ITI Jobs Beta
1.43K subscribers
904 photos
13 videos
15 files
5.43K links
यहां हम आपको केवल ITI Jobs, Diploma Jobs, Private Jobs, Campus Placement Interview और अप्रेंटिस के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Follow Us @

www.itijobsbeta.com

WhatsApp https://whatsapp.com/channel/0029VbA1dYpG8l58IsE6ap1b
Download Telegram
मारुति सुजुकी में टीडब्ल्यू के रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो चुके हैं जिसकी लास्ट डेट 13 फरवरी है जिस भाई को भरना हो वह 13 फरवरी से पहले फॉर्म भर सकता है!

https://www.itijobsbeta.xyz/p/maruti-suzuki-job-vacancy-for-iti.html
समस्त को सूचित किया जाता है कि दिनांक 07 फरवरी 2022 को प्रात: 10 बजे से शासकीय संभागीय आईटीआई बिरलानगर ग्वालियर में जयपुर राजस्थान की JCB India Ltd में 100 अप्रेंटिस एवं टेक्निकल ट्रेनी पदों की भर्ती हेतु कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमे मध्य प्रदेश शासकीय आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, टूल एण्ड डाई मेकर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कन्डिशनिंग (RAC), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक एवं इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक ट्रेड से वर्ष 2018 से 2021 तक आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते है। अप्रेंटिस एवं टेक्निकल ट्रेनी पद हेतु आवेदकों का 10वीं मे 50% अंक एवं आईटीआई मे 60% अंक अनिवार्य है। टेक्निकल ट्रेनी पद हेतु अप्रेन्टिसशिप या 1 वर्ष का औद्योगिक अनुभव आवेदकों के पास होना अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अप्रेंटिसशिप हेतु सफल आवेदकों को रु. 9000/- प्रतिमाह स्टाइपेन्ड प्राप्त होगा एवं टेक्निकल ट्रेनी हेतु सफल आवेदकों को रु. 16970/- CTC प्रतिमाह प्राप्त होगा। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार द्वारा किया जाएगा। कैंपस ड्राइव के दौरान सभी को कोविड19 सुरक्षा मानको का पालन करना अनिवार्य है एवं सभी आवेदक फॉर्मल वेशभूषा में ही आना सुनिश्चित करे। कैंपस ड्राइव के दौरान शासकीय संभागीय आईटीआई बिरलानगर ग्वालियर के अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा काउंसलिंग भी की जाएगी। कैंपस ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/rgU6JXemc8ExDtJU9 पर पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते है। चयनित आवेदकों को राजस्थान के जयपुर प्लांट मे पदस्थ किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप स्टेट अप्रेंटिसशिप मॉनिटरिंग सेल (SAMC) भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2985891 पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे के मध्य अथवा शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर के कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार श्री भागीरथ अग्निहोत्री से संपर्क कर सकते है।