उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.81K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल की 2023 के करप्‍शन परसेप्‍शंस इंडेक्‍स के मुताबिक, 180 देशों की सूची में सोमालिया दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश है।

उसके बाद वेनेज़ुएला, सीरिया, अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान, यमन और उत्तर कोरिया का स्थान है।

वहीं, डेनमार्क दुनिया का सबसे कम भ्रष्ट देश है जिसके बाद फिनलैंड, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर और स्वीडन का स्थान है।
👍11❤1🤔1
इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाले राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में ओडिशा की झांकी निर्णायकों की पसंद श्रेणी में पहले स्थान पर रही।

इस मामले में गुजरात की झांकी दूसरे और तमिलनाडु की झांकी तीसरे स्थान पर रही।

वहीं, धोरडो पर्यटन गांव को प्रदर्शित करने वाली गुजरात की झांकी ने लोगों की पसंद श्रेणी में पहला स्थान अर्जित किया है।
🔥16👍6💯2❤1👎1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
ओडिशा की झांकी
ओडिशा की विजेता झांकी के मध्य भाग में सजीव प्रदर्शनों के माध्यम से हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला गया और उन्हें नकद रहित लेनदेन और ई-प्लेटफॉर्म मार्केटिंग में संलग्न दिखाते हुए प्रौद्योगिकी के अनुसार उनके ढलने को दर्शाया गया।

झांकी पर एक बड़ा छाता ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम के तहत कारीगरों को केंद्र और राज्य सरकारों के ‘पूरे दिल से’ समर्थन को दर्शाता है।

‘कोणार्क मंदिर का घोड़ा’ विकसित भारत को आकार देने में ओडिशा की तीव्र प्रगति का प्रतीक है।

झांकी में दिव्य हाथी ‘कंदर्प हस्ती’ ओडिशा की महिलाओं के ‘विकसित भारत’ के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो भगवान श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों की भक्ति के समान है।
❤12👍4
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाले राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में ओडिशा की झांकी निर्णायकों की पसंद श्रेणी में पहले स्थान पर रही। इस मामले में गुजरात की झांकी दूसरे और तमिलनाडु की झांकी तीसरे स्थान पर रही। वहीं, धोरडो पर्यटन…
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई परेड में उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत 'विकसित भारत: समृद्ध विरासत' नामक झांकी को राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की लोकप्रियता श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला है।
👍9