ति किसकी है - गुरु नानक

💐"पांव रखते ही, बांस का पुल चरमराता डोलता है/कहीं नीचे बहुत गहरे, अतल खाई है"...पंक्ति किसकी है - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

💐जादुई यथार्थवाद शब्द का सबसे पहले प्रयोग किया था - फ्रेंज रोह ने

💐"वस्तुतः हमारी खोज पद्मावती की नहीं, पद्मावत की होनी चाहिए"...उत्कृष्ट कथन किस विद्वान का है - विजयदेवनारायण साही

💐"अपनी मूल प्रकृति में पद्मावत एक त्रासदी है...शायद हिंदुस्तान या सम्भवतः एशिया की धरती पर लिखा हुआ एकमात्र ग्रन्थ है जो यूनानियों की ट्रेजडी के काफी निकट है"...किसका कथन है - विजयदेव नारायण साही

💐"जायसी का प्रस्थान-बिंदु न ईश्वर है, न कोई अध्यात्म है । उनकी चिंता का मुख्य ध्येय मनुष्य है - मनुष्य"...किस विद्वान का कथन है - विजयदेव नारायण साही

💐"शमशेर की मूल मनोवृत्ति एक इम्प्रेशनिस्टिक चित्रकार की है" कथन किसका है - मुक्तिबोध

💐"प्रत्येक शब्द का प्रत्येक समर्थ उपयोक्ता उसे नया संस्कार देता है" कथन किसका है - अज्ञेय जी

💐"मुझ पर चढ़ने से रहा, राम!दूसरा रंग"...पंक्ति किसकी और कहां से ली गई है - मैथिली शरण गुप्त/द्वापर

💐शमशेर बहादुर सिंह ने जिस नई कविता को अपनाया, उनमें उन्होंने नई कविता के लेखन सन्दर्भ में किन 5 बातों को रेखांकित किया -
1. सच्चाई का अपना खास रूप।
2. ललित कलाएं काफ़ी हद तक एक दूसरे में समोई हुई हैं।
3. कवि की जाती दिलचस्पी।
4. दूसरी भाषाओं का ज्ञान
5. भाषा एवम कला के रूपों का कोई पार नहीं है।

💐"कान्ह के बोल पे कान न दीन्हीं, सुगेह को देहरि पै धरि आई"...पंक्ति मतिराम की है।

प्रेषक : Hightech Hindi Youtube Channel
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े इस लिंक पर क्लिक करके : @HightechHindi007
👍10❤1🥰1👏1
Hightech Hindi परिवार के सभी सदस्यों को नववर्ष की अनंत शुभकामनाएं।🌸💐💐
🙏13👍2👏2
जर्द गुलाब कहानी संग्रह किस भाषा में है
Anonymous Quiz
21%
खड़ी बोली
24%
गुजराती
54%
उर्दू
1%
अंग्रेजी
👍1
👍4🥰2👏1😁1
रंग पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं🌸🌸
👍5❤3