Current Affairs - Law Monitor
47 subscribers
3 photos
1 file
74 links
Daily Current affairs & notes,news regards Law
Download Telegram
29 March 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' National Black Forest Cake Day' is celebrated every year on 28 March .
हर वर्ष 28 मार्च को ‘राष्ट्रीय ब्लैक फॉरेस्ट केक दिवस‘ मनाया जाता है।

➼ Senior diplomat 'Abhay Thakur' has been appointed as the new Ambassador of India to Myanmar.
वरिष्ठ राजनयिक ‘अभय ठाकुर’ को म्यांमार में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ 'Piyush Anand' has been appointed as the Director General of 'National Disaster Response Force' (NDRF).
‘पीयूष आनंद’ को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ 'Sadanand Vasant Date' has been appointed the chief of 'National Investigation Agency' (NIA).
‘सदानंद वसंत दाते’ को ‘राष्ट्रीय जांच एजेंसी’ (NIA) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

➼ Olympic champion ' Neeraj Chopra' has become the new brand ambassador of Eveready Industries India.
ओलंपिक चैंपियन ‘नीरज चोपड़ा’ एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर बने हैं।

➼ Recently ' Medin Poya Utsav' has been celebrated in Sri Lanka
हाल ही में श्रीलंका में ‘मेदिन पोया उत्सव’ मनाया गया है

➼ Recently the Election Commission has launched 'C-Vigil App' to monitor the election process.
हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी रखने के लिए ‘सी-विजिल App’ लॉन्च की है।

➼ 'Michel Tallagrand' has been awarded the 'Abel Prize 2024'.
‘मिशेल टैलाग्रैंड’ को ‘एबेल पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया है।

➼ Recently, President of Ramakrishna Mission ' Swami Smarananand' has passed away at the age of 95.
हाल ही में रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष ‘स्वामी स्मरणानंद’ का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ 'Indian Space Research Organization'(ISRO) has launched the Young Scientist Program (YUVIKA) 2024. 
‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (ISRO) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 का आरंभ किया है।

➼ Recently, veteran South Indian actor ' Lakshmi Narayan Seshu' has passed away at the age of 60.
हाल ही में दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता ‘लक्ष्मी नारायण सेशु’ का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ Bangladesh celebrated its ' Independence Day' on 26 March.
बांग्लादेश ने 26 मार्च को अपना ‘स्वतंत्रता दिवस’मनाया है।

➼ NTIPRIT has organized a workshop on “5G Use Case Labs: Awareness and Pre-commissioning Readiness” at ‘ IIT Gandhinagar’ .
NTIPRIT ने ‘IIT गांधीनगर’ में “5जी यूज केस लैब्स: अवेयरनेस एंड प्री-कमीशनिंग रेडीनेस” पर कार्यशाला का आयोजन किया है।

➼ 'Ashwini Kumar' has been elected as the new President of 'Federation of Indian Export Organization' (FIEO). 
‘अश्विनी कुमार’ को ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन’ (FIEO) का नया अध्यक्ष चुना गया है। 
30 March 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' Rajasthan Foundation Day' is celebrated every year on 30 March .
हर वर्ष 30 मार्च को ‘राजस्थान स्थापना दिवस‘ मनाया जाता है।

➼ India-Mozambique-Tanzania trilateral ' IMT TRILAT 24 Exercise' concludes at Nacala.
भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया त्रिपक्षीय ‘IMT ट्राइलैट 24 अभ्यास’ नाकाला में संपन्न हुआ है।

➼ Brazil has chaired the second G20 Employment Working Group meeting.
‘ब्राजील’ ने दूसरी G20 रोजगार कार्य समूह की बैठक की अध्यक्षता की है।

➼ 'Justice Ritu Raj' has taken oath as the judicial member of the Lokpal of India .
भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में ‘न्यायमूर्ति रितु राज’ ने शपथ ली है।

➼ UAE has started UPI payment through ' PhonePe' .
संयुक्त अरब अमीरात ने ‘PhonePe’ से UPI पेंमेंट की शुरुआत की है।

➼ The spring festival 'Sigmotsav' has been celebrated  in Goa .
गोवा में वसंत त्योहार ‘सिगमोत्सव’ मनाया गया है।

➼ Star Estate Managing Director 'Vijay Jain' has been honored with the prestigious ' Times Power Icon 2024′ Award.
स्टार एस्टेट के प्रबंध निदेशक ‘विजय जैन’ को प्रतिष्ठित ‘टाइम्स पावर आइकन 2024′ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

➼ Skyroot Aerospace has successfully test-fired the second stage of ' Vikram-1 rocket' .
स्काईरूट एयरोस्पेस ने ‘विक्रम -1 रॉकेट’ के दूसरे चरण का सफल परीक्षण किया है।

