Current Affairs - Law Monitor
47 subscribers
3 photos
1 file
74 links
Daily Current affairs & notes,news regards Law
Download Telegram
06 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Serbian tennis star 'Novak Djokovic' has won his first Olympic gold medal in the men's singles final of the Paris Olympics.  
सर्बियाई टेनिस स्टार ‘नोवाक जोकोविच’ ने पेरिस ओलंपिक के पुरुष सिंगल्स फाइनल में अपना पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता है।

➼ 'Nagaland' has become the first state in India to have disaster management insurance. 
‘नागालैंड’ आपदा प्रबंधन बीमा कराने वाला भारत का पहला राज्य बना है।

➼ Indian classical dancer 'Dr. Yamini Krishnamurti' has passed away at the age of 84. 
भारतीय शास्‍त्रीय नृत्‍यांगना ‘डॉ. यामिनी कृष्‍णमूर्ति’ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ Union Ministers Jyotiraditya M. Scindia and Dr. Mansukh Mandaviya will release a set of  'commemorative postage stamps' on August 05 to commemorate the Paris Olympics.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और डॉ. मनसुख मांडविया पेरिस ओलंपिक के उपलक्ष्य में 05 अगस्त को‘स्मारक डाक टिकटों’ का एक सेट जारी करेंगे।

➼ Defence Chief General Anil Chauhan will chair a high-level tri-services finance conference on August 05 in New Delhi. 
रक्षा प्रमुख ‘जनरल अनिल चौहान’ 05 अगस्त को नई दिल्‍ली में तीनों सेनाओं के एक उच्‍च स्‍तरीय वित्तीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे।

➼ Senior IPS officer Daljit Singh Choudhary has taken charge as Director General of  Border Security Force (BSF).
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी ने‘सीमा सुरक्षा बल’ (BSF) के महानिदेशक का पदभार संभाला है।

➼ 'Ashma Kumari KC' has won the title of 'Miss Nepal World 2024'. 
‘आशमा कुमारी केसी’ (Ashma Kumari KC) ने ‘मिस नेपाल वर्ल्ड 2024’ का खिताब अपने नाम किया है।

➼ To celebrate the 10th National Handloom Day, “Heritage” exhibition has started from 03 August at Handloom Haat, New Delhi. 
10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उत्‍सव मनाने के लिए नई दिल्ली के हथकरघा हाट में 03 अगस्त से “विरासत” प्रदर्शनी शुरू हुई है।।

➼ Home Minister ' Amit Shah' inaugurated e-Evidence, Nyay Setu, Nyay Shruti and e-Summons System to strengthen the criminal justice system in Chandigarh on August 04.  
गृहमंत्री ‘अमित शाह’ में 04 अगस्त को चंडीगढ़ में अपराध न्याय प्रणाली को मजबूत करने के लिए ई-एविडेंस, न्याय सेतु, न्‍याय श्रुति और ई-सम्‍मन प्रणाली का उद्घाटन किया है।

➼  The Central Government has approved 8 National High-Speed ​​Road Corridor projects.
केंद्र सरकार ने 8 राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

➼  Recently, a set of four commemorative postage stamps have been released on the occasion of the Paris Olympic Games 2024.
हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों के आयोजन के अवसर पर चार स्मारक डाक टिकटों का सेट जारी किया गया हैं।
07 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' Hiroshima Day ' is celebrated  every year on 06 August .
प्रतिवर्ष 06 अगस्त को ‘हिरोशिमा दिवस’ मनाया जाता है।

➼ President 'Draupadi Murmu' addressed the Parliament of Fiji on 06 August. 
राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ ने 06 अगस्त को फिजी की संसद को संबोधित किया हैं।

➼ Deakin University and University of Wollongong of Australia have established their campuses in GIFT City, Gujarat. 
ऑस्‍ट्रेलिया के ‘डेकिन विश्वविद्यालय’ और ‘वोलोंगगोंग विश्वविद्यालय’ ने गुजरात की गिफ्ट सिटी में अपने कैंपस स्‍थापित किये हैं।

➼ India will host its first multinational air exercise 'Tarang Shakti 2024' at Sular, Tamil Nadu from August 06.
भारत 06 अगस्त से तमिलनाडु के सुलार में अपने पहले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ की मेजबानी करेगा।

➼ The ten-day pilgrimage of Shri Baba Budha Amarnath will begin from August 07 in Poonch district of Jammu and Kashmir. 
जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ जिले में श्री बाबा बूढा अमरनाथ की दस दिन की यात्रा 07 अगस्त से शुरू होगी।

➼ According to the Central Government, ' 345 ancient artefacts' have been brought back  from foreign countries since 2014 .
केंद्र सरकार के अनुसार विदेशों से 2014 के बाद से अब तक ‘345 प्राचीन कलाकृतियां’ वापस लाई गई हैं।

➼ Former England cricketer ' Graham Thorpe' has passed away at the age of 55.
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ‘ग्राहम थोर्प (Graham Thorpe) का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ The Central Government has declared  Adichunchanagiri in Karnataka and Chulanur in Kerala as ' Peacock Sanctuary' .
केंद्र सरकार ने कर्नाटक के आदिचुंचनगिरी और केरल के चूलान्‍नूर को ‘मोर अभयारण्य’ घोषित किया है।

➼ The first women mountaineering team of BSF has left from Delhi to climb Mount Mukut Purva in   Uttarakhand .
BSF की पहली महिला पर्वतारोहण टीम ‘उत्तराखंड’ के माउंट मुकुट पूर्व पर चढ़ाई के लिए दिल्ली से रवाना हुई हैं।

➼ The National Commission for Women inaugurated the ' Digital Shakti Centre'under the Digital Shakti Abhiyan for women on 05 August in New Delhi.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने 05 अगस्त को नई दिल्ली में महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘डिजिटल शक्ति केंद्र’ का उद्घाटन किया है।

➼ Avinash Sable has qualified for the men's 3,000m steeplechase final in athletics  at the Paris Olympics .
पेरिस ओलंपिक में ‘अविनाश साबले’ ने एथलेटिक्स में पुरुषों की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
08 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'National Handloom Day' is celebrated every year on 7 August in India .
भारत में प्रतिवर्ष 07 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हथकरधा दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Union Minister Dr. Jitendra Singh has addressed  the ' Global MedTech Conference-2024' in New Delhi.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘वैश्विक मेडटेक सम्‍मेलन-2024’ को संबोधित किया है।

