उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
TRE 3.0 के लिये 86474 सीट पर भर्ती

कक्षा 1 से 5 के लिये 28,026 सीट
कक्षा 6 से 8 के लिये 19,057 सीट
कक्षा 9 से 10 के लिये 17,018 सीट
कक्षा 11 से 12 के लिये 22,373 सीट
❤3😢1
उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत मिलने वाली ₹15,000 की राशि को बढ़ाकर ₹25,000 करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, बढ़ी हुई राशि अप्रैल माह से मिलेगी।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत लड़की के जन्म से लेकर उसकी स्नातक की पढ़ाई तक 6 किस्तों में रुपए दिए जाते हैं।
👍11❤2👎2😱2
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के मुताबिक, इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं से वंचित छात्रों के लिए 16 फरवरी को दोबारा परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि इसके बाद छात्रों को कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है, 25 जनवरी से 9 फरवरी के बीच इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित हुई थीं।
👍7❤1
ग्रीस की संसद में गुरुवार को समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला बिल 176 वोटों से पास हो गया।

यह कानून लागू होने के बाद ग्रीस समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला रूढ़िवादी ईसाई बहुल देश बन जाएगा।

इसके अलावा यह कानून लागू होने पर समलैंगिक जोड़ों को कानूनी तौर पर बच्चे गोद लेने की भी अनुमति मिल जाएगी।
👎8👍6❤2
गांधीनगर (गुजरात) में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारे जाने और बारातियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

दूल्हे के कज़न द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, "आरोपियों ने हमें गाली दी और अपनी हद में रहने को कहा। आरोपियों ने कहा, 'गांव के रीति-रिवाज नहीं जानते? सिर्फ 'ठाकुर' घोड़ी चढ़ सकते हैं'।"
👎17👍8😁6❤2
अमिताभ बच्चन के बैंक अकाउंट में 120 करोड़ 45 लाख 62 हजार 83 रुपए हैं

◆ जया बच्चन ने राज्यसभा नामांकन के दौरान चुनावी हलफनामे में दी जानकारी
😁33👍4❤3😢3
Gujarat Unemployment crisis:

2 साल में 2 लाख से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं में से केवल 32 को ही नौकरी मिली।
- गुजरात सरकार
😢44👍7👎7😱6😁1
उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में 60,244 पदों पर होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव से जुड़ी किसी भी सूचना को भ्रामक बताया है।

पुलिस ने कहा, "यह लिखित परीक्षा 17 व 18 फरवरी 2024 को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।"

पुलिस के अनुसार, अभ्यर्थी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
👍26❤2
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए 29 फरवरी से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के किसी भी कस्टमर अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग और अन्य सेवाओं में डिपॉज़िट या टॉप-अप लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, ग्राहकों को पेटीएम पेमेंट्स बैंक…
आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के किसी भी कस्टमर अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग और अन्य सेवाओं में डिपॉज़िट, क्रेडिट ट्रांज़ैक्शंस या टॉप-अप लेने पर लगाए गए प्रतिबंधों की डेडलाइन 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी है।

इससे पहले यह डेडलाइन 29 फरवरी तक थी।

आरबीआई ने कहा कि ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
👍10❤2
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर RO/ARO पेपर लीक प्रकरण पर अभ्यर्थियों से प्रमाण/साक्ष्य माँगा है।

#RO_ARO_PAPER_LEAK
👍15❤2😁2
UPSSSC अनुदेशक मुख्य परीक्षा 25 फरवरी को लखनऊ में होगी
👍6❤2
पुलिस के मुताबिक, यूट्यूबर एल्विश यादव द्वारा नवंबर 2023 में नोएडा की रेव पार्टी में मुहैया कराए गए सांपों के ज़हर में कोबरा और करैत का ज़हर था।

रेव पार्टी से ज़ब्त किए गए ज़हर के सैंपल की फॉरेंसिक जांच में इसका खुलासा हुआ है।

एल्विश ने दावा किया था कि रेव पार्टियों से उनका कोई संबंध नहीं है।
😁34👍11🔥4👎3😍2❤1