➼ Nidhu Saxena has been appointed as the MD and CEO of ' Bank of Maharashtra' .
निधु सक्सेना को ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ Srija Akula has won the women's singles title at WTT Feeder Beirut II 2024.
श्रीजा अकुला ने WTT फीडर बेरूत II 2024 में महिला एकल का खिताब अपने नाम किया है।

➼ According to the report of Brand Finance Insurance, ' Life Insurance Corporation of India' (LIC) has become the strongest insurance brand in the world.
ब्रांड फाइनेंस इश्योरेंस की रिपोर्ट के अनुसार ‘भारतीय जीवन बीमा निगम’ (LIC) दुनिया का सबसे मजबूत बीमा ब्रांड बना है।

➼ Senior IPS officer 'Rajeev Kumar Sharma'has been appointed as the new DG of Bureau of Police Research and Development (BPRD).
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘राजीव कुमार शर्मा’ को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) का नया DG नियुक्त किया गया है।

➼ Online learning platform 'Education Reform' has been launched in Gujarat.
गुजरात में ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘शिक्षा रिफॉर्म’लॉन्च किया गया है।

➼ Recently ' China' has launched a new satellite for atmospheric and space environment monitoring.
हाल ही में ‘चीन’ ने वायुमंडलीय, अंतरिक्ष पर्यावरण निगरानी के लिए नया उपग्रह लॉन्च किया है।

➼ Kenyan all-rounder ' Collins Obuya' has announced his retirement from cricket.
केन्याई ऑलराउंडर ‘कोलिन्स ओबुया’ ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
03 April 2024 Current Affairs in English & Hindi




➼ ' World Autism Awareness Day' is celebrated every year on 02 April .
हर वर्ष 02 अप्रैल को ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है।

➼ 'Shefali B. Sharan has taken over as Principal Director General of Press Information Bureau.
‘शेफाली बी. शरण’ ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला है।

➼ Italy's ' Janik Sinner' has won the men's singles title in Miami Open .
मियामी ओपन में पुरुष सिंगल्स खिताब इटली के ‘जानिक सिनर’ ने अपने नाम किया है।

➼ Reserve Bank of India (RBI) has celebrated its ' 90th Foundation Day' .
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपना ‘90वां स्थापना’ दिवस मनाया है।

➼ 'HDFC Bank' will sell 100% of its stake in the education arm.
‘HDFC बैंक’ शिक्षा शाखा में अपनी 100% हिस्सेदारी बेचेगा।

➼ Recently Romania and Bulgaria have partially joined the ' Schengen Travel Area' .
हाल ही में रोमानिया और बुल्गारिया आंशिक रूप से ‘शेंगेन यात्रा क्षेत्र’ में शामिल हुए हैं।

➼ Commander-in-Chief of the Royal Thai Navy Admiral Edung Phan-Iam is on a three-day official visit to India.
रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ ‘एडमिरल एडुंग फान-इआम’ भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

➼ ' Sita Ram Meena' has been appointed as the next Ambassador of India to the Republic of Niger. 
‘सीता राम मीना’ को नाइजर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है

➼ The closing ceremony of the 'International Year of Millet' has concluded in Rome.
‘अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष’ का समापन समारोह रोम में संपन्न हुआ है।

➼ Recently ' Indian Institute of Public Administration' (IIPA) celebrated its 70th Foundation Day.
हाल ही में ‘भारतीय लोक प्रशासन संस्थान’ (IIPA) ने अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया है।

➼ Recently the second G20 Employment Working Group meeting has been held in ' Brasilia' .
हाल ही में दूसरी G20 रोजगार कार्य समूह की बैठक ‘ब्रासीलिया’ में आयोजित की गई है।

➼ Recently ' Girija Subramaniam' has been selected as the next CMD of New India Insurance.
हाल ही में ‘गिरिजा सुब्रमण्यम’ को न्यू इंडिया इंश्योरेंस के अगले CMD के रूप में चुना गया है।

➼ The World Health Organization (WHO) has launched ' CoViNet' global lab network to monitor the corona virus .
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस की निगरानी के लिए ‘CoViNet’ वैश्विक लैब नेटवर्क लॉन्च किया है।

➼ ' Riganai Pachara', the traditional dress of Tripura state, has got the GI tag status.
त्रिपुरा राज्य की पारंपरिक पोशाक ‘रिगनाई पचरा’ को GI टैग का दर्जा मिला है।

➼ The trailer and song of India's first AI based film ' Irah' has been launched in Mumbai. 
भारत की पहली AI आधारित फिल्म ‘इराह’ का ट्रेलर और गाना मुंबई में लॉन्च किया गया है। 
04 April 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' Hindi Theater Day' is celebrated every year on 03 April in India .
भारत में हर वर्ष 03 अप्रैल को ‘हिंदी रंगमंच दिवस‘ मनाया जाता है।

➼ ' Lieutenant General JS Sidana' has taken charge as the 33rd Director General of Electronics and Mechanical Engineers.
इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स के 33वें महानिदेशक के रूप में ‘लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिदाना’ने पदभार ग्रहण किया है।