➼ Nobel laureate Muhammad Yunus hasbeen elected the leader of the interim government of Bangladesh. 
नोबेल विजेता ‘मोहम्मद यूनुस’ को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेता चुना गया है।

➼ 'Gati Shakti University' in collaboration with Airbus has launched its first executive training programme for the aviation sector in New Delhi. 
‘गति शक्ति विश्वविद्यालय’ ने एयरबस के सहयोग से नई दिल्ली में विमानन क्षेत्र के लिए अपना पहला कार्यकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

➼ Vice President Jagdeep Dhankhar will present  the Sant Kabir and 'National Handloom Awards' to weavers on the 10th National Handloom Day on August 07.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 07 अगस्त को 10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को संत कबीर और ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार’ प्रदान किए।

➼ India's installed renewable energy capacity has increased by  ' 165 per cent' in the last ten years .
भारत की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में पिछले दस वर्षों में ‘165 प्रतिशत’ की वृद्धि दर्ज की गई है।

➼ ' Reliance Industries Limited' has become the top-ranked Indian company in the 2024 Fortune Global 500 list .
2024 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाली भारतीय कंपनी बन गई है।

➼ India will host  the first ' BIMSTEC Business Summit' from August 6 to 8 in New Delhi .
भारत 6 से 8 अगस्त तक नई दिल्ली में प्रथम ‘बिम्सटेक व्यापार शिखर सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा ।

➼  Vinesh Phogat was disqualified in the 50 kg weight category at the Paris Olympics.
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को 50 किग्रा भार वर्ग में अयोग्य घोषित किया गया।
09 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on 8 August 'International Cat Day' is celebrated all over the world. 
प्रतिवर्ष 08 अगस्त को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Indian female wrestler Vinesh Phogat has announced her retirement from the sport after being disqualified from the wrestling final at the Paris Olympics due to weight gain. 
भारतीय महिला पहलवान ‘विनेश फोगाट’ (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले में वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

➼ The 'Indian Cricket Team' has lost 2-0 in the 3-match ODI series against Sri Lanka.
‘भारतीय क्रिकेट टीम’ श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हार गई है।

➼ Nobel Prize winning Professor Muhammad Yunus will take oath as Prime Minister on 08 August in Dhaka, Bangladesh.
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर ‘मोहम्मद यूनुस’ 08 अगस्त को बांग्लादेश के ढाका में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

➼ Reserve Bank of India Governor Shaktikanta Das will announce the bi-monthly monetary policy on August 08. 
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ‘शक्तिकांत दास’ 08 अगस्त को द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की।

➼ Acting Chief Justice of Madras High Court D. Krishnakumar administered the oath to K. Kailashnathan as the new Lieutenant Governor of Puducherry. 
मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डी. कृष्णकुमार ने ‘के. कैलाशनाथन’ को पुडुचेरी के नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई है।

➼ The 28th 'Delhi Book Fair' (New Delhi World Book Fair 2024) started from 07 August at Bharat Mandapam in the capital Delhi. 
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 07 अगस्त से 28वां‘दिल्ली पुस्तक मेला’ शुरू हुआ।

➼ American sprinter, ' Noah Lyles' has won the men's 100 meters race at the Paris Olympics. 
पेरिस ओलंपिक में अमरीका के धावक, ‘नोआ लायल्स’ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की है।

➼  The Indian Army recently conducted exercise 'Parvat Prahar' in Ladakh.
भारतीय सेना ने हाल ही में लद्दाख में 'पर्वत प्रहार' अभ्यास का आयोजन किया।
10 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on 09 August, 'World Tribal Day' (World Tribal Day 2024) is celebrated all over the world. 
प्रतिवर्ष 09 अगस्त को दुनियाभर में ‘विश्व आदिवासी दिवस’ मनाया जाता है।

➼ 'Neeraj Chopra' has won the silver medal at the Paris Olympics 2024 with a brilliant throw of 89.45m while Pakistan's ' Arshad Nadeem' has won the gold medal with a best throw of 92.97m.
‘नीरज चोपड़ा’ ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 89.45 मीटर के शानदार थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है जबकि पाकिस्तान के ‘अरशद नदीम’ ने 92.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

➼ External Affairs Minister ' Subramanyam Jaishankar' is going on a three-day official visit to Maldives from 09 August. 
विदेश मंत्री ‘सुब्रमण्यम जयशंकर’ 09 अगस्त से मालदीव की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।

➼ ' Punjab Sahayata Kendra' has been opened for Punjabis at Terminal-3 of Delhi Airport . The problems of NRIs and passengers will be resolved here.
दिल्ली एयरपोर्ट के टार्मिनल-3 पर पंजाबियों के लिए ‘पंजाब सहायता केंद्र’ खोला गया है। यहाँ NRI और यात्रियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

➼ Surgeon Vice Admiral Anupam Kapoor took over as Director General, Hospital Services (Armed Forces) in the office of Director General, Armed Forces Medical Services on 08 August.
सर्जन वाइस एडमिरल अनुपम कपूर ने 08 अगस्त को महानिदेशक, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के कार्यालय में महानिदेशक, अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार संभाला है।

➼ Former Chief Minister of West Bengal ' Buddhadev Bhattacharya' has passed away at the age of 80.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ‘बुद्धदेव भट्टाचार्य’ का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ In the men's hockey match of Paris Olympics 2024, ' India' defeated Spain 2-1 and won the 'bronze medal' for the second consecutive time in the Olympic Games.
पेरिस ओलंपिक 2024 के पुरुष हॉकी मैच में ‘भारत’ ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरी बार ‘ब्रॉन्ज मेडल’ जीत लिया है।

➼ The 55th annual convocation of  'IIT Delhi' will be held on August 10.
‘IIT दिल्ली’
का 55वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

➼ The unique registered investor base of the National Stock Exchange (NSE) has crossed the 10 crore mark for the first time.
‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ (NSE) का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।

➼ To promote the spirit of patriotism, 'Har Ghar Tiranga' campaign will be run in the country from 9th to 15th August. 
देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।

