यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी प्राथमिक शिक्षक भर्ती UPSSSC PET D El Ed BTC लेखपाल VDO
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के डिप्टी सीईओ सम्मानित डॉ. संजीव कुमार जोशी "निश्छल" की 75 कविताओं के संग्रह "एक समंदर मेरे अंदर" का लॉन्च सेमिनार हॉल, भारत में हुआ।
पश्चिमी घाट के जैव विविधतापूर्ण जंगलों में ‘अग्स्त्यागामा एज’ (Agasthyagama Edge) या‘उत्तरी कंगारू छिपकली’ (Northern Kangaroo Lizard) की एक नई प्रजाति की खोज की गई है.
सरकार ने सोलहवें वित्त आयोग में तीन पूर्णकालिक सदस्यों सहित चार सदस्यों - श्री अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू और निरंजन राजाध्यक्ष को पूर्णकालिक सदस्य और सौम्या कांति घोष को अंशकालिक सदस्य नामित किया है।
भारत में पहली बार हुए हिम तेंदुए की जनसंख्या आकलन (एसपीएआई) के अनुसार भारत में हिम तेंदुओं की कुल संख्या 718 है जिनमें सबसे अधिक 477 लद्दाख में हैं, इसके बाद उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर हैं।