समस्त को सूचित किया जाता है कि ट्राईडेंट लिमिटेड बुधनी द्वारा कुल 30 अप्रेन्टिस पदों की भर्ती हेतु दिनांक 18 नवंबर 2021 प्रात: 10 बजे से शासकीय आईटीआई बैतूल मे अप्रेन्टिसशिप ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ड्रेस मेकिंग, सीविंग टेक्नोलॉजी (कटिंग एण्ड टेलरिंग), फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी ट्रेड से आईटीआई (NCVT/SCVT), 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं कौशल प्रमाणपत्र धारक (PMKVY/DDUGKY/MMKSY/MMKY/YSY इत्यादि) उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सफल आवेदकों को रु. 10400/- प्रतिमाह स्टाइपेन्ड, नि:शुल्क आवास, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। आवेदकों का चयन साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप ड्राइव के दौरान सभी को कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है एवं सभी आवेदक फॉर्मल वेशभूषा में ही आना सुनिश्चित करें। अप्रेंटिसशिप ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/NuMcoPGwniihQA5QA पर पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप स्टेट अप्रेंटिसशिप मॉनिटरिंग सेल (SAMC) भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2985891 पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे के मध्य अथवा शासकीय आईटीआई बैतूल के श्री सोनू लिलहोरे, कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार, बैतूल – 9752919933, से संपर्क कर सकते है।
Google Docs
Online Registration for Trident Limited, Budhni Apprenticeship Drive at Govt ITI Betul on 18 November 2021
समस्त को सूचित किया जाता है कि ट्राईडेंट लिमिटेड बुधनी द्वारा कुल 30 अप्रेन्टिस पदों की भर्ती हेतु दिनांक 18 नवंबर 2021 प्रात: 10 बजे से शासकीय आईटीआई बैतूल मे अप्रेन्टिसशिप ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ड्रेस मेकिंग, सीविंग टेक्नोलॉजी (कटिंग एण्ड…