➼  The Central Government has recently established new peacock sanctuaries in two states, Karnataka and Kerala.
केन्द्र सरकार ने हाल ही में कर्नाटक और केरल दो राज्यों में नए मोर अभयारण्य स्थापित किये है।
11 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year, 'World Lion Day' (World Lion Day 2024) is celebrated  across the world on 10 August for the conservation of lions .
हर वर्ष शेरों के संरक्षण के लिए 10 अगस्त को दुनियाभर में ‘विश्व सिंह दिवस’ मनाया जाता है।

➼ In Paris Olympics, Indian wrestler ' Aman Sehrawat' has won bronze medal in 57 kg freestyle wrestling.
पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान ‘अमन सेहरावत’ ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में काँस्य पदक जीता है

➼ India's first 24-hour grain ATM has been opened in  'Mancheswar', Odisha .
भारत का पहला चौबीसों घंटे चलने वाला अनाज एटीएम ओडिशा के ‘मंचेश्वर’ में खोला गया है।

➼ External Affairs Minister ' Dr. S. Jaishankar' has jointly inaugurated six community schemes with the Foreign Minister of Maldives. 
विदेश मंत्री ‘डॉ. एस. जयशंकर’ ने मालदीव के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त रूप से छह सामुदायिक योजनाओं का उद्घाटन किया है।

➼ DRDO has developed  a 'bullet proof jacket' with the lightest front hard armour panel.
DRDO ने सबसे हल्के फ्रंट हार्ड आर्मर पैनल से युक्त‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ विकसित की है।

➼ MoU has been signed between  ' All India Institute of Ayurveda' and ' Amity University' to promote Ayurveda research and education .
आयुर्वेद अनुसंधान एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान’ और ‘एमिटी विश्वविद्यालय’ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है।

➼ To commemorate the 78th Independence Day of India, 'Akashvani Kohima' will organise a music festival on August 10 at the State Academy Hall.
भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘आकाशवाणी कोहिमा’ 10 अगस्त को राज्य अकादमी हॉल में एक संगीत उत्सव का आयोजन करेगा।

➼ Lok Sabha Speaker Om Birla has launched the  ' Prabodhan Programme' organised for the newly elected MPs of the 18th Lok Sabha in the Parliament House complex in New Delhi.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्‍ली के संसद भवन परिसर में 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों के लिए आयोजित ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया है।

➼ The ' 28th Conference' of Central and State Statistical Organisations will be held on 12-13 August 2024 in New Delhi. 
केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठनों का ‘28वां सम्मेलन’12-13 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

➼ The Government of India has constituted a committee to monitor the current situation on the  ' India-Bangladesh Border' (IBB).
भारत सरकार ने ‘भारत-बांग्लादेश सीमा’ (IBB) पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है।

➼  Manu Bhaker and PR Sreejesh will be the Indian flag bearers at the closing ceremony of the Olympic Games.
ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में मनु भाकर और पीआर श्रीजेश भारतीय ध्वजवाहक होंगे ।
12 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ President Draupadi Murmu has been awarded  Timor Leste's highest civilian honour, the 'Grand Collar of the Order' .
राष्‍ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मू’ को तिमोर लेस्‍ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर’ से सम्मानित किया गया हैं।

➼ Prime Minister Narendra Modi will release 109 high-yielding crop varieties on August 11. 
प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ 11 अगस्त को 109 उच्च उपज देने वाली फसलों की किस्में जारी करेंगे।

➼ The Central Government has appointed senior IAS officer ' TV Somanathan' as the new Cabinet Secretary for the next two years.
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘टीवी सोमनाथन’ को अगले दो वर्ष के लिए नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है।

➼ The Disabled Persons Expeditionary Force of the Ministry of Defence has hoisted the largest national flag on the Uhuru Peak  of Africa's highest peak 'Mount Kilimanjaro' .
रक्षा मंत्रालय के दिव्यांगजन अभियान दल ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट किलिमंजारो’ के उहुरू शिखर पर सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

➼ National Disaster Management Institute celebrated  the first ' National Space Day 2024' by organizing a one-day National Workshop on Space Technology in Disaster Management.
राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्‍थान ने आपदा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर एक दिन की राष्‍ट्रीय कार्यशाला आयोजित करके पहला ‘राष्‍ट्रीय अतरिक्ष दिवस 2024’ मनाया है।

➼ Chief Justice of the Supreme Court of Bangladesh ' Obaidul Hasan' has resigned from his post. 
बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ‘ओबैदुल हसन’ ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

➼ Three major petroleum projects will be constructed in  Nepal with the cooperation of India .
भारत के सहयोग से ‘नेपाल’ में तीन प्रमुख पेट्रोलियम परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा।

➼ Former YouTube CEO ' Susan Wojcicki'has passed away at the age of 56.
यूट्यूब की पूर्व सीईओ ‘सुसान वोज्स्की’ (Susan Wojcicki) का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ Veteran Congress leader and former External Affairs Minister ' Natwar Singh'has passed away at the age of 93.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री ‘नटवर सिंह’का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ Indian Air Force contingent returned to India on 10 Aug 24 after successful participation in ' Exercise Udara Shakti 2024' in Malaysia.
भारतीय वायुसेना की टुकड़ी मलेशिया में ‘अभ्यास उदार शक्ति 2024’ में सफल भागीदारी के बाद 10 अगस्त 24 को भारत लौट आई हैं।
13 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on 12 August 'International Youth Day' is celebrated across the world. 
प्रतिवर्ष 12 अगस्त को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Rwanda's President Paul Kagame has been sworn in for his fourth term. 
रवांडा के राष्‍ट्रपति ‘पॉल कागामे’ (Paul Kagame) ने चौथे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली है।

➼ The International Olympic Committee has honoured India's first Olympic gold medalist 'Abhinav Bindra' with the Olympic Order.
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ‘अभिनव बिंद्रा’ (Abhinav Bindra) को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया है।

➼ Sikkim's Sanjay Subba, Anita Subba and Jitendra Limbu will represent India at  the 7th ' Heroes International Taekwondo Championship' in Bangkok.
सिक्किम के संजय सुब्बा, अनीता सुब्बा और जितेन्द्र लिंबू बैंकाक में सातवीं ‘हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

