उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.81K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
वेलेंटाइन वीक के चलते बाज़ार में दिखी रौनक..

देवियों से मिलने के लिए आतुर दिखे कई श्रद्धालु

आज श्रद्धालु देवी दर्शन करेंगे और गले मिलेंगे
😁62🤔2👎1😱1😢1
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के मार्च के मद्देनज़र पंजाब-हरियाणा बॉर्डर ब्लॉक किए जाने पर हरियाणा सरकार से पूछा है कि उसने किससे पूछकर हाईवे बंद किया और जनता को परेशान करने का अधिकार उसे किसने दिया।

हरियाणा सरकार ने कहा कि किसानों ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली।

बकौल कोर्ट, प्रदर्शनकारियों को स्वतंत्र रूप से आवाजाही का अधिकार है।
👍18👎11❤6
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग की जांच शुरू कर दी है।

बकौल रिपोर्ट्स, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के 1,000 से अधिक यूज़र्स के अकाउंट्स एक ही पैन से लिंक थे।

इससे पहले आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग और अन्य सेवाओं में डिपॉज़िट/टॉप-अप लेने पर प्रतिबंध लगाया था।
👍10❤1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
आज़मगढ़ (यूपी) में ट्रेनी आईपीएस शुभम अग्रवाल ने डांटकर एक सिपाही को खाना छोड़कर ड्यूटी पर जाने को कह दिया।

ऑनलाइन सामने आए वीडियो में अग्रवाल कह रहे हैं, "तुम्हें ऊपर मैंने खाना खाने बुलाया है? शर्म नहीं आती...थोड़ी देर बाद खा लेना।"

बकौल रिपोर्ट्स, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज़मगढ़ आगमन को लेकर सिपाही की ड्यूटी लगी थी।
👎50😢14👍12❤2😁1😱1🙏1😍1
बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए गुजरात और महाराष्ट्र से 7 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

बीजेपी ने गुजरात से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, कांग्रेस छोड़कर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
❤7👍4👎1
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर कहा है, "अमर वीर जवानों को कोटि कोटि नमन।"

मलिक ने 'X' पर लिखा, "सत्ता के लालची भेड़ियों ने 5 साल पहले आज ही के दिन हमारे 40 जवानों को अपनी वोटों की राजनीति की खातिर मरवा दिया था।"
👍63😢20👎12🔥3🙏2💯1
UP पुलिस फॉर्म में त्रुटि वाले अभ्यर्थी भी परीक्षा दे सकते है
👍18❤1🙏1💯1
भारत के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल रावत की प्रतिमा का देहरादून में राजनाथ सिंह ने अनावरण किया।
👍17❤6
खाड़ी वाहक एतिहाद एयरवेज चेन्नई सुपर किंग्स का आधिकारिक प्रायोजक बन गया है।
👍8❤1
फ़िनलैंड के पूर्व प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर स्टब फ़िनलैंड के नए राष्ट्रपति बने।
👍7❤1
हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। विश्व रेडियो दिवस 2024 का विषय "रेडियो: सूचना देने, मनोरंजन करने और शिक्षित करने वाली एक सदी" है।
👍8❤2
ओडिशा में गुप्तेश्वर वन को जैव-विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है।
👍6❤1