𝐔𝐏𝐒𝐂 𝐌𝐨𝐭𝐢𝐯𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧™️ 🇮🇳
25.5K subscribers
3.48K photos
491 videos
19 files
165 links
मोटिवेशन की आग जो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मजबूर कर दे।🎊
आपको पढ़ाई करने पर मजबूर कर दे..!🏆📚

Buy ads: https://telega.io/c/iasipsmotivation

✆ 𝘾𝙤𝙣𝙩𝙖𝙘𝙩
@Aspirant_bot

MOTIVATION 🔜success
🇮🇳गर्व है भारतीय होने का.......!🇮🇳
Download Telegram
स्वयं को माचिस की तीली ना बनाये
जो थोड़ा सा घर्षण होते ही सुलग उठे
स्वयं को वह शांत सरोवर बनाये जिसमें
कोई अंगारा भी फेंके तो खुद ही बुझ जाये।
🌹💫
❤100👍19😁12🔥2😢2
संघर्ष कभी भी धोखा नही देगा…
वो एक दिन कामयाबी बनकर जरूर लौटेगा।

📚❤️
💯80❤47🥰8👍4🔥2
जीवन मुश्किल नहीं होता...
हम अपने दिमाग से उसे मुश्किल बना देते हैं।

बार-बार सोचना, हर चीज़ को समझना,
हर स्थिति को पकड़कर बैठ जाना-
यही मन को भारी बना देता है।

लेकिन सच बहुत सरल है;

👉 हर विचार पर ध्यान देना जरूरी नहीं
👉 हर बात को समझना जरूरी नहीं
👉 हर चीज को कंट्रोल करना जरूरी नहीं

सादगी का मतलब कम करना नहीं है-
अनावश्यक सोचना छोड़ देना है।

✨ थोड़ा भरोसा करो
✨ थोड़ा छोड़ दो
✨ जीवन को बहने दो

क्योंकि जैसे ही मन सरल होता है..
जीवन अपने आप हल्का हो जाता है।
❤60👏13👍9
"सहारे इंसान को खोखला कर देते हैं और उम्मीदें कमज़ोर कर देती हैं, अपनी ताकत के बल पर जीना शुरू कीजिए आपका खुद से अच्छा साथी और हमदर्द कोई ओर नहीं हों सकता..!!"

💐💐
💯71❤45👍3🤩2
📌 आधुनिक रिश्तों और शादी के बाद टूटती वफादारी: एक कड़वी सामाजिक हकीकत

आज का समाज एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहाँ चाहे शादी से पहले का रिश्ता हो या शादी के बाद का सात फेरों का पवित्र बंधन, लोग किसी एक व्यक्ति के प्रति पूरी तरह वफादार (Loyal) नहीं रह पा रहे हैं। रिश्तों में धोखा देना, एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (शादी के बाहर रिश्ता) रखना या अपने पार्टनर से बहुत जल्दी मन भर जाना आज के समय की एक ऐसी कड़वी सच्चाई बन चुका है जिसे हम चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। इसके पीछे कोई एक जेंडर (लड़का या लड़की) जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इंसान के दिमाग की कमजोरी, धैर्य की कमी और हमारे आस-पास का बदलता माहौल इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है।

इस भटकाव का सबसे बड़ा कारण आज का सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स हैं। इन्होंने नए-नए लोगों से मिलना और गुप्त रूप से बातें करना इतना आसान बना दिया है कि इंसान का मन अपने वर्तमान साथी से आसानी से भटक जाता है। आज की पीढ़ी के पास विकल्पों की कोई कमी नहीं है, इसलिए रिश्ते या शादी में जरा सी भी लड़ाई, गलतफहमी या तनाव होने पर वे बैठकर उसे सुधारने की कोशिश नहीं करते, बल्कि तुरंत नया पार्टनर ढूंढने की सोचने लगते हैं। लोग अक्सर फिल्मी दुनिया के काल्पनिक रोमांस को सच मान लेते हैं, लेकिन जब असल जिंदगी की जिम्मेदारियां, घरेलू काम और आर्थिक तनाव सामने आता है, तो वह शुरुआती आकर्षण गायब होने लगता है। आज के युवाओं में सब्र की भारी कमी है; जैसे ही रिश्ते का शुरुआती रोमांच खत्म होता है, वे बोर होने लगते हैं और नया रोमांच तलाशने के लिए किसी तीसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