➼ The first ' Global Women's Kabaddi League' will start in Haryana from the month of September. 
पहली ‘वैश्विक महिला कबड्डी लीग’ सितंबर महीने से हरियाणा में शुरू होगी।

➼ Maharashtra government will deposit the installment of  'Ladki Behan' scheme for the months of July and August in the accounts of the beneficiaries on August 17.
महाराष्ट्र सरकार ‘लाड़की बहिन’ योजना की जुलाई और अगस्त महीने की किस्त 17 अगस्त को लाभार्थियों के खातों में जमा करेगी।

➼ Prime Minister Narendra Modi will share his thoughts in the  'Mann Ki Baat' programme on All India Radio on August 25 .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को आकाशवाणी से ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।

➼ The ' 28th Delhi World Book Fair', being held at Bharat Mandapam in the capital Delhi, concluded on Sunday. 
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘28वें दिल्‍ली पुस्‍तक मेले’ (New Delhi World Book Fair) का रविवार को समापन हो गया है।

➼ 10 thousand girls have created a world record by presenting Kashmiri folk dance in  the cultural festival 'Kashur Riwaj'organized in Baramulla district of Jammu and Kashmir .
जम्मू-कश्‍मीर के बारामुला जिले में आयोजित सांस्‍कृतिक उत्‍सव ‘कशूर रिवाज’ में 10 हजार युवतियों ने कश्मीरी लोकनृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

➼ In the third and final match of the T-20 series in women's cricket, Australia defeated India by seven wickets and won the series 3-0. 
महिला क्रिकेट में T-20 श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ‘भारत’ को सात विकेट से हराकर तीन-शून्य से श्रृंखला जीत ली है।

➼  Recently TV Somanathan was appointed as the Cabinet Secretary of India.
हाल ही में भारत के कैबिनेट सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन को नियुक्त किया गया।

➼  India was ranked 71st in the medal table at Paris Olympics 2024.
पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक तालिका में भारत का स्थान 71वां था।
14 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on August 13, 'World Organ Donation Day' is celebrated all over the world. 
हर साल 13 अगस्त को दुनियाभर में ‘विश्व अंगदान दिवस’ मनाया जाता है।

➼ IIT Madras has topped  the National Institutional Ranking Framework 2024 for higher education institutions in the overall category .
समग्र श्रेणी में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा 2024 में ‘IIT मद्रास’ को शीर्ष स्थान मिला है।

➼ Hockey India has appointed PR Sreejesh as the chief coach of the Indian junior men's team  .
हॉकी इंडिया ने ‘पीआर श्रीजेश’ (PR Sreejesh) को भारत की जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

➼ The Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) will organise its 5th live session on ' Employees' Provident Fund Transfer' on August 13.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 13 अगस्त को ‘कर्मचारी भविष्‍य निधि अंतरण’ विषय पर अपना 5वां लाइव सत्र आयोजित करेगा।

➼ Big Cricket League has signed a long term agreement with  'Prasar Bharati' for broadcasting the matches .
बिग क्रिकेट लीग ने मैचों के प्रसारण के लिए ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) के साथ दीर्घकालिक समझौता किया है। 

➼ Former Foreign Secretary ' Vinay Mohan Kwatra' has taken charge as Indian Ambassador to the US. 
पूर्व विदेश सचिव ‘विनय मोहन क्वात्रा’ ने अमरीका में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला है।

➼ IRCTC, in collaboration with National Capital Region Transport Corporation, will launch 'One India-One Ticket'initiative  for passengers on Namo Bharat Train and other trains.
IRCTC, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के सहयोग से नमो भारत ट्रेन तथा अन्‍य रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए ‘वन इंडिया-वन टिकट’ की पहल शुरू करेगा।

➼ Central Communication Bureau, Bhopal will organize a two-day photo exhibition based on Partition Horrors Remembrance Day and Freedom Struggle from August 13 at 'Career College' Bhopal.
केंद्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा 13 अगस्त से ‘कैरियर कॉलेज’, भोपाल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और स्वतंत्रता संग्राम विषय पर आधारित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

➼ Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu has launched  a new initiative 'HIM-UNNATI' aimed at promoting natural farming across the state.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल ‘हिम-उन्नति’ (HIM-UNNATI) की शुरुआत की है।

➼ The 'Madhya Pradesh' government has become the first state in the country to send money to the bank accounts of girl students for sanitary pads. 
‘मध्य प्रदेश’ सरकार सेनेटरी पैड के लिए छात्राओं के बैंक खातों में राशि भेजने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

➼  Sandeep Poundrick recently took charge as Secretary, Ministry of Steel.
संदीप पौंड्रिक ने हाल ही में इस्पात मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।

➼  Joint military exercise 'Mitra Shakti' is being conducted with India and Sri Lanka.
संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति' भारत और श्रीलंका देश के साथ आयोजित किया जा रहा है।
16 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ '78th Independence Day' will be celebrated in India on 15 August 2024 .
भारत में 15 अगस्त 2024 को ‘78वां स्वतंत्रता दिवस’ मनाया गया ।

➼ Prime Minister Narendra Modi will hoist the national flag on the occasion of 78th Independence Day from  the historic ' Red Fort' in Delhi on August 15 .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक ‘लाल किले’ से 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराया ।

➼ Thailand's Constitutional Court has removed Prime Minister Srettha Thavisin from his post .
थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री ‘श्रेत्‍था थाविसिन’ (Srettha Thavisin) को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।

➼ President 'Draupadi Murmu' inaugurated the  'Amrit Udyan' at Rashtrapati Bhavan on 14 August.
राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ ने 14 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में‘अमृत उद्यान’ (Amrit Udyan) का उद्घाटन किया हैं।

➼ Former South African fast bowler Morne Morkel has become the new bowling coach of Team India. Morkel will take charge from September 1 and will join the team for the India-Bangladesh Test series.
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेंज गेंदबाज ‘मॉर्ने मॉर्कल’(Morne Morkel) टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच बने है। मॉर्कल 1 सितंबर से अपना कार्यभार संभालेंगे और भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।

