Uttar Pradesh Congress
✔
1.05K subscribers
493 photos
242 videos
1 file
57 links
Download Telegram
शुकुल बाजार में नुक्कड़ सभा के पहले कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने संकटमोचन मंदिर में पूजा अर्चना की
👍2
कांग्रेस की सरकार नीतियां आपके लिए बनाती है। घर मे कोई रिश्ता आता है तो सबसे पहले लड़के की नीयत देखते हैं तब रिश्ता करते हैं। पहले आप नेता और सरकार की नीयत समझिये।
❤5👍1😁1
कांग्रेस सरकार में कोई आपका राजनीतिक फायदा नहीं उठा रहा था, कोई आपके जज्बातों का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। आपसे जाति और धर्म की बातें करके फुसला नहीं रहा था। आज हर राजनीतिक दल का नेता जानता है, समाजवादी का नेता जानता है, भाजपा का नेता जानता है, बसपा का नेता जानता है कि आपके सामने जाति और धर्म की बात करेगा उसे वोट मिलेगा और वो सत्ता में आएगा। जान गया है और गए आपकी गलती है।

आपने बुरी आदत डाली है। अब वो सोचता है काम करने की ज़रूरत क्या है? 5साल बाद आऊंगा, जाति धर्म की बात करूंगा। हिंदू मुसलमान में फूट डालूंगा, जातिवाद और साम्प्रदायिक बात कर लेगा और उसे वोट मिल ही जायेगा, मैं तो रहूंगा सांसद, विधायक और मंत्री। और जब जब चुनाव आयेगें मैं अपनी बात करूंगा, जज्बात ऊभारूंगा और वोट मिल जाएगा क्योंकि काम तो कोई पूंछ नही रहा।
❤6👍1
प्रधानमंत्री की इतनी हिम्मत कि वो यहां आकर कहें कि 5 साल में छुट्टा जानवरों की समस्या का उनको पता नहीं।

मुख्यमंत्री की हिम्मत कैसे हुई कि 12 लाख पद खाली रखे।

मुख्यमंत्री की हिम्मत कैसे हुई कि 70 लाख नौकरियों की घोषणा करके 4 लाख रोजगार नहीं दिए।

कैसे हिम्मत हुई?
आपने हिम्मत दी।

नाराज़ हूँ मैं आपसे। शिकायत है मेरी आपसे क्योंकि आपने हिम्मत दी क्योंकि आप जाति और धर्म के जाल में फंसे हो।

और जब तक इस जाल में फंसे रहोगे तब तक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री जाति और धर्म की बातें करते रहेगें लेकिन आपके विकास की बात नहीं करेगें।

विकास होगा इनका, सत्ता में आयेगें ये और फलेगें फूलेगें इनके मित्र।

आंखे खोलिये, नींद से जागिये और जागरूक हो जाइए।
👍2
हां मेरा आतंकवाद से नाता है, मेरे पिता को आतंकवादियों ने मारा और मेरी दादी को भी। हां मेरा नाता है आतंकवाद से। मेरे परिवार के लोग शहीद हुए है इस देश के लिये। बंद करिये ये सब कहना।
❤5👍1
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी पनियारा, महाराजगंज में अब से कुछ ही देर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस जनसभा का लाइव प्रसारण यहां देखें

*YouTube*

https://youtu.be/fSu7fRt4sqc

*Facebook*
https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/
❤4
फरेंदा, महराजगंज में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को सुनने के लिए उमड़ी भारी भीड़। अब से थोड़ी ही देर में प्रियंका गांधी जी एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

इस जनसभा को यहां लाइव देखें।

*YouTube*

https://youtu.be/w1KXV0zkzAE

*Facebook*

https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/
❤3
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने नौतनवा, महाराजगंज में जनसभा संबोधित की और कहा कि अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल करिए कि सत्ताधारी लोगों की, नेताओं की हिम्मत न हो कि वो आपकी समस्याओं की उपेक्षा करें।