उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.81K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
अयोध्या से 25 किमी दूर धन्नीपुर में भारत की सबसे बड़ी मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद का निर्माण होगा. दुनिया की सबसे बड़ी कुरान यहां रखी जाएगी.
😁43👍25👎10❤9🔥2
बेंगलुरु की एक इंजीनियरिंग फर्म टाइमटूथ ने विंग्स इंडिया 2024 में भारत की पहली स्थानीय रूप से निर्मित विमान यात्री सीट का अनावरण किया।
❤9👍4
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 24 जनवरी 2024 को 'हमारा संविधान, हमारा सम्मान' अभियान का उद्घाटन किया। इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित सिद्धांतों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है.
❤12👍6
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..!! 🇮🇳
❤26👍5
उत्तर प्रदेश के 12 लोगों को पद्मश्री देने की घोषणा हुई है जिनमें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए खलील अहमद, सुरेंद्र मोहन मिश्र (मरणोपरांत), गोदावरी सिंह, उर्मीला श्रीवास्तव, नसीम बानो और बाबू राम यादव हैं।

सूची में आरके धीमान (दवा), राधेश्याम पारीक (दवा), राजाराम जैन (साहित्य एवं शिक्षा), नवजीवन रस्तोगी (लिटरेचर) और गौरव खन्ना (खेल) के नाम हैं।
👍9
17 और 18 फ़रवरी को UP Police Exam प्रस्तावित।

दोनो दिन 2-2 पालियों यानी कुल 4 पालियों में कराने का बोर्ड का निर्णय।
👍14
बिहार में सियासी घमासान
😁25👎16👍5❤2
क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के तरीके का अंतर?

गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति ध्वजस्तंभ के शीर्ष पर बंधे राष्ट्रीय ध्वज को खोलकर झंडा फहराते हैं जो संविधान के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर रस्सी खींचकर झंडे को ऊपर ले जाने के बाद उसे खोलकर फहराया जाता है जिसे ध्वजारोहण कहते हैं और यह औपनिवेशिक शासन से मुक्ति का प्रतीक होता है।
👍23❤8🔥6
गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम नीतीश व तेजस्वी के बीच खाली कुर्सी
😁41😢10👍2
💥💥 लेखपालों को 31 जनवरी तक तहसील एवं हलका आवंटन करने का आदेश
😁10👍1👎1
TRE 3 की रिक्तियों की मांग

फिलहाल तो मांगी जा रही है रिक्तियां पर उम्मीद है जल्द ही अनुपात समानुपात सब बराबर हो जायेगा
😁43👍11❤2
केंद्र सरकार ने बहुभाषी शिक्षा के लिए अनुवादिनी ऍप लांच किया है.
👍17
60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 के लिए चुना गया है।
👍13❤2
भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अरब सागर के ऊपर ‘डेजर्ट नाइट’ नाम से एक प्रमुख हवाई अभ्यास किया।
👍11🙏2
भारतीय नौसेना तेलंगाना के विकाराबाद जिला में दूसरे बहुत कम आवृत्ति(वीएलएफ) संचार स्टेशन की स्थापना करेगी
👍8