➼ Delhi's ' Indira Gandhi International Airport' has been awarded the status of India's first net zero carbon emission airport. This recognition has been received under the Airport Carbon Accreditation (ACA) program of Airport Council International (ACI).
दिल्ली के ‘इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ को भारत के पहले नेट जीरो कार्बन एमिशन एयरपोर्ट का दर्जा मिला है। ये मान्यता एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के एयरपोर्ट कार्बन एक्रोडिटेशन (ACA) प्रोग्राम के तहत मिली है।

➼ Senior IAS officer of 1993 batch ' Sandeep Paundrik' has taken charge as Secretary in the Ministry of Steel. 
1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘संदीप पौंड्रिक’ ने इस्पात मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किया है।

➼ The Central Government has appointed ' Govind Mohan', Secretary, Ministry of Culture as the new Home Secretary. He will replace the current Home Secretary 'Ajay Bhalla', whose term ends on August 22.
केंद्र सरकार ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव ‘गोविंद मोहन’ को नया गृह सचिव नियुक्त किया है। वह मौजूदा गृह सचिव ‘अजय भल्ला’ की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

➼ Senior IRS officer of 1993 batch ' Rahul Naveen' has been made the new director of Enforcement Directorate (ED). 
1993 बैच के वरिष्ठ IRS अधिकारी ‘राहुल नवीन’ को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नया डायरेक्टर बनाया गया है।

➼ 'Jagjivan Ram Railway Protection Force Academy' , Lucknow has been awarded the excellent rating of the Capacity Building Commission. 
‘जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी’, लखनऊ को क्षमता निर्माण आयोग की उत्कृष्ट रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
17 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'National Independent Worker Day' is celebrated every year on 16 August in India .
भारत में प्रतिवर्ष 16 अगस्त को ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र श्रमिक दिवस’ मनाया जाता है।

➼ ISRO will launch Earth Observation Satellite from  its ' Small Satellite Launch Vehicle' (SSLV) on August 16.
ISRO 16 अगस्त को अपने ‘स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल’ (SSLV) से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट का प्रक्षेपण करेगा।

➼ India will host the  ' 3rd Voice of Global South Summit' on August 17.
भारत 17 अगस्त को ‘तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्‍मेलन’ (3rd Voice of Global South Summit) की मेजबानी करेगा।

➼ Chief Justice of India D.Y. Chandrachud and Chief Justice of Seychelles Ronny Govinden will inaugurate  the ' International Conference' in Kottayam on August 16.
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और सेशेल्स के मुख्य न्यायाधीश रोनी गोविंदेन 16 अगस्त को कोट्टायम में ‘अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे।

➼ India's Davis Cup coach Zeeshan Ali has resigned after his tenure of 11 years. 
भारत के डेविस कप कोच ‘जीशान अली’ ने 11 साल के अपने कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया है।

➼ Union Agriculture and Farmers Welfare Minister Shivraj Singh Chouhan has inaugurated the  ' National Insect Monitoring System' .
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली’ का उद्घाटन किया है।

➼ The World Health Organisation (WHO) has declared ' Monkeypox' a global public health emergency.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ‘मंकीपॉक्स’ (Mpox) को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।

➼ The Central Government has appointed 1990 batch Indian Foreign Service officer Parvathaneni Harish as India's Ambassador and Permanent Representative to the United Nations (UN).
केंद्र सरकार ने 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी ‘पार्वथानेनी हरीश’ (Parvathaneni Harish) को संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।

➼ The Central Government has appointed  senior IPS officer 'Nalin Prabhat' as Special Director General of Jammu and Kashmir Police.
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘नलिन प्रभात’ (Nalin Prabhat) को जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष महानिदेशक नियुक्त किया है।

➼ 'Brian Niccol' has been appointed the new CEO of Starbucks. 
‘ब्रायन निकोल’ को स्टारबक्स (Starbucks) का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

➼  P Harish has been appointed as the new Ambassador of India to the United Nations.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए राजदूत के रूप में पी हरीश को नियुक्त किया गया है।
18 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'National Pineapple Juice Day ' (National Pineapple Juice Day 2024) is celebrated  every year on 17 August .
प्रतिवर्ष 17 अगस्त को ‘नेशनल पाइनएप्पल जूस डे’ मनाया जाता है।

➼ Malayalam film 'Aattam Movie' has received the Best Feature Film Award at the 70th National Film Awards 2024.
मलयालम फिल्म ‘आट्टम’ (Aattam Movie) को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

➼ An Indian team of 84 players will participate in the upcoming Paris Paralympics 2024 Games. 
आगामी पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में 84 खिलाड़ियों का भारतीय दल भाग लेगा।

➼ Thailand's parliament has elected 'Paetongtarn Shinawatra' for the post of Prime Minister. 37-year-old Paetongtarn has become the 31st Prime Minister of the country.
थाईलैंड की संसद ने ‘पैतोंगतार्न शिनावात्रा’ को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना है। 37 वर्षीय पैतोंगतार्न देश की 31वीं प्रधानमंत्री बनी हैं।

➼ In the 70th National Film Awards 2024, ' Rishab Shetty' has been awarded the Best Actor for his performance in the Kannada film Kantara. While the Best Actress award has been given to  ' Nithya Menon', who played the lead role in the Tamil film 'Thiruchitrambalam' and ' Manasi Parekh', actress of the Gujarati film 'Kutch Express' .
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 में कन्‍नड फिल्‍म कंतारा में अभिनय के लिए ‘ऋषभ शेट्टी’ (Rishab Shetty) को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का सम्‍मान दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार तमिल फिल्‍म ‘तिरूचित्रमबलम’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली ‘नित्‍या मेनन’ और गुजराती फिल्‍म ‘कच्‍छ एक्‍सप्रेस’ की अभिनेत्री ‘मानसी पारेख’ को प्रदान किया गया है।

➼ The Appointments Committee of the Union Cabinet has appointed 1989 batch IAS officer ' Rajesh Kumar Singh' as the new Defence Secretary. While Special Secretary in the Prime Minister's Office ' Punya Salila Srivastava' has been appointed as Health and Family Welfare Secretary.
केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी ‘राजेश कुमार सिंह’ को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया है। जबकि  प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव ‘पुण्य सलिला श्रीवास्तव’ को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण सचिव नियुक्त किया गया है।