➼ 'Arjun Erigasi' has become India's top chess player according to the rankings of the International Chess Federation.
‘अर्जुन एरिगासी’ इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की रैंकिंग के अनुसार भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी बने हैं।

➼ ' Paradip Port' has topped among the major ports of India in terms of cargo handling in the financial year 2023-24 .
वित्त वर्ष 2023-24 में कार्गो प्रबंधन के मामले में ‘पारादीप बंदरगाह’ भारत के प्रमुख बंदरगाहों में शीर्ष पर रहा है।

➼ 'Maharashtra' has won the women's and men's titles in the 56th National Kho Kho Championship 2023-24.
‘महाराष्ट्र’ ने 56वीं राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप 2023-24 में महिला और पुरुष का खिताब जीता है।

➼ Union Home Secretary 'Ajay Kumar Bhalla' has launched the BSF Sentinel 2.0 mobile application app.
केंद्रीय गृह सचिव ‘अजय कुमार भल्ला’ ने BSF प्रहरी 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन ऐप लॉन्च की है।

➼ ' Abdel Fateh al-Sisi has become the President of Egypt for the third time.
‘अब्‍देल फतेह अल-सीसी’ मिस्र के तीसरी बार राष्ट्रपति बनें हैं।

➼ ' Judith Suminwa Tuluka' has become the first female Prime Minister of the Republic of Congo.
‘जूडीथ सुमिनवा तुलूका’ काँगो गणराज्य की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं हैं।

➼ Times Group Managing Director ' Vineet Jain' has been honored with the ENBA 'Lifetime Achievement Award 2023'. 
टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक ‘विनीत जैन’ को ENBA ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है। 

➼ Hindustan Aeronautics Limited has handed over two Dornier-228 aircraft to the army of the country ' Guyana' .
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने ‘गुयाना’ देश की सेना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं।

➼ Recently, veteran Hollywood actress ' Barbara Yash' passed away at the age of 97.
हाल ही में दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री ‘बारबरा यश’ का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं।

➼ Recently 15 products of ' Uttar Pradesh'have got GI tag status.
हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ के 15 उत्पादों को GI टैग का दर्जा मिला है।

➼ Exercise 'Gagan Shakti 2024' has started in Rajasthan .
राजस्थान में अभ्यास ‘गगन शक्ति 2024’ का आयोजन शुरू हुआ है।

➼ Axis Capital has appointed ' Atul Mehra' as the new MD and CEO.
एक्सिस कैपिटल ने ‘अतुल मेहरा’ को नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है।

➼ Recently India and ' Nepal' have agreed to promote Sanskrit research and education.
हाल ही में भारत और ‘नेपाल’ संस्कृत अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं।
06 April 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' National Maritime Day' is celebrated every year on 05 April in India .
भारत में हर वर्ष 05 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस‘ मनाया जाता है।

➼ ' Army Medical Corps' has celebrated its 260th raising day.
‘आर्मी मेडिकल कोर’ ने अपना 260वां स्थापना दिवस मनाया है।

➼ President Draupadi Murmu has launched India's first indigenous ' gene therapy' for cancer treatment .
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली घरेलू ‘जीन थेरेपी’ का शुभारंभ किया है।

➼ New generation ballistic missile ' Agni-Prime' has been successfully test fired by Strategic Forces Command and DRDO off the coast of Odisha.
नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-प्राइम’ का ओडिशा के तट से स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।

➼ Archaeological excavations in Kutch, Gujarat have revealed  a 5,200-year-old ' Harappan settlement' .
गुजरात के कच्छ में पुरातात्विक उत्खनन से 5,200 वर्ष पुरानी ‘हड़प्पा बस्ती’ का पता चला है। 

➼ 'National Highway Authority of India'(NHAI) has implemented One Vehicle, One FASTag rule. 
‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण’ (NHAI) ने One Vehicle, One FASTag नियम लागू किया है। 

➼ Union Health Ministry has launched ' myCGHS IOS App' .
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘myCGHS IOS ऐप’ लॉन्च की है।

➼ Axis Capital has appointed ' Atul Mehra' as the new MD and CEO.
एक्सिस कैपिटल ने ‘अतुल मेहरा’ को नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है।

➼ 'Uttar Pradesh' has become the leading state in the country to get 69 GI tags.
‘उत्तर प्रदेश’ 69 जीआई टैग हासिल करने वाला देश का अग्रणी राज्य बना है।

➼ ' DigiTravel System' has been launched at Mopa Airport in Goa .
गोवा के मोपा हवाईअड्डे में ‘डिजियात्रा प्रणाली’ शुरू की गई है।

➼ ' Chief Minister Mahila Samman Yojana'will be started in the Union Territory of Delhi .
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी।

➼ 'Romania' has developed the world's most powerful laser.
‘रोमानिया’ ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर विकसित किया है।

