ITI Jobs Beta
1.43K subscribers
904 photos
13 videos
15 files
5.43K links
यहां हम आपको केवल ITI Jobs, Diploma Jobs, Private Jobs, Campus Placement Interview और अप्रेंटिस के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Follow Us @

www.itijobsbeta.com

WhatsApp https://whatsapp.com/channel/0029VbA1dYpG8l58IsE6ap1b
Download Telegram
Surya Grahan 2021: इस बार खास है यह सूर्य ग्रहण भारत में इन दो शहरों में दिखेगा। नोट करें Timings

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को था। हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को सूर्य ग्रहण लगेगा यह सूर्य ग्रहण एक वलयाकार होगा जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है।

इस सूर्य ग्रहण को भारत में केवल लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर ही सूर्यास्त से कुछ समय पहले देखा जा सकता है यह खगोलीय घटना उस समय होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिसके कारण वह आंशिक रूप से या पूरी तरह से सूर्य के प्रकाश को ढक लेता है, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

एमपी बिड़ला तारामंडल के निदेशक देबिप्रसाद दुरई ने कहा कि सूर्य ग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों से ही दिखाई दे सकेगा

इस सूर्य ग्रहण को भारत में केवल लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर ही सूर्यास्त से कुछ समय पहले देखा जा सकता है यह खगोलीय घटना उस समय होती है जब जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिसके कारण वह आंशिक रूप से या पूरी तरह से सूर्य के प्रकाश को ढक लेता है, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

एमपी बिड़ला तारामंडल के निदेशक देबिप्रसाद दुरई ने कहा कि सूर्य ग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों से ही दिखाई दे सकेगा।

सूर्य ग्रहण 2021 का समय
भारतीय समयानुसार सुबह 11:42 बजे आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा और यह दोपहर 3:30 बजे से वलयाकार रूप लेना शुरू कर देगा। इसके बाद शाम 4:52 बजे तक सूरज आसमान में आग के छल्ले की तरह दिखाई देगा।

इस खगोलीय घटना को अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम करीब 5:52 बजे देखा जा सकता है।

लद्दाख के उत्तरी हिस्से में जहां शाम करीब 6.15 बजे सूर्यास्त होगा, वहीं शाम करीब 6 बजे सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

दुरई ने कहा कि सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम करीब 6:41 बजे खत्म होगा। दुनिया में कई संगठन सूर्य ग्रहण की घटना के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था कर रहे हैं।

यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इस दिन शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या भी होती है।

क्यों खास है यह सूर्य ग्रहण?
क्योंकि शनि जयंती पर लगने वाले ग्रहण का योग 148 साल बाद बना है। इससे पहले शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण 26 मई 1873 को लगा था।

आगे पढ़ें - https://bit.ly/3w8VtiB