➼ Aerospace scientist and father of Agni missile ' Dr. Ram Narayan Agarwal' has passed away at the age of 84.
एयरोस्पेस वैज्ञानिक और अग्नि मिसाइल के जनक ‘डॉ. राम नारायण अग्रवाल’ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ In women's cricket, Australia-A team defeated  India-A by eight wickets in the second ODI.
महिला क्रिकेट में आस्ट्रेलिया-A टीम ने दूसरे एकदिवसीय मैच में ‘भारत-A’ को आठ विकेट से हराया है।

➼ A Memorandum of Understanding was signed between  Prasar Bharati and 'Sansad Television' at the Parliament House complex.
प्रसार भारती और ‘संसद टेलीविजन’ के बीच संसद भवन परिसर में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए है।
19 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Indian Air Force and Indian Army have jointly carried out  the first ever ' para-drop operation' of Critical Trauma Care Cube at an altitude of 15 thousand feet.
भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से 15 हजार फीट ऊंचाई वाले क्षेत्र में क्रिटिकल ट्रॉमा केयर क्यूब का पहली बार ‘पैरा-ड्रॉप ऑपरेशन’ किया है।

➼ Defence Minister Rajnath Singh will inaugurate  the ' Maritime Rescue Coordination Centre' of the Indian Coast Guard in Chennai on August 18 .
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अगस्त को चेन्‍नई में भारतीय तटरक्षक बल के ‘समुद्री बचाव समन्‍वय केंद्र’ का उद्घाटन किया।

➼ External Affairs Minister ' Dr. S. Jaishankar' will leave for an official visit to Kuwait on 18 August. 
विदेश मंत्री ‘डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर’ 18 अगस्त को कुवैत की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गये ।

➼ India has sent a team of 39 players for  the ' Badminton Junior Championship 2024'to be held in China from August 20.
20 अगस्त से चीन में होने वाली ‘बै डमिंटन जूनियर चैंपियनशिप 2024’ के लिए भारत ने 39 खिलाड़ियों का दल भेजा है।

➼ Sumit Antil and Bhagyashree Jadhav will be the flag-bearers for India for the opening ceremony of the  upcoming ' Paris Paralympics 2024' .
सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव आगामी ‘पेरिस पैरालिंपिक 2024’ के उद्घाटन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे।

➼ The third meeting of the Defence and Foreign Ministers of India and Japan will be held on 20 August in New Delhi.
भारत और ‘जापान’ के रक्षा और विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक नई दिल्‍ली में 20 अगस्त को होगी।

➼ 'Passenger boat service' has resumed between India and Sri Lanka from 16 August .
भारत और श्रीलंका के बीच 16 अगस्त से ‘यात्री नौका सेवा’ फिर से शुरू हुई है।

➼ The United Nations human rights team will visit Dhaka  to investigate human rights violations in Bangladesh .
बांग्लादेश में मानवाधिकार हनन की जांच के लिए ‘संयुक्‍त राष्ट्र’ (United Nations) का मानवाधिकार दल ढाका का दौरा करेगा।

➼ An agreement has been signed between  Nepal Academy and Banaras Hindu University , Varanasi to conduct research on Nepali language, literature, culture and philosophy.
नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति और दर्शन पर शोध करने के लिए नेपाल अकादमी और ‘बनारस हिंदू विश्वविद्यालय’, वाराणसी के बीच एक समझौता हुआ हैं।

➼ The Appointments Committee of the Union Cabinet has appointed  senior IAS officer ' Chandrashekhar Kumar' as Special Secretary of the Ministry of Minority Affairs.
केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘चंद्रशेखर कुमार’ को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का विशेष सचिव नियुक्त किया है।
21 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'Indian Renewable Energy Day ' (Akshay Urja Diwas 2024) is celebrated  every year on 20 August in India .
भारत में प्रतिवर्ष 20 अगस्त को ‘भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस’ मनाया जाता है।

➼ The third meeting between India and Japan will be held on 20 August in  New Delhi .
भारत और जापान के बीच तीसरी बैठक ‘नई दिल्‍ली’ में 20 अगस्त को आयोजित होगी।

➼ India and the European Union will host  a two-day regional conference 'India-EU Track 1.5' from August 21.
भारत और यूरोपीय संघ 21 अगस्त से दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्‍मेलन ‘भारत-ईयू ट्रैक 1.5’ की मेजबानी करेंगे।

➼ Vice President of Liberia ' Jeremiah Kpan Kong' arrived in New Delhi on 19 August to attend the 19th CII India-Africa Business Summit. 
लाइबेरिया के उपराष्‍ट्रपति ‘जेरेमिया कपान कोंग’ 19वें CII भारत-अफ्रीका व्यापारिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 अगस्त को नई दिल्‍ली पहुंचे हैं।

➼ Indian Coast Guard Director General (DG) ' Rakesh Pal' has passed away. Let us tell you that Rakesh Pal took charge as the 25th Director General of the Indian Coast Guard on 19 July last year.
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक (DG) ‘राकेश पाल’ का निधन हो गया है। बता दें कि राकेश पाल ने पिछले वर्ष 19 जुलाई को भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था।

➼ 'Pankaj Advani' has won the Western India Billiards and Snooker Championship. 
‘पंकज आडवाणी’ (Pankaj Advani) ने वेस्टर्न इंडिया बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप जीती है।

➼ Former Army Chief ' General Sundararajan Padmanabhan' has passed away in Chennai at the age of 83. 
पूर्व सेना प्रमुख ‘जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन’ का 83 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया है।

➼ Thailand's King Maha Vajiralongkorn has appointed ' Paetongtarn Shinawatra' as the new Prime Minister of the country.
थाइलैंड के राजा महा वाजीरालोंगकोर्न ने ‘पेटोंगतार्न शिनावात्रा’ (Paetongtarn Shinawatra) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है।

➼ Union Minister for Health and Family Welfare JP Nadda has inaugurated  the 'Pratham Policy Makers Forum' in New Delhi.
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में ‘प्रथम नीति निर्माता फोरम’ का उद्घाटन किया है।

➼  National Geology Award has been instituted by the Ministry of Mines.
खान मंत्रालय
द्वारा राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार की स्थापना की गई है।

