उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित सरकारी सेवाओं में प्रयासों के लिए वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में प्रतिष्ठित 9वां गवर्नमेंट पुरस्कार हासिल किया.
👍2❤1😁1
इंटरनेट पर गुरुमुखी लिपि टाइपिंग को बढ़ाने के लिए पंजाबी विश्वविद्यालय द्वारा "पुराण" प्रणाली शुरू की गई.
❤4👍3😁2
भारत में मैया (पश्चिम बंगाल) बंदरगाह और बांग्लादेश में सुल्तानगंज बंदरगाह के बीच जहाजों की पहली परीक्षण आवाजाही शुरू हुई.
👍4❤1
TRE 3.0 के लिये 86474 सीट पर भर्ती

कक्षा 1 से 5 के लिये 28,026 सीट
कक्षा 6 से 8 के लिये 19,057 सीट
कक्षा 9 से 10 के लिये 17,018 सीट
कक्षा 11 से 12 के लिये 22,373 सीट
❤3😢1
उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत मिलने वाली ₹15,000 की राशि को बढ़ाकर ₹25,000 करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, बढ़ी हुई राशि अप्रैल माह से मिलेगी।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत लड़की के जन्म से लेकर उसकी स्नातक की पढ़ाई तक 6 किस्तों में रुपए दिए जाते हैं।
👍11❤2👎2😱2
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के मुताबिक, इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं से वंचित छात्रों के लिए 16 फरवरी को दोबारा परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि इसके बाद छात्रों को कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है, 25 जनवरी से 9 फरवरी के बीच इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित हुई थीं।
👍7❤1
ग्रीस की संसद में गुरुवार को समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला बिल 176 वोटों से पास हो गया।

यह कानून लागू होने के बाद ग्रीस समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला रूढ़िवादी ईसाई बहुल देश बन जाएगा।

इसके अलावा यह कानून लागू होने पर समलैंगिक जोड़ों को कानूनी तौर पर बच्चे गोद लेने की भी अनुमति मिल जाएगी।
👎8👍6❤2
गांधीनगर (गुजरात) में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारे जाने और बारातियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

दूल्हे के कज़न द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, "आरोपियों ने हमें गाली दी और अपनी हद में रहने को कहा। आरोपियों ने कहा, 'गांव के रीति-रिवाज नहीं जानते? सिर्फ 'ठाकुर' घोड़ी चढ़ सकते हैं'।"
👎17👍8😁6❤2
अमिताभ बच्चन के बैंक अकाउंट में 120 करोड़ 45 लाख 62 हजार 83 रुपए हैं

◆ जया बच्चन ने राज्यसभा नामांकन के दौरान चुनावी हलफनामे में दी जानकारी
😁33👍4❤3😢3
Gujarat Unemployment crisis:

2 साल में 2 लाख से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं में से केवल 32 को ही नौकरी मिली।
- गुजरात सरकार
😢44👍7👎7😱6😁1
उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में 60,244 पदों पर होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव से जुड़ी किसी भी सूचना को भ्रामक बताया है।

पुलिस ने कहा, "यह लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी 2024 को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।"

पुलिस के अनुसार, अभ्यर्थी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
👍26❤2