Hindi Sahitya By Hightech Hindi
1.67K subscribers
748 photos
1 video
64 files
540 links
हिंदी विषय से तैयारी करने वाले सभी प्रतियोगियों के लिए सम्पूर्ण एवम अद्यतन मंच, यूजीसी-नेट हिंदी, प्रवक्ता हिंदी
Download Telegram
आज के प्रश्न :-

1. चंगदेव किसका वास्तविक नाम था?

2. किस काव्य को दुहा विद्या काव्य कहा जाता है?

3. जैन साहित्य में रास का अर्थ है?

4. बौद्ध धर्म की व्रजयान शाखा ने प्रचार प्रसार के लिए किस भाषा रूप को चुना?

5. राजा धर्मपाल के समकालीन कौन सिद्ध कवि था?

(बिना कहीं देखे ईमानदारी से प्रश्नों के उत्तर दें। यदि आ रहा हो तो)

प्रेषक : Hightech Hindi YouTube Channel
कुछ भरोसों की रेज़गारी
चाहिए गाढ़े दिनों के लिए

इसके बिना 
प्यार नहीं किया जा सकता
गीत नहीं रचे जा सकते
जूझा नहीं जा सकता जीवन में...

प्रेम रंजन अनिमेष ।

समय बहुत खराब है किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कहने वालों से प्रश्न किया जाना चाहिए फिर आप पर कोई भरोसा क्यों करे? क्या आप मानते हैं आप भरोसे के लायक नहीं!

ज्ञान को सभी दिशाओं से आने दीजिए। लेकिन उसे ग्रहण करते समय ध्यान से देखना परखना होगा कि कितना, कब और कैसे ग्रहण किया जाए।
प्रेम, विश्वास, रिश्ते, उम्मीद, उत्साह, दया, शील, विनम्रता की आज जीवन और समाज को बहुत आवश्कता है। अच्छाइयों पर भरोसा करना सीखिए। यह लांग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है लो रिस्क बेहतरीन रिटर्न।
आपको और आपके पूरे परिवार को Hightech Hindi परिवार की तरफ से रंग पर्व की अनंत शुभकामनाएं। हैप्पी होली।😊🤝🙏
🙏12👍1
रिविजन सीरीज डेली : 01
____
💐"उद्दात्तता"
काव्य का मूल स्रोत्र है - लोंजाइनस
💐त्रासदी का लक्ष्य है - भावों का विरेचन एवम यथार्थ का ज्ञान
💐"कला आशयजन्य नहीं है" - अरस्तू
💐चौपाई में 16 मात्राएं, दोहा और सोरठा में 24 मात्राएं, उल्लाला में 28 मात्राएं एवम हरिगीतिका में भी 28 मात्राएं होती हैं।
💐'दण्डक' किसे कहते हैं - वर्ण वृत्त में 26 वर्ण से अधिक वाले दण्डक कहलाते हैं।
💐"स्वछंद छंद में 'आर्ट ऑफ म्यूजिक' नहीं मिल सकता, वहां 'आर्ट ऑफ रीडिंग' है, वह स्वर प्रधान नहीं व्यंजन प्रधान है" - निराला
💐मुक्त छंद की कल्पना हिंदी में विधिवत किस युग में प्रारम्भ हुई - छायावाद
💐'लीव्स ऑफ द ग्रास' पुस्तक किसकी है - वाल्ट व्हिटमैन
💐छंद में लय क्या है - लय एक संयत व्यवस्था है जो स्वर के आरोह-अवरोह से उत्पन्न होती है।
💐छंदशास्त्र को अन्य किस नाम से जानते हैं - पिंगलशास्त्र
💐दोषों के लक्षणों का विवेचन सर्वप्रथम किसने किया - वामन
💐"मुख्यार्थ का जिससे अपकर्ष हो वह दोष है" - मम्मट
💐"गुण काव्य की संपत्ति अर्थात सौंदर्य विधायक तत्व और दोष उसकी विपत्त्ति अर्थात सौंदर्य विघातक तत्व है" - दण्डी
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••
प्रेषक : Hightech Hindi Youtube Channel
👍11
' काम कंदला ' किस विधा की रचना है -
Anonymous Quiz
29%
उपन्यास
21%
निबंध
33%
एकांकी
18%
नाटक
बसंत किस एकांकी का नायक है
Anonymous Quiz
25%
दीपदान
35%
तौलिए
34%
चरवाहे
6%
उत्सर्ग
दादा मूलराज किस एकांकी का पात्र है
Anonymous Quiz
14%
तौलिए
41%
सुखी डाली
31%
तूफान से पहले
15%
औरंगजेब की आखिरी रात
👍3❤1
न्याय का संघर्ष किस विधा की रचना है
Anonymous Quiz
16%
नाटक
35%
कहानी
33%
निबंध
15%
उपन्यास