आज मोबाइल स्क्रीन ने जोड़ों के बीच की आपसी बातचीत को पूरी तरह खत्म कर दिया है। एक ही छत के नीचे या एक ही बिस्तर पर होने के बाद भी दोनों पार्टनर्स अपने-अपने फोन में व्यस्त रहते हैं। जब रिश्ते में एक-दूसरे को समय देने, सम्मान देने और खुलकर बात करने की कमी होती है, तो भावनात्मक रूप से दूरी बढ़ जाती है। इंटरनेट पर मिलने वाली कृत्रिम तारीफ और 'अटेंशन' इंसान के अहंकार को बढ़ाती है, जिससे वह अपने जीवनसाथी की तुलना सोशल मीडिया के नकली चेहरों से करने लगता है। इसके अलावा, आज के दौर में लोग अपनी निजी आजादी और इच्छाओं के आगे किसी भी तरह का समझौता (Compromise) करने को तैयार नहीं हैं। जब दो लोग एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करने के बजाय बाहर सुकून ढूंढने लगते हैं, तो रिश्ता अंदर से पूरी तरह खोखला हो जाता है।

निर्णय और निष्कर्ष:
अंततः यह निष्कर्ष निकलता है कि वफादारी का होना इस बात पर बिल्कुल निर्भर नहीं करता कि सामने वाला लड़का है या लड़की। यह पूरी तरह से उस इंसान के खुद के चरित्र, उसकी सोच, आत्म-नियंत्रण और उसके संस्कारों पर निर्भर करता है। रिश्ता या शादी केवल दो शरीरों का नहीं, बल्कि दो आत्माओं का बंधन है। सोशल मीडिया के इस दौर में बाहर भटकाव और आकर्षण बहुत हैं, लेकिन सच्ची परिपक्वता इसी में है कि हम अपनी समस्याओं से भागने के बजाय अपने साथी के साथ मिलकर उन्हें सुलझाएं। हर परिस्थिति में, सुख और दुख दोनों में, केवल एक ही इंसान का हाथ थामे रखना ही सच्ची ईमानदारी और वफादारी है।
💯56❤37👍8😁3
"हे संकटमोचन पवनपुत्र हनुमान जी, हम अत्यंत साधारण मनुष्य हैं और आपकी शरण में आए हैं। हमारे इस ग्रुप के सभी सदस्य इस समय किसी न किसी रूप में जीवन के संघर्षों से गुजर रहे हैं। प्रभु, हम बहुत छोटे हैं, हमें बड़ी पूजा-पाठ नहीं आती, आप तो संकटों को हरने वाले हैं। हे महावीर, अपने बल और कृपा से ग्रुप के सभी सदस्यों के ऊपर से हर प्रकार की नकारात्मक शक्तियां, बुरी नजर, मानसिक तनाव और बीमारियां तुरंत दूर कर दीजिए। सभी के परिवार की रक्षा करें, सबको सुख-समृद्धि दें और जल्द से जल्द सबका कल्याण करें। आगे जैसी आपकी मर्जी प्रभु, बस अपनी दया दृष्टि हम सब पर बनाए रखना।" 🙏😊

"नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।"❤️

✅Keep your happiness private. The evil eye is real.
❤91🙏64👌2🏆2👏1🤣1
"शांत दिमाग अज्ञात के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।