➼ 'Canara Bank' has launched health care loan and savings accounts for women.
‘केनरा बैंक’ ने महिलाओं के लिए हेल्थ केयर ऋण और बचत खाते लॉन्च किए हैं।

➼ ' Lieutenant General JS Sidana' has taken charge as the 33rd Director General of Electronics and Mechanical Engineers.
इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स के 33वें महानिदेशक के रूप में ‘लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिदाना’ ने पदभार ग्रहण किया है।

➼ Times Group Managing Director ' Vineet Jain' has been honored with the ENBA 'Lifetime Achievement Award 2023'.
टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक ‘विनीत जैन’ को ENBA ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है। 
08 April 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' World Health Day' is celebrated every year on 07 April .
हर वर्ष 07 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है।

➼ The United States and Britain have reached an agreement on AI safety testing.
संयुक्त राज्य अमेरिका और ‘ब्रिटेन’ ने AI सुरक्षा परीक्षण पर समझौता किया है।

➼ 'Kapil Bhatia' has been honored with the prestigious Lifetime Achievement Award at the Hotel Investment Conference-South Asia (HICSA) 2024. 
‘कपिल भाटिया’ को होटल इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस-साउथ एशिया (HICSA) 2024 में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

➼ ' Astrid Shoemaker' has been appointed as the Executive Secretary of the Convention on Biological Diversity.
‘एस्ट्रिड शोमेकर’ को जैव विविधता पर कन्वेंशन के कार्यकारी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है

➼ According to EIU report, Singapore is the world's best place to do business.
EIU की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंगापुर’ व्यापार करने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगह है।

➼ Coastal security exercise ' Sagar Kavach'will be conducted in Lakshadweep Islands.
तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘सागर कवच’ लक्षद्वीप द्वीप समूह में आयोजित किया जाएगा।

➼ Adani Green has become the first company in India to cross 10,000 MW of renewable energy.
अदाणी ग्रीन 10,000 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी है।

➼ ' India' has got 51st rank in the Business Environment Ranking 2024 .
बिजनेस एनवायरमेंट रैंकिंग 2024 में ‘भारत’ को 51वीं रैंक मिली है।

➼ RPSG Group Vice Chairman Shashwat Goenka has been named among the WEF Young Global Leaders 2024.
आरपीएसजी समूह के उपाध्यक्ष ‘शाश्वत गोयनका’ को WEF यंग ग्लोबल लीडर्स 2024 में नामित किया गया है।

➼ The Government of India has planned to eliminate ' Urea' import by the year 2025 .
भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक ‘यूरिया’ आयात समाप्त करने की योजना बनाई है।
11 April 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' World Homeopathy Day' is celebrated every year on 10 April .
हर वर्ष 10 अप्रैल को ‘विश्व होम्योपैथी दिवस‘ मनाया जाता है।

➼ National Thermal Power Corporation Limited (NTPC) has launched the new edition of ' Girl Empowerment Mission' .
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने ‘बालिका सशक्तिकरण मिशन’ के नए संस्करण का शुभारंभ किया है।

➼ The Clean Economy Investor Forum will be organized by the Indo-Pacific Economic Framework for Prosperity in Singapore.
इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी
द्वारा सिंगापुर में स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम का आयोजन किया जाएगा।

➼ 'Manoj Panda' has become a full-time member of the 16th Finance Commission.
‘मनोज पांडा’ 16वें वित्त आयोग के पूर्णकालिक सदस्य बने हैं।

➼ Zimbabwe has launched a new gold-backed currency called ' ZiG' .
जिम्बाब्वे ने ‘ZiG’ नामक एक नई स्वर्ण समर्थित मुद्रा शुरू की है।

➼ Indian Army has received 'Igla-S Man Portable Air Defense System' from Russia .
भारतीय सेना को रूस देश से ‘इग्ला-एस (Igla-S) मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम’ मिला है।

➼ ' Science Park' will be constructed in New Delhi .
नई दिल्ली में ‘साइंस पार्क’ का निर्माण किया जाएगा।

➼ 'Sumit Nagal' has become the first Indian player to win a main draw match at Monte Carlo Masters.
‘सुमित नागल’ मोंटे कार्लो मास्टर्स में मुख्य ड्रॉ मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

➼ Nepal's army will conduct a campaign to collect garbage from ' Mount Everest' .
नेपाल देश की सेना ‘माउंट एवरेस्ट’ से कचरा इकट्ठा करने के लिए अभियान चलाएगी।

➼ Indian-origin neurologist 'Dr. 'Ashwini Keshavan' has been included in Britain's world class research team.
भारतीय मूल की न्यूरोलॉजिस्ट ‘डॉ. अश्विनी केशवन’को ब्रिटेन के विश्व स्तरीय शोध दल में शामिल किया गया है।

