Hindi Sahitya By Hightech Hindi
1.67K subscribers
748 photos
1 video
64 files
540 links
हिंदी विषय से तैयारी करने वाले सभी प्रतियोगियों के लिए सम्पूर्ण एवम अद्यतन मंच, यूजीसी-नेट हिंदी, प्रवक्ता हिंदी
Download Telegram
कुछ भरोसों की रेज़गारी
चाहिए गाढ़े दिनों के लिए

इसके बिना 
प्यार नहीं किया जा सकता
गीत नहीं रचे जा सकते
जूझा नहीं जा सकता जीवन में...

प्रेम रंजन अनिमेष ।

समय बहुत खराब है किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कहने वालों से प्रश्न किया जाना चाहिए फिर आप पर कोई भरोसा क्यों करे? क्या आप मानते हैं आप भरोसे के लायक नहीं!

ज्ञान को सभी दिशाओं से आने दीजिए। लेकिन उसे ग्रहण करते समय ध्यान से देखना परखना होगा कि कितना, कब और कैसे ग्रहण किया जाए।
प्रेम, विश्वास, रिश्ते, उम्मीद, उत्साह, दया, शील, विनम्रता की आज जीवन और समाज को बहुत आवश्कता है। अच्छाइयों पर भरोसा करना सीखिए। यह लांग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है लो रिस्क बेहतरीन रिटर्न।
आपको और आपके पूरे परिवार को Hightech Hindi परिवार की तरफ से रंग पर्व की अनंत शुभकामनाएं। हैप्पी होली।😊🤝🙏
🙏12👍1
रिविजन सीरीज डेली : 01
____
💐"उद्दात्तता"
काव्य का मूल स्रोत्र है - लोंजाइनस
💐त्रासदी का लक्ष्य है - भावों का विरेचन एवम यथार्थ का ज्ञान
💐"कला आशयजन्य नहीं है" - अरस्तू
💐चौपाई में 16 मात्राएं, दोहा और सोरठा में 24 मात्राएं, उल्लाला में 28 मात्राएं एवम हरिगीतिका में भी 28 मात्राएं होती हैं।
💐'दण्डक' किसे कहते हैं - वर्ण वृत्त में 26 वर्ण से अधिक वाले दण्डक कहलाते हैं।
💐"स्वछंद छंद में 'आर्ट ऑफ म्यूजिक' नहीं मिल सकता, वहां 'आर्ट ऑफ रीडिंग' है, वह स्वर प्रधान नहीं व्यंजन प्रधान है" - निराला
💐मुक्त छंद की कल्पना हिंदी में विधिवत किस युग में प्रारम्भ हुई - छायावाद
💐'लीव्स ऑफ द ग्रास' पुस्तक किसकी है - वाल्ट व्हिटमैन
💐छंद में लय क्या है - लय एक संयत व्यवस्था है जो स्वर के आरोह-अवरोह से उत्पन्न होती है।
💐छंदशास्त्र को अन्य किस नाम से जानते हैं - पिंगलशास्त्र
💐दोषों के लक्षणों का विवेचन सर्वप्रथम किसने किया - वामन
💐"मुख्यार्थ का जिससे अपकर्ष हो वह दोष है" - मम्मट
💐"गुण काव्य की संपत्ति अर्थात सौंदर्य विधायक तत्व और दोष उसकी विपत्त्ति अर्थात सौंदर्य विघातक तत्व है" - दण्डी
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••
प्रेषक : Hightech Hindi Youtube Channel
👍11
' काम कंदला ' किस विधा की रचना है -
Anonymous Quiz
29%
उपन्यास
21%
निबंध
33%
एकांकी
18%
नाटक
बसंत किस एकांकी का नायक है
Anonymous Quiz
25%
दीपदान
35%
तौलिए
34%
चरवाहे
6%
उत्सर्ग
दादा मूलराज किस एकांकी का पात्र है
Anonymous Quiz
14%
तौलिए
41%
सुखी डाली
31%
तूफान से पहले
15%
औरंगजेब की आखिरी रात
👍3❤1
न्याय का संघर्ष किस विधा की रचना है
Anonymous Quiz
16%
नाटक
35%
कहानी
33%
निबंध
15%
उपन्यास
बुद्धि से भक्ति करना ऐसा ही है जैसे नाक से खाना और कान से सूंघना किसका कथन है -
Anonymous Quiz
23%
रामविलास शर्मा
45%
वासुदेव शरण अग्रवाल
23%
भगवती चरण वर्मा
9%
इनमें से कोई नहीं
👍4
प्रेषक : Hightech Hindi YouTube Channel
________