आचार्य चाणक्य ने सिखाया है कि विजय उसी की होती है जो युद्ध के निकट होने पर भी अपना संयम बनाए रखता है। जब आप इस यात्रा के अंतिम 24 घंटों का सामना कर रहे हैं, तो आपकी सबसे बड़ी परीक्षा यह नहीं है कि आपको क्या याद है, बल्कि यह है कि आप अपनी घबराहट को कैसे संभालते हैं। घबराहट आपको यह विश्वास दिलाने की कोशिश करेगी कि आप तैयार नहीं हैं। अपनी कड़ी मेहनत की परम सच्चाई से इसे शांत कर दीजिए। आपने इस सपने के लिए अपने जीवन का एक वर्ष दिया है। आज रात अपनी मानसिक शांति की रक्षा करें, तनाव को दूर होने दें, और कल सुबह उस शांत आत्मविश्वास के साथ जागें जो अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने वाले व्यक्ति में होता है।"
✅❤️
❤94🏆9
♦️ UPSC प्रारंभिक परीक्षा के हॉल टिकट (Admit Card) पहली बार हर उम्मीदवार को ईमेल द्वारा भी भेजे गए हैं। 🙏

👉 लिंक:
https://upsc.gov.in/e-admit-cards

कल होने वाली
#UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई! 💐💐
🙏33❤15
UPSC CSE Preliminary Exam 2026 की सभी योद्धाओं को हार्दिक शुभकामनाएं ❤️

डर, दबाव और अफवाहों से दूर रहकर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए।
याद रखिए यह सिर्फ परीक्षा नहीं, आपके धैर्य, संघर्ष और सपनों की परीक्षा भी है।

कलम में ताकत रखिए, दिमाग शांत रखिए और मैदान में ऐसे उतरिए जैसे जीत आपकी प्रतीक्षा कर रही हो।

तमाम योद्धाओं को ढेर सारी शुभकामनाएं ❤️
❤73🥰26
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
Aspirant life 💔

"हाथ-पैर सलामत हैं, सीने में कुछ कर दिखाने का जज्बा भी है, लेकिन फिलहाल हाथों में कोई कामयाबी नहीं है। जिंदगी में बिना कुछ हासिल किए, बस घर का खाना और दिन काटना... यह मजबूरी इंसान को अंदर ही अंदर रोज खोखला करती है। कमाना तो दूर, आज भी मां-बाप की मेहनत की रोटी खाते वक्त जो अपराधबोध (guilt) होता है, वो दिल को बुरी तरह चुभता है। बाहर की दुनिया को लगता है कि मैं बस घर बैठकर आराम कर रहा हूँ, लेकिन रोज अपनी ही नजरों में गिरने का यह दर्द और मन का यह घुटन भरा सफर सिर्फ मुझे ही पता है।"
😢89❤35💯8🤩2
मर्यादाएं जब सीमा को लांघ जाए,
तो चरित्र का पतन निश्चित है...!!
✅
💯69❤18🤩12👍9
सिंह अगर चट्टान पर बैठ जाए,
तो वह चट्टान भी सिंहासन कहलाती है।
इसीलिये सिंहासन पाने का नहीं,
सिंह बनने का प्रयास करें
कि आप जहाँ पर बैठें,
वहीं सिंहासन बन जाए।
❤️
💯83❤37👍8👏3
.

पिता को बुढ़ापा इतना कमजोर नहीं करता,

जितना औलाद का रवैया कमजोर कर देता है..!
❤100👍15🏆8
हम zero से खड़े हुए हैं,
ना विरासत, ना सहारा, ना पापा का पैसा, बस मेहनत, हुनर, पसीना और खामोशी में लड़ा जा रहा हर दिन...
🎯
🥰80❤41💯29👍6
“पढ़ाई सिर्फ़ नौकरी नहीं देती,
ये इंसान को वो पहचान देती है
जो हालात भी नहीं छीन पाते।
हाँ, सफ़र में कई खुशियाँ छूट जाती हैं,
लेकिन एक दिन वही मेहनत
पूरी दुनिया से सम्मान दिलाती है। ✨📚”

#DoWorkHard👍
❤85🎉16👍15
Has the BJP Government failed to protect students' future in major exams?
(NEET, SSC, CUET, etc.)
Anonymous Poll
74%
Yes, completely failed
15%
No, it is doing a good job
11%
Yes, but can still improve
🤣20❤5👌1