➼ Election Commission of India (ECI) has launched ' Suvidha Portal App' .
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने ‘सुविधा पोर्टल ऐप’लॉन्च की है।
13 April 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' International Day of Human Space Flight' is celebrated  every year on 12 April .
हर वर्ष 12 अप्रैल को ‘मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Human Space Flight) मनाया जाता है।

➼ India's Jain religious leader ' Lokesh Muni'has been honored with America's 'President's Gold Volunteer Service Award' for his contribution in the field of human welfare and humanity.
भारत के जैन घर्मगुरु ‘लोकेश मुनि’ को मानव कल्याण और मानवता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अमेरिका के ‘प्रेजिडेंट्स गोल्ड वालेंटियर सर्विस पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

➼ 'Simon Harris' has become the youngest Prime Minister of Ireland.
‘साइमन हैरिस’ आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं।

➼ Recently the team of ' Chandrayaan 3' has been awarded the top honor by the US based Space Foundation.
हाल ही में ‘चंद्रयान 3’ की टीम को अमेरिका आधारित स्पेस फाउंडेशन द्वारा शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया है।

➼ ' National Women's Hockey League 2024-25' will be organized  for the first time in the state of Jharkhand .
झारखंड राज्य में पहली बार ‘राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25’ का आयोजन किया जाएगा।

➼ The European Union will cooperate with India to increase innovation in EV battery recycling. 
यूरोपियन यूनियन EV बैटरी रीसाइक्लिंग में इनोवेशन को बढ़ाने के लिए भारत के साथ सहयोग करेगा।

➼ 'Tarun Bajaj' has been appointed Chairman of the US India Tax Forum.
‘तरुण बजाज’ को US इंडिया टैक्स फोरम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

➼ 'HDFC Bank ' has become the first private bank to open its branch in Lakshadweep.
‘HDFC बैंक’ लक्षद्वीप में अपनी शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक बना है।

➼ 'Sunil Sharma' has been appointed Chairman and Managing Director of SJVM.
‘सुनील शर्मा’ को SJVM का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

➼ According to Hurun Global Unicorn Index 2024, ' India' has got the third rank. 
हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024 के अनुसार ‘भारत’ को तीसरा रैंक मिला है।

➼ ' Sarhul festival' has been celebrated  in the state of Jharkhand .
झारखंड राज्य में ‘सरहुल त्योहार’ मनाया गया है।

➼ Siddharth Rajasekar has unveiled Volumes 2 and 3 of  his book series ' I Can Coach' at the Pioneering Freedom Business Retreat 2024.
सिद्धार्थ राजसेकर ने पायनियरिंग फ्रीडम बिजनेस रिट्रीट 2024 में अपनी पुस्तक शृंखला ‘आई कैन कोच’ के खंड-2 और 3 का अनावरण किया है।

➼ 'Sumit Nagal' has become the first Indian player to win a main draw match at Monte Carlo Masters.
‘सुमित नागल’ मोंटे कार्लो मास्टर्स में मुख्य ड्रॉ मैच जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
28 April 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' National Worm Day' is celebrated every year on 27 April in India .
भारत में प्रत्येक वर्ष 27 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय कृमि दिवस’मनाया जाता है।

➼ 'Simon Harris TD' has become the youngest Prime Minister of Ireland.
‘साइमन हैरिस टीडी’ आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने हैं।

➼ ICC has appointed former Team India all-rounder ' Yuvraj Singh' as the brand ambassador of the upcoming T20 World Cup 2024.
ICC ने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ‘युवराज सिंह’ को आगामी T20 वर्ल्ड कप 2024 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

➼ 'Narsingh Yadav' has been elected chairman of the Athletes Commission of the Wrestling Federation of India (WFI).
‘नरसिंह यादव’ को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के एथलीट आयोग का अध्यक्ष चुना गया है।

➼ ' G7 Summit 2024' will be organized in Italy .
इटली में ‘G7 शिखर सम्मलेन 2024’ का आयोजन किया जाएगा।

➼ 'Amitabh Chaudhary' has been re-appointed MD and CEO of Axis Bank.
‘अमिताभ चौधरी’ को एक्सिस बैंक का पुनः एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

➼ Indian Air Force has successfully tested ' Crystal Maze-2 Missile' in Andaman and Nicobar Islands.
भारतीय वायुसेना ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ‘क्रिस्टल मेज-2 मिसाइल’ का सफल परीक्षण किया है।

➼ The 2nd Global IP Leadership Summit organized by ASSOCHAM will be held in ' New Delhi' .
ASSOCHAM द्वारा आयोजित दूसरा वैश्विक IP लीडरशिप शिखर सम्मेलन ‘नई दिल्ली’ में आयोजित किया जाएगा।

➼ Sutlej Jal Vidyut Nigam Limited (SJVN) has commissioned India's first green hydrogen project in the state of ' Himachal Pradesh' .
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) ने ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना शुरू की है।

➼ Uganda has appointed ' Abhay Sharma' as the head coach ahead of the upcoming T20 World Cup 2024.
युगांडा ने आगामी T20 विश्व कप 2024 से पहले ‘अभय शर्मा’ को मुख्य कोच नियुक्त किया है।

➼ The states of 'Karnataka' and ' Gujarat'have been at the top position in adopting clean energy.
‘कर्नाटक’ और ‘गुजरात’ राज्य स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में शीर्ष स्थान पर रहे है।
29 April 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ ' World Workplace Safety and Health Day' is celebrated every year on 28 April .
प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को ‘विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है।

➼ The 'Central Government' has given permission to export more than 99 thousand metric tonnes of onion to Bangladesh, United Arab Emirates, Bhutan, Bahrain, Mauritius and Sri Lanka. 
‘केंद्र सरकार’ ने बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99 हजार मीट्रिक टन से अधिक प्याज के निर्यात की अनुमति दे दी है।

➼ In the Archery World Cup 2024, India's 'Jyoti Surekha Venam' , 'Aditi Gopichand Swamy' and 'Praneet Kaur' have won the gold medal by defeating Italy in the women's final match.
तीरंदाजी विश्‍व कप 2024 में भारत की ‘ज्योति सुरेखा वेनम’, ‘अदिति गोपीचंद स्वामी’ और ‘प्रणीत कौर’ ने महिलाओं के फाइनल मुकाबले इटली को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

➼ Kerala's Jeena Justus has been nominated for the 'Cambridge Teacher Award' .
केरल की जीना जस्टस को ‘कैंब्रिज शिक्षक पुरस्कार’के लिए नामित किया गया है।

➼ Indian para shooter ' Mona Agarwal' has won the gold medal in the World Shooting Para Sports Tournament.
भारतीय पैरा शूटर ‘मोना अग्रवाल’ ने विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

➼ Recently, the responsibility of management of Sri Lanka's ' Mattala Rajapaksa International Airport' has been handed over to an Indian company jointly with a Russian company.
हाल ही में श्रीलंका के ‘मटाला राजपक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के प्रबंधन की जिम्मेदारी एक भारतीय कंपनी को रूस की कंपनी के साथ संयुक्त रूप से सौंपी गई है।

➼ The global education and training exhibition ' Getex 2024' has been organized at the Dubai World Trade Centre.
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में वैश्विक शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदर्शनी ‘गेटेक्‍स 2024’ का आयोजन किया गया है।

➼ Senior IRS officer ' Anurag Chandra' has been appointed Deputy Secretary in the Department of Chemicals and Petrochemicals.
वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी ‘अनुराग चंद्रा’ को रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

➼ Powerlifter ' Gaurav Sharma' has been awarded an honorary doctorate by the American University for Sports Excellence.
पावरलिफ्टर ‘गौरव शर्मा’ को खेल उत्कृष्टता के लिए अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

➼ Actor Sidharth Malhotra has been appointed as its brand ambassador by Macho Sports.
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को माचो स्पोर्ट्स ने अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
30 April 2024 Current Affairs in English & Hindi

@lawmonitorofficial

➼ Every year ' International Dance Day' is celebrated on 29 April.
प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को ‘अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस’मनाया जाता है।

➼ 'Arun Alagappan' has taken over as the Executive Chairman of Coromandel International Limited.
‘अरुण अलगप्पन’ ने कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है।

➼ SCO Defense Ministers' meeting has been held in 'Kazakhstan' .
‘कजाकिस्तान’
में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है।

➼ India and 'Cambodia' have signed HR Development MoU.
भारत और ‘कंबोडिया’ ने HR विकास समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

➼ Iraq 's parliament has passed a bill criminalizing homosexual relations.
‘इराक’ की संसद ने समलैंगिक संबंध को अपराध घोषित करने वाला विधेयक पारित किया है।

➼ 'Harshit Kumar' has won the gold medal in the 21st Under-20 Asian Athletics Championship.
‘हर्षित कुमार’ ने 21वीं अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

➼ The National Institute of Public Finance and Policy (NIPFP) has estimated India's GDP growth rate at '7.1%' in the financial year 2024-2025.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी (NIPFP) ने वित्त वर्ष 2024-2025 में भारत की GDP वृद्धि दर ‘7.1%’ रहने का अनुमान लगाया है।

➼ America has included 'India' in its priority monitoring list for IP security .
आईपी सुरक्षा के लिए अमेरिका ने ‘भारत’ को अपनी प्राथमिक निगरानी सूची में शामिल किया है।

➼ Former South African batsman 'Gary Kirsten' has become the coach of Pakistan's ODI and T20 team.
साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ‘गैरी कर्स्टन’पाकिस्तान की वनडे और T20 टीम के कोच बने है।

➼ An important two-day 'Mineral Summit' will be organized by the Ministry of Mines. 
खान मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय महत्वपूर्ण ‘खनिज शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।

➼ 'Indian Air Force' embarks on digital transformation with DigiLocker integration. 
‘भारतीय वायु सेना’ ने डिजिलॉकर एकीकरण के साथ डिजिटल परिवर्तन की शुरुआत की है।

➼ A conference on 'Challenges and Prospective Solutions in Inland Waterways and Shipbuilding' has been organized  in Kochi city of Kerala .
केरल के कोच्चि शहर में ‘चैलेंजेस एंड प्रॉस्‍पेक्टिव सॉल्‍यूशंस इन इनलैंड वाटरवेज एंड शिपबिल्डिंग’ पर सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
01 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'Deepak Punia' will captain the Indian team in the Asian Division 1 Rugby Championship.
‘दीपक पुनिया’ एशियाई डिविजन 1 रगबी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

➼ Pakistan's Foreign Minister 'Ishaq Dar' has been appointed as the new Deputy Prime Minister of the country.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ‘इशाक डार’ (Ishaq Dar) को देश का नया उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

➼ India has won the ' gold medal' in the men's recurve event in the Archery World Cup.
भारत ने तीरदाजी विश्वकप में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में ‘स्वर्ण पदक’ जीता है।

➼ For the first time in Tripura, Bru migrants have voted in the Lok Sabha elections. 
‘त्रिपुरा’ में पहली बार ब्रू प्रवासियों ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया है।

➼ 'Alejandra Marisa Rodriguez' has won the title of 'Miss Universe Buenos Aires 2024'.
‘एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज’ ने ‘मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024’ का खिताब अपने नाम किया है।

➼ Famous Bollywood actress ' Hema Malini'has been honored with 'Pandit Lachchu Maharaj Award'.
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ‘हेमा मालिनी’ को ‘पंडित लच्छू महाराज पुरस्कार’ (Lachchu Maharaj Award) से सम्मानित किया गया है।

➼ Senior IRS officer 'Rashmita Jha' has been appointed CVO of NTPC.
वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी ‘रश्मिता झा’ को NTPC का CVO नियुक्त किया गया है।

➼ The book 'The Winner Mindset' written by former Australian all-rounder 'Shane Watson' has been released.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ‘शेन वाटसन’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘द विनर माइंडसेट’ का विमोचन किया गया है।

➼ 'Sarvadanand Baranwal' has been appointed as the new director of the Department of Land Resources.
‘सर्वदानंद बरनवाल’ को भूमि संसाधन विभाग के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ 'IIT Guwahati' has developed innovative 3D printed dummy ballot unit.
‘IIT गुवाहाटी’ ने इनोवेटिव 3डी प्रिंटेड डमी बैलेट यूनिट विकसित किया है।

➼ Ministry of Mines has signed MoU with  ' Shakti Sustainable Energy Foundation'to provide knowledge based cooperation in the field of critical minerals .
खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में ज्ञान आधारित सहयोग प्रदान करने के लिए ‘शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

➼ Nepal's BLC Group and India's ' Yotta Data Services Private Limited' have signed an agreement to set up a data center in Nepal. 
नेपाल के बीएलसी ग्रुप और भारत के ‘योत्‍ता डाटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ ने नेपाल में डाटा सेंटर स्‍थापित करने के लिए समझौता किया है।
02 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year ' International Labor Day' is celebrated all over the world on 1 May .
हर वर्ष दुनियाभर में 1 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ मनाया जाता है।

➼ 'Admiral Dinesh Kumar Tripathi' has taken over as the 26th Chief of Naval Staff of the Indian Navy.
‘एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी’ ने भारतीय नौसेना में 26वें नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला हैं।

➼ IVMA has appointed Bharat Biotech's co-founder and executive chairman ' Dr. Krishna M Ella' as the new president of the association.
IVMA ने भारत बायोटेक के को फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन ‘डॉ. कृष्णा एम एला’ को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया है।

➼ 'Alok Shukla' has been awarded the 'Goldman Environment Prize 2024'.
‘आलोक शुक्ला’ को ‘गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया है।

➼ NHPC Limited will collaborate with  a ' Norwegian Company' for the implementation of floating solar energy technology in India.
NHPC लिमिटेड भारत में फ्लोटिंग जल प्रवाह के ऊपर स्थापित सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी (फ्लोटिंग सोलर एनर्जी टेक्नोलॉजी) के कार्यान्वयन के लिए ‘नॉर्वेजियन कंपनी’ के साथ सहयोग करेगी।

➼ India has won '29 medals' in the Asian U-20 Athletics Championship 2024.
एशियाई U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारत ने ‘29 मेडल’ जीते हैं।

➼ Uttarakhand state government has canceled the manufacturing license of 14 products of 'Patanjali Ayurveda Limited' .
उत्तराखंड राज्य सरकार ने ‘पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड’के 14 उत्पादों का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द किया है।
03 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ Every year on 2 May, 'World Tuna Day' is celebrated  globally .
हर वर्ष 2 मई को विश्व स्तर पर ‘विश्व टूना दिवस’ मनाया जाता है।

➼ According to IQAir, 'Kathmandu' has been found to be the most polluted city in the world. 
IQAir के अनुसार, ‘काठमांडू’ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है।

➼ The Indian Navy has successfully test-fired the ' Supersonic Missile-Assisted Release of Torpedo' (SMART) system off the coast of Odisha.
भारतीय नौसेना ने ओड़िशा के तट पर ‘सुपरसोनिक मिसाइल-असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो’ (SMART) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।

➼ Air Marshal ' Nagesh Kapoor' has assumed charge as Air Officer Commanding-in-Chief (AOC-in-C), Training Command.
एयर मार्शल ‘नागेश कपूर’ ने प्रशिक्षण कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया है।

➼ 'India' has won the men's and women's doubles title in the Asian Carrom Championship.
‘भारत’ ने एशियाई कैरम चैंपियनशिप में पुरुष और महिला युगल का खिताब जीता है।

➼ Indian edtech startup 'Emeritus' has topped TIME's global rankings.
भारतीय एडटेक स्टार्टअप ‘एमेरिटस’ ने टाइम की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

➼ Vice Admiral 'Krishna Swaminathan' has been appointed as the Vice Chief of the Indian Navy.
वाइस एडमिरल ‘कृष्णा स्वामीनाथन’ को भारतीय नौसेना का वाइस चीफ नियुक्त किया गया है।

➼ Senior Indian Information Service officer 'Moushmi Chakraborty' has assumed the charge of Director General of All India Radio News.
भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी ‘मौसमी चक्रवर्ती’ ने आकाशवाणी समाचार के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।

➼ Justice (Retd) 'Dinesh Kumar' has been appointed as the Presiding Officer of the 'Securities Appellate Tribunal' (SAT).
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ‘दिनेश कुमार’ को ‘प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण’ (SAT) के पीठासीन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ Sri Lanka has lifted the ban on import of trucks and heavy vehicles.
‘श्रीलंका’ ने ट्रकों और भारी वाहनों के आयात पर प्रतिबंध हटाया है।

➼ 'Of. V Kamath has been awarded an honorary doctorate by the Manipal Academy of Higher Education (MAHE).
‘के. वी कामथ’ को मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

➼ The foundation day of the states 'Maharashtra' and 'Gujarat' is celebrated every year on 01 May .
प्रत्येक वर्ष 01 मई को ‘महाराष्ट्र’ और ‘गुजरात’ राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
04 May 2024 Current Affairs in English & Hindi



➼ 'World Press Freedom Day ' (World Press Freedom Day 2024) is celebrated  every year on 03 May .
प्रत्येक वर्ष 03 मई को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है।

➼ India will host  the prestigious '46th Antarctic Treaty Consultative Meeting' in 2024 .
भारत 2024 में प्रतिष्ठित ‘46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक’ की मेजबानी करेगा।

➼ 'Vaishali Ramesh Babu' has been honored with the title of 'Grandmaster' by the International Chess Federation.
‘वैशाली रमेश बाबू’ को अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज महासंघ ने ‘ग्रैंडमास्टर’ की उपाधि से सम्मानित किया है।

➼ The seventh Joint Defense Cooperation Committee (JDCC) meeting between India and Indonesia will be held in New Delhi on May 03, 2024.
भारत और इंडोनेशिया के बीच सातवीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की बैठक 03 मई, 2024 को नई दिल्ली में होगी।

➼ Famous American novelist and filmmaker ' Paul Auster' has passed away at the age of 77.
प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार और फिल्म निर्माता ‘पॉल ऑस्टर’ का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

➼ Indian Army and Punit Balan Group have created the first ' Constitution Garden' in Pune.
भारतीय सेना और पुनीत बालन ग्रुप ने पुणे में पहला ‘संविधान गार्डन’ बनाया है।

➼ The 11th India-New Zealand Joint Trade Committee (JTC) meeting was held in 'New Zealand' .
11वीं भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक ‘न्यूजीलैंड’ में आयोजित हुई है।

➼ 'Hitesh Kumar Sethia' has been appointed as the MD and CEO of Jio Financial Services for three years.
‘हितेश कुमार सेठिया’ को तीन वर्ष के लिए Jio फाइनेंशियल सर्विसेज के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ EZTax launches India's first AI-enabled IT filing mobile app.
EZTax ने भारत का पहला AI-सक्षम आईटी फाइलिंग मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

➼ Senior IRS officer ' Pratima Singh' has been appointed as the Director of 'Department for Promotion of Industry and Internal Trade' (DPIIT).
वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी ‘प्रतिमा सिंह’ को ‘उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग’ (DPIIT) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

➼ 'Prof. Mohammad Rihan' of Aligarh Muslim University has taken charge as the Director General of 'National Institute of Solar Energy' (NISE).
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ‘प्रो.मोहम्मद रिहान’ ने ‘राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान’ (NISE) के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।