🎯 प्रेरणाप्रद कहानियाँ
शीर्षक:- अपने लक्ष्य पर ध्यान
कहानी:- एक बार की बात है। एक तालाब में कई सारे मेढ़क रहते थे। उन मेढ़कों में एक राजा मेंढक था। एक दिन सभी मेढ़कों ने सोचा कि क्यों न एक प्रतियोगिता रखी जाए। तालाब के किनारे एक ऊँचा पेड़ था। राजा मेंढक ने कहा— “जो भी इस पेड़ पर चढ़ जाएगा, वही विजेता कहलाएगा।”
सभी मेढ़कों ने प्रतियोगिता स्वीकार कर ली और अगले दिन उसका आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शुरू होते ही मेंढक एक-एक करके पेड़ पर चढ़ने लगे। कुछ ऊपर तक पहुँचे, लेकिन फिसलकर नीचे गिर गए।
धीरे-धीरे कई मेंढक प्रयास करते रहे, पर बार-बार गिरने से कुछ ने हार मान ली। जो मेंढक पहले ही असफल हो चुके थे, वे नीचे खड़े होकर कहने लगे— “यह असंभव है, कोई नहीं चढ़ सकता।”
उनकी नकारात्मक बातों को सुनकर कई और मेंढकों ने भी कोशिश करना छोड़ दिया। लेकिन एक मेंढक लगातार प्रयास करता रहा। बार-बार गिरने के बावजूद उसने हार नहीं मानी और अंततः वह पेड़ के शीर्ष तक पहुँच गया।
यह देखकर सभी मेंढक आश्चर्यचकित रह गए और उसकी सफलता का कारण पूछने लगे। तब पता चला कि वह मेंढक बहरा था। उसे किसी की नकारात्मक बातें सुनाई ही नहीं दीं। वह तो यही समझता रहा कि सभी उसे प्रोत्साहित कर रहे हैं— “तुम कर सकते हो, आगे बढ़ते रहो।” इसी विश्वास के कारण वह सफल हो गया।
सबने उसकी खूब सराहना की और उसे पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा:- हमें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए और दूसरों की नकारात्मक बातों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।