■"जहां बहुत कला होगी,
परिवर्तन नहीं होगा" कथन किसका है - रघुवीर सहाय

◾️"सूरदास सुधारक नहीं थे, ज्ञानमार्गी भी नहीं थे, किसी को कुछ सिखाने का मान उन्होंने भी किया ही नहीं...वे केवल श्रद्धालु और विश्वासी भक्त थे"। कथन किसका है - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

◾️"समूचा साहित्य जन्म लेते ही प्रतिष्ठान की विकराल दाढ़ों में समाने लगता है" पंक्ति किस निबन्ध से है - साहित्य क्यों

◾️"जो नर दुःख में दुःख नहिं माने..." पंक्ति किसकी है - गुरु नानक

◾️"पांव रखते ही, बांस का पुल चरमराता डोलता है/कहीं नीचे बहुत गहरे, अतल खाई है"...पंक्ति किसकी है - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

◾️जादुई यथार्थवाद शब्द का सबसे पहले प्रयोग किया था - फ्रेंज रोह ने

◾️"वस्तुतः हमारी खोज पद्मावती की नहीं, पद्मावत की होनी चाहिए"...उत्कृष्ट कथन किस विद्वान का है - विजयदेवनारायण साही

◾️"अपनी मूल प्रकृति में पद्मावत एक त्रासदी है...शायद हिंदुस्तान या सम्भवतः एशिया की धरती पर लिखा हुआ एकमात्र ग्रन्थ है जो यूनानियों की ट्रेजडी के काफी निकट है"...किसका कथन है - विजयदेव नारायण साही

◾️"जायसी का प्रस्थान-बिंदु न ईश्वर है, न कोई अध्यात्म है । उनकी चिंता का मुख्य ध्येय मनुष्य है - मनुष्य"...किस विद्वान का कथन है - विजयदेव नारायण साही

◾️"शमशेर की मूल मनोवृत्ति एक इम्प्रेशनिस्टिक चित्रकार की है" कथन किसका है - मुक्तिबोध

◾️"प्रत्येक शब्द का प्रत्येक समर्थ उपयोक्ता उसे नया संस्कार देता है" कथन किसका है - अज्ञेय जी

◾️"मुझ पर चढ़ने से रहा, राम!दूसरा रंग"...पंक्ति किसकी और कहां से ली गई है - मैथिली शरण गुप्त/द्वापर

◾️शमशेर बहादुर सिंह ने जिस नई कविता को अपनाया, उनमें उन्होंने नई कविता के लेखन सन्दर्भ में किन 5 बातों को रेखांकित किया -

1. सच्चाई का अपना खास रूप।

2. ललित कलाएं काफ़ी हद तक एक दूसरे में समोई हुई हैं।

3. कवि की जाती दिलचस्पी।

4. दूसरी भाषाओं का ज्ञान

5. भाषा एवम कला के रूपों का कोई पार नहीं है।

◾️"कान्ह के बोल पे कान न दीन्हीं, सुगेह को देहरि पै धरि आई"...पंक्ति मतिराम की है।

◆ऐसे महत्वपूर्ण तथ्यों के हम से टेलीग्राम पर इस लिंक पर क्लिक करके जुड़ें @HightechHindi007
👍6❤4