➼  Union Minister Dr. Virendra Kumar inaugurated the 17th Divine Art Fair in Raipur.
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने रायपुर में 17वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया।
23 August 2024 Current Affairs in English & Hindi


➼  National Space Day is celebrated on 23 August.
23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।

➼ Every year 'Madras Day' is celebrated on 22 August.
हर साल 22 अगस्त को ‘मद्रास दिवस’  मनाया जाता है।

➼ 'Khelo India Asmita Yogasana League'(East Zone) will start from August 22 at the Patliputra Sports Complex in Patna, Bihar. 
‘खेलो इंडिया अस्‍मिता योगासन लीग’ (पूर्वी क्षेत्र) 22 अगस्त से बिहार के पटना में पाटलिपुत्र खेल परिसर में शुरू होगी।

➼ Former Venezuelan cyclist and five-time Olympian Daniela Grelui Larreal has passed away at the age of 50.
वेनेजुएला की पूर्व साइकिलिस्ट और पांच बार की ओलंपियन ‘डेनिएला लारियल चिरिनोस’ का 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ The country's well-known saint and Panch Dashnam Juna Akhara Mahamandaleshwar ' Pilot Baba' has passed away at the age of 86.
देश के जाने माने संत और पंच दशनम जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर ‘पायलट बाबा’ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ The European country ' Croatia' will start compulsory military service from 2025. Let us tell you that Croatia has taken this step amid Russian aggression against Ukraine and increased tension in Europe. 
यूरोपीय देश ‘क्रोएशिया’ 2025 से अनिवार्य सैन्य सेवा शुरू करेगा। बता दें कि क्रोएशिया ने यह कदम यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता और यूरोप में बढ़े तनाव के बीच उठाया है।

➼ Indian Paralympic Committee Vice President ' Satya Prakash Sangwan' has been appointed as the Chief de Mission (CMD) of the Indian contingent for the upcoming Paris Paralympics 2024. 
भारतीय पैरालंपिक समिति के उपाध्यक्ष ‘सत्य प्रकाश सांगवान’ को आगामी पेरिस पैरालंपिक 2024 के लिए  भारतीय दल का चीफ डी मिशन (सीएमडी) नियुक्त किया गया है।

➼ Bangladesh Cricket Board (BCB) President 'Nazmul Hassan Papon' has resigned. Former Bangladesh national team captain and former chief selector Farooq Ahmed has been appointed as the new BCB president in his place.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष ‘नजमुल हसन पापोन’ ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता फारुख अहमद को नया बीसीबी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

➼ Recently, with the help of India, the work of installing solar panels on about five thousand temples and monastery colleges has been started in   Sri Lanka .
हाल ही में ‘श्रीलंका’ में भारत की सहायता से करीब पांच हजार मंदिरों और मोनेस्‍ट्री कॉलेजों पर सौर पैनल लगाने का कार्य शुरू किया गया है।

➼ ' Amardeep Singh Bhatia' of Indian Administrative Service has taken charge as Secretary of the Department of Promotion of Industry and Internal Trade. 
भारतीय प्रशासनिक सेवा के ‘अमरदीप सिंह भाटिया’ ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाला है।

➼  Theme of National Space Day 2024 – “Touching Lives by Touching the Moon: India's Space Story”.
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 का थीम - "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा"।
25 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'West Bengal Foundation Day' is celebrated  every year on 24 August in India .
भारत में प्रतिवर्ष 24 अगस्त को ‘पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस’ मनाया जाता है।

➼ Prime Minister Narendra Modi on August 23 gifted  four India Health Initiative for Sahyog Hit and Maitri – ' Bhishma Cubes' to Ukraine.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन को चार भारत हैल्‍थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग हित एण्‍ड मैत्री – ‘भीष्‍म क्‍यूब’ भेंट किए हैं।

➼ Indian cricketer ' Shikhar Dhawan' (Shikhar Dhawan Retirement) has announced his retirement from all three formats of international cricket. 
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ‘शिखर धवन’ (Shikhar Dhawan Retirement) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीनों प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।

➼ The 'Central Government' has banned 156 medicines including antibiotics, painkillers and multivitamins. 
‘केंद्र सरकार’ ने एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन सहित 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है।

➼ Union Education Minister Dharmendra Pradhan has released an e-magazine, ' Sapno Ki Udaan', on the occasion of India's first 'National Space Day' on August 23.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 अगस्त को भारत के पहले ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर एक ई-पत्रिका, ‘सपनों की उड़ान’ जारी की है।

➼ Indian women wrestlers have won the first team title of the   ' Under-17 World Championship' in Amman, Jordan.
भारतीय महिला पहलवानों ने जॉर्डन के अम्‍मान में ‘अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप’ का पहला टीम खिताब अपने नाम किया है।

➼ Health Minister J.P. Nadda launched  the ' National Medical Register Portal' for the registration of MBBS doctors on August 23 in New Delhi.
स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने MBBS डॉक्टरों के पंजीकरण के लिए 23 अगस्त को नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर पोर्टल’ का लोकार्पण किया है।

➼ Senior IAS officer ' Govind Mohan' took charge as the new Union Home Secretary on August 23. 
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘गोविंद मोहन’ ने 23 अगस्त को नए केंद्रीय गृह सचिव का पदभार ग्रहण किया है।

➼ The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) has directed food product operators to immediately remove all claims regarding A-1 and A-2 from all packaging of milk and milk products. 
भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य उत्‍पाद से जुड़े संचालकों को दूध और दूध से बने उत्पादों की सभी पैकेजिंग से A-1 और A-2 के बारे में सभी दावे तत्‍काल हटाने का निर्देश दिया है।

➼ Rajesh Nambiar, Chairman and Managing Director of Cognizant India has been appointed as the President of NASSCOM. 
कॉग्निजेंट इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ‘राजेश नांबियार’ को नैसकॉम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

➼ 'India' will become the largest importer of Russian crude oil in July 2024.
‘भारत’ जुलाई 2024 में रूस से कच्चे तेल (Russian Crude Oil) का सबसे बड़ा आयातक देश बना है।

➼ Former Director General of Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) ' Girish Sahni' has passed away at the age of 68. 
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के पूर्व महानिदेशक ‘गिरीश साहनी’ का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
26 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' National Eye Donation Fortnight ' is celebrated every year in India between 25 August to 8 September .
भारत में प्रतिवर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर के बीच ‘राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा’ मनाया जाता है।

➼ Space Zone India in collaboration with Martin Group has launched  India's first ' reusable hybrid rocket Rumi-1' from Chennai.
स्‍पेस जोन इंडिया ने मार्टिन समूह के सहयोग से भारत के पहले ‘रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट रूमी-1’ का चेन्‍नई से प्रक्षेपण किया है।

➼ Velayudham Sreenivasulu, an eminent artisan from Srikalahasti in Tirupati district has been selected to represent India at the global platform. 
तिरूपति जिले के श्रीकालहस्ती के एक प्रतिष्ठित कारीगर ‘वेलायुधम श्रीनिवासुलु’ को वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

➼ The Gujarat Pollution Control Board has launched an innovative campaign to curb plastic pollution. 
‘गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड’ ने प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक अभिनव अभियान शुरू किया है।

➼ A meeting of the Inter-State Coordination Committee of Naxal-affected states of the country has been organized in Raipur, the capital of Chhattisgarh, under the chairmanship of Union Home Minister Amit Shah. 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश के नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई है।

➼ The Indian International MSME Startup Exhibition and Conference has been organized on 24th August in    the capital 'Delhi' .
राजधानी ‘दिल्ली’ में 24 अगस्त को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई स्‍टार्टअप प्रदर्शनी और सम्‍मेलन का आयोजन किया गया है।

➼ Goods and Services Tax Network will organise  ' GST Analytics Hackathon' to drive innovation in tax compliance through predictive analytics.
वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क पूर्वानुमानित विश्लेषण के माध्यम से कर अनुपालन में नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के लिए ‘जीएसटी एनालिटिक्स हैकथॉन’ का आयोजन करेगा।

➼ Repco Bank has presented a dividend cheque of Rs 19.08 crore to Union Home and Cooperation Minister Amit Shah in New Delhi. 
‘रेपको बैंक’ (Repco Bank) ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया है।

➼ The Ministry of Labour and Employment has convened the 7th meeting of the Task Force on 'Improving Female Workforce Participation in India'. 
‘श्रम एवं रोजगार मंत्रालय’ ने ‘भारत में महिला कार्यबल भागीदारी में सुधार’ पर टास्क फोर्स की 7वीं बैठक बुलाई है।
27 August 2024 Current Affairs in English & Hindi




➼ The National School of Drama (NSD)Repertory Company is celebrating 60 years of its contribution to Indian theatre by organising a grand event titled Rang Shashthi.
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) रिपर्टरी कंपनी रंग षष्ठी नामक एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके भारतीय रंगमंच में अपने योगदान के 60 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है।

➼ The government has made preparations to host  the World Audio-Visual and Entertainment Summit (WAVES) in Goa.
सरकार ने गोवा में विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की मेजबानी के लिए तैयार कर ली है।

➼ Chirag Paswan was re- elected President of Lok Janshakti Party for 5 years .
चिराग पासवान 5 साल के लिए फिर से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चुने गए।

➼ PM Modi distributed certificates to 11 lakh new 'Lakhpati Didi' in Jalgaon, Maharashtra .
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में 11 लाख नई ‘लखपति दीदियों’ को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

➼ Two NASA astronauts, Sunita Williams and Barry Wilmore, will return to Earth in February 2025 with SpaceX.
नासा के दो अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर स्पेसएक्स के साथ फरवरी 2025 में पृथ्वी पर लौटेंगे।

➼ Piyush Goyal meets top corporate leaders in Singapore to discuss investments, bilateral trade .
पीयूष गोयल ने निवेश, द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा के लिए सिंगापुर में शीर्ष कॉर्पोरेट नेताओं से मुलाकात की।

➼ Recently, Union Home and Cooperation Minister Amit Shah inaugurated the Raipur Zonal Unit Office of Narcotics Control Bureau (NCB) in Raipur, Chhattisgarh online.
हाल ही में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रायपुर आंचलिक इकाई कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

➼ At Jalgaon rally, PM Modi vowed to make strict laws against crimes against women.
जलगांव रैली में पीएम मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने का संकल्प लिया।

➼ Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy sought tie-up with India to produce drones, electronic warfare systems .
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के उत्पादन के लिए भारत के साथ गठजोड़ करने की मांग की।

➼  It has been announced to create 5 new districts in the Union Territory of Ladakh.
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनाये जाने की घोषणा की गयी है।

➼  Maharashtra has become the first state to implement the Unified Pension Scheme.
यूनिफाइड पेंशन स्कीम
लागू करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र बना है।
28 August 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 9th India-Brazil Joint CommissionMeeting to discuss key outcomes of G-20 .
जी-20 के प्रमुख परिणामों पर चर्चा के लिए 9वीं भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक।

➼ WHO launches six-month global plan to combat ampox outbreak.
डब्ल्यूएचओ ने एमपॉक्स प्रकोप से निपटने के लिए छह महीने की वैश्विक योजना शुरू की।

➼ The Supreme Court's National Task Force on Safety and Working Conditions of Medical Professionals will meet on 27th August 2024.
चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा और कार्य स्थितियों के लिए 27 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट की राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

➼ The government has prepared to host  the World Audio-Visual and Entertainment Summit (WAVES) in Goa.
सरकार ने गोवा में विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की मेजबानी के लिए तैयार कर ली है।

➼ Recently, Union Home and Cooperation Minister Amit Shah inaugurated the Raipur Zonal Unit Office of Narcotics Control Bureau (NCB) in Raipur, Chhattisgarh online.
हाल ही में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रायपुर आंचलिक इकाई कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

➼  International Mother Teresa Award Ceremony was organized in Dubai.
अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह का आयोजन दुबई में किया गया।

➼  Recently 'Mukhyamantri Sukh Shiksha Yojana' was launched by the Himachal Pradesh state government.
हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना' शुरू की गयी।

➼  UAE will host the ICC Women's T20 World Cup 2024.
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी यूएई करेगा।

➼  Harmanpreet Kaur has been made the captain of Team India for the ICC Women's T20 World Cup